कलेक्टर एवं सीएमएचओ के दिशा निर्देशन में विश्व मलेरिया दिवस पर जिले में हुई संगोष्टियां. एवं जागरूकता अभियान. मच्छरों के प्रकोप से बचाव के लिए बताए गए कारगर तरीके

कलेक्टर एवं सीएमएचओ के दिशा निर्देशन में विश्व मलेरिया दिवस पर जिले में हुई संगोष्टियां. एवं जागरूकता अभियान. मच्छरों के प्रकोप से बचाव के लिए बताए गए कारगर तरीके kshititech
शक्ति जिले में विश्व मलेरिया दिवस पर हुए विभिन्न कार्यक्रम

कलेक्टर एवं सीएमएचओ के दिशा निर्देशन में विश्व मलेरिया दिवस पर जिले में हुई संगोष्टियां. एवं जागरूकता अभियान

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो के निर्देशन तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पूजा अग्रवाल के नेतृत्व में विश्व मलेरिया दिवस के अवसर पर जिले के समस्त विकासखंडों में व्यापक स्तर पर जागरूकता एवं स्वास्थ्य कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन को मलेरिया से बचाव, समय पर जांच एवं समुचित उपचार के प्रति जागरूक करना रहा। स्वास्थ्य विभाग ने जानकारी दी कि मलेरिया एक जानलेवा, किन्तु पूर्णतः रोके जाने योग्य एवं उपचार योग्य बीमारी है। इसके उन्मूलन के लिए समाज के प्रत्येक वर्ग की सहभागिता आवश्यक है। इस वर्ष की थीम “ड्रिवन टू ऐंड मलेरिया: नाव वी कैन, नाव वी मस्ट” के अनुरूप लोगों को मलेरिया मुक्त समाज के निर्माण हेतु प्रेरित किया गया। आयोजित संगोष्ठियों में मलेरिया की रोकथाम, लक्षण, जांच एवं उपचार के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। अभियान के अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग की टीमों द्वारा घर-घर जाकर बुखार सर्वे किया गया। संदिग्ध मरीजों की त्वरित जांच (आरडीटी व स्लाइड) की गई तथा पॉजिटिव पाए गए मरीजों का शीघ्र एवं पूर्ण उपचार सुनिश्चित किया गया। इसके साथ ही जनजागरूकता गतिविधियों के माध्यम से लोगों को स्वच्छता बनाए रखने एवं मच्छरों से बचाव के उपायों की जानकारी दी गई। जल जमाव को समाप्त कर मच्छरों के प्रजनन को रोकने के लिए विशेष अभियान भी चलाया गया। कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो ने आमजन से अपील की कि वे मलेरिया से बचाव के प्रति सजग रहें, प्रत्येक बुखार की जांच अवश्य कराएं तथा अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखें। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पूजा अग्रवाल ने मच्छरदानी के नियमित उपयोग पर विशेष जोर देते हुए इसे मलेरिया से बचाव का प्रभावी उपाय बताया। “शून्य मलेरिया स्वस्थ भारत, स्वस्थ सक्ती” के लक्ष्य की प्राप्ति हेतु आमजन की सहभागिता अत्यंत आवश्यक है।

कलेक्टर एवं सीएमएचओ के दिशा निर्देशन में विश्व मलेरिया दिवस पर जिले में हुई संगोष्टियां. एवं जागरूकता अभियान. मच्छरों के प्रकोप से बचाव के लिए बताए गए कारगर तरीके kshititech
शक्ति जिले में विश्व मलेरिया दिवस पर हुए विभिन्न कार्यक्रम
कलेक्टर एवं सीएमएचओ के दिशा निर्देशन में विश्व मलेरिया दिवस पर जिले में हुई संगोष्टियां. एवं जागरूकता अभियान. मच्छरों के प्रकोप से बचाव के लिए बताए गए कारगर तरीके kshititech
शक्ति जिले में विश्व मलेरिया दिवस पर हुए विभिन्न कार्यक्रम

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading