अभूतपूर्व ऐतिहासिक स्वागत-बाजार की महारानी का हुआ जोरदार स्वागत- हजारों लोगों की उपस्थिति में दीयों की रोशनी एवं झालरों की जगमगाहट से शक्ति में पधारी मां दुर्गा उत्सव की महारानी. स्वागत में थिरक उठे लोग. बाबा केदारनाथ के स्वरूप में होगी दुर्गा पंडाल की स्थापना. लोगों ने कहा- अकल्पनीय स्वागत






बाजार की महारानी का हुआ जोरदार स्वागत- हजारों लोगों की उपस्थिति में दीयों की रोशनी एवं झालरों की जगमगाहट से शक्ति में पधारी मां दुर्गा उत्सव की महारानी. स्वागत में थिरक उठे लोग
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -8 अक्टूबर की रात्रि शक्ति शहर के बुधवारी बाजार में बाजार की महारानी का आगमन हुआ। इस दौरान हजारों लोगों की उपस्थिति में दीयों की प्रत्यक्ष रोशनी एवं झालरों की जगमगाहट के बीच लोगों ने माता रानी का जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर जहां जमकर आतिशबाजी की गई तो वहीं शहर के शंकर सेल्स से लेकर बुधवार बाजार चौक नई रोड तक पूरा मार्ग जगमगा उठा एवं महिला- पुरुष- बच्चे- बुजुर्ग- युवा सभी सड़कों पर थिरकते हुए माता रानी का स्वागत कर रहे थे तो वहीं बैंड बाजे की धूम के साथ माता रानी का आगमन हुआ एवं लोगों ने अपने घरों के सामने दियो की रोशनी करी तथा माता रानी का स्वागत किया
स्वागत में घरों के से बाहर निकल पड़े लोग
8 अक्टूबर की रात्रि करीब 8:00 बजे जब बाजार की महारानी का आगमन हुआ तो लोग घरों से बाहर निकल पड़े तथा प्रत्येक घरों से लोगों ने घरों के बाहर निकाल कर सड़कों पर आकर माता रानी का स्वागत किया. तथा शहर के अन्य मोहल्लों से भी महिलाओं ने इस स्वागत कार्यक्रम में पहुंचकर अपनी सक्रिय भागीदारी भी करी
भव्य रूप से हो रहा मां दुर्गा उत्सव समिति द्वारा दुर्गा पूजा का आयोजन
ज्ञात हो कि इस वर्ष बुधवारी बाजार की मां दुर्गा उत्सव समिति जो की दुल्हन साड़ी शोरूम के सामने स्थित है वहां केदारनाथ के स्वरूप में भव्य दुर्गा पंडाल की स्थापना की जा रही है। जहां माता रानी बिराजेगी एवं 9 दिनों तक माता की आराधना होगी तो वही इस वर्ष समिति द्वारा भाग्यशाली ड्रा भी प्रारंभ किया गया है। जिसमें माता का खजाना भक्त जनों को मिलने वाला है। तथा समिति के सभी सदस्य भी इस पूरी दुर्गा पूजा के आयोजन को मूर्त रूप देने में लगे हुए हैं।तो वहीं 9 दिनों तक प्रतिदिन माता रानी को भोग प्रसाद भी अर्पित किया जाएगा






