*G L NEWS*छत्तीसगढ़रायपुरसक्तीसामाजिक

उमा को मिली बड़ी जिम्मेदारी- अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन छत्तीसगढ़ प्रदेश की अध्यक्ष चुनी गई उमा, महिलाओं ने दी उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई, उमा ने कहा- प्रदेश में संगठन को बनाएंगे मजबूत, सेवा, रचनात्मक कार्यों का होगा विस्तार

उमा को मिली बड़ी जिम्मेदारी- अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन छत्तीसगढ़ प्रदेश की अध्यक्ष चुनी गई उमा, महिलाओं ने दी उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई, उमा ने कहा- प्रदेश में संगठन को बनाएंगे मजबूत, सेवा, रचनात्मक कार्यों का होगा विस्तार kshititech
अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन छत्तीसगढ़ प्रदेश की नवनियुक्त अध्यक्ष श्रीमती उमा संजय छपरिया बिलासपुर
उमा को मिली बड़ी जिम्मेदारी- अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन छत्तीसगढ़ प्रदेश की अध्यक्ष चुनी गई उमा, महिलाओं ने दी उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई, उमा ने कहा- प्रदेश में संगठन को बनाएंगे मजबूत, सेवा, रचनात्मक कार्यों का होगा विस्तार kshititech
सम्मेलन के छत्तीसगढ़ प्रदेश अधिवेशन एवं निर्वाचन कार्य
उमा को मिली बड़ी जिम्मेदारी- अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन छत्तीसगढ़ प्रदेश की अध्यक्ष चुनी गई उमा, महिलाओं ने दी उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई, उमा ने कहा- प्रदेश में संगठन को बनाएंगे मजबूत, सेवा, रचनात्मक कार्यों का होगा विस्तार kshititech
अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन छत्तीसगढ़ प्रदेश

उमा को मिली बड़ी जिम्मेदारी- अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन छत्तीसगढ़ प्रदेश की अध्यक्ष चुनी गई उमा, महिलाओं ने दी उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ती- पूरे देश भर में अपने सेवा, रचनात्मक कार्यों के लिए विशिष्ट पहचान स्थापित करने वाली अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन की छत्तीसगढ़ प्रदेश इकाई के विगत दिनों संपन्न हुए निर्वाचन में प्रदेश अध्यक्ष के पद पर श्रीमती उमा संजय छपारिया बिलासपुर को चुना गया है, अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन
छत्तीसगढ़ का अष्टम प्रांतीय अधिवेशन 27 दिसम्बर को विमतारा रायपुर उमंग शाखा के आतिथ्य में प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती अरुणा अग्रवाल की अध्यक्षता, राष्ट्रीय अध्यक्ष अंजू सरावगी, राष्ट्रीय महिला सशक्तीकरण प्रमुख रेखा महमिया, पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष गीता अग्रवाल, राष्ट्रीय पर्यावरण सह प्रमुख श्रीमती उषा अग्रवाल की प्रमुख उपस्थिति में संपन्न हुआ था तथा इस अधिवेशन के दौरान 2026-28 के लिए प्रान्तीय अध्यक्ष के लिए बिलासपुर शहर की वरिष्ठ समाज सेवीका श्रीमती उमा संजय छपारिया की ताजपोशी की गई , एवम प्रांत की 49 शाखाओ का कार्यभार सौपा गया, निर्वाचन की यह संपूर्ण प्रक्रिया जहां विधिवत संपन्न कराई गई तो वहीं उपस्थित सभी सदस्यों ने करतल ध्वनि के माध्यम से नए अध्यक्ष का स्वागत भी किया

प्रांतीय अधिवेशन संपन्न होने के पश्चात राष्ट्रीय कार्यालय के निर्देशानुसार नवनियुक्त प्रांतीय अध्यक्ष उमा छपारिया ने प्रांतीय सचिव के लिए सीमा गुप्ता एवम प्रांतीय कोषाध्यक्ष के लिए रेखा सिघानिया को मनोनीत किया, तथा उमा ने कहा है कि छत्तीसगढ़ प्रदेश में मारवाड़ी महिला सम्मेलन के कार्यों को और अधिक व्यापक बनाते हुए प्रत्येक शाखों में वर्ष भर वार्षिक कार्यक्रमों का सफलतापूर्वक क्रियान्वयन होगा, एवं प्रदेश की सभी महिला सदस्यों को भी समय-समय पर उनके उत्कृष्ट कार्यो के लिए सम्मानित किया जाएगा, साथ ही राष्ट्रीय कार्यालय के दिशा निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ प्रदेश में समस्त कार्यक्रमों का भी संपादन होगा

प्रातिक्रिया दे

Back to top button