देश प्रेम को लेकर दिखा अभूतपूर्व जुनून-शक्ति जिला मुख्यालय में 16 मई को निकली ऑपरेशन सिंदूर को लेकर तिरंगा यात्रा, प्रशासनिक अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में गूंजा एक ही नारा, हम हैं सेना के साथ, ऑपरेशन सिंदूर के साथ है पूरा राष्ट्र, हाथों में तख्तियां लिए आतंकवाद का विरोध करते नजर आए शहर वासी

देश प्रेम को लेकर दिखा अभूतपूर्व जुनून-शक्ति जिला मुख्यालय में 16 मई को निकली ऑपरेशन सिंदूर को लेकर तिरंगा यात्रा, प्रशासनिक अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में गूंजा एक ही नारा, हम हैं सेना के साथ, ऑपरेशन सिंदूर के साथ है पूरा राष्ट्र, हाथों में तख्तियां लिए आतंकवाद का विरोध करते नजर आए शहर वासी kshititech
शक्ति शहर में 16 मई को ऑपरेशन सिंदूर को लेकर निकाली तिरंगा यात्रा

शक्ति जिला मुख्यालय में 16 मई को निकली ऑपरेशन सिंदूर को लेकर तिरंगा यात्रा, प्रशासनिक अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में गूंजा एक ही नारा, हम हैं सेना के साथ, ऑपरेशन सिंदूर के साथ है पूरा राष्ट्र

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ती- पूरे देश भर में पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले को लेकर जहां भारत सरकार ने पाकिस्तान जैसे राष्ट्र द्वारा की जा रही आतंकवादी गतिविधियों को लेकर ऑपरेशन सिंदूर का महा अभियान चलाया तथा इस ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारत ने पाकिस्तान के बड़े आतंकवादी ठिकानों को ध्वस्त कर भारत की मजबूत सैन्य शक्ति का संदेश दिया तो वहीं भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इस हिम्मत को देखते हुए पूरे देश भर में जगह-जगह ऑपरेशन सिंदूर की तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है, तथा सभी देशवासी एकजुट होकर यही संदेश दे रहे हैं कि हम सभी ऑपरेशन सिंदूर के साथ हैं, एवं हमारे भारत देश की सेना के साथ है

इसी श्रृंखला में जिला मुख्यालय शक्ति में भी 16 मई को सुबह एक तिरंगा यात्रा प्रारंभ हुई, इस तिरंगा यात्रा में जहां शक्ति जिले के आईएएस कलेक्टर अमृत विकास टोपनो, जिला पंचायत शक्ति के मुख्य कार्यपालन अधिकारी IAS वासु जैन,जांजगीर चाम्पा लोकसभा की सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े, सकती राजस्व अनविभाग के एसडीएम अरुण कुमार सोम सहित जन प्रतिनिधि एवं भारतीय जनता पार्टी के नेता गण मौजूद रहे, इस अवसर पर नगरपालिका के अधिकारी कर्मचारी भी इस तिरंगा यात्रा में शामिल थे तो वहीं इस तिरंगा यात्रा के माध्यम से उपस्थित प्रशासनिक अधिकारियों एवम जन प्रतिनिधियों ने कहा कि आज ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से भारत ने आतंकवादियों को नेस्ता नाबूद करने तथा भारत पर हमला करने वालों को सबक सिखाने का एक संदेश दिया है, तथा पहलगाम के आतंकवादी हमले में जिस क्रूरता के साथ लोगों की हत्या की गई यह बड़ा ही दर्दनाक है, एवं भारत कभी भी ऐसे क्रूरता पूर्ण हमले को बर्दाश्त नहीं करेगा, वही इस ऑपरेशन सिंदूर की तिरंगा यात्रा में हाथों में लोग राष्ट्रध्वज लिए हुए भारत माता की जय के श्री घोष के साथ चल रहे थे एवं इस यात्रा में वाहन पर राष्ट्रभक्ति की धुन से ओतप्रोत होकर लोग बड़े ही उत्साह के साथ यात्रा में निकल पड़े तथा इस यात्रा में हाथों में तख्ती लिए गणमान्य नागरिक एवं जनप्रतिनिधि भारत के सुरक्षा बलों को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए आतंकवादियों को सबक सिखाने की इस मुहिम ऑपरेशन सिंदूर के लिए उनकी हौसला अफजाई की

साथ ही अर्ध सैनिक बलों की हिम्मतो की भी तारीफ एवं भारत सरकार को भी ऐसे ऑपरेशन सिंदूर जैसे महा अभियान के लिए धन्यवाद व्यापित किया एवं लोगों ने कहा कि आने वाले समय में भारत आतंकवाद जैसी किसी भी घटना के लिए निपटने के लिए तैयार है, एवं भारत पर आंख उठाने वाले लोगों को इसका करारा जवाब दिया जाएगा, शक्ति जिला मुख्यालय में 16 मई को निकाली गई इस ऑपरेशन सिंदूर की तिरंगा यात्रा में आईएएस कलेक्टर अमृत विकास टोपनो, जिला पंचायत सीईओ वासु जैन, आईपीएस पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा,जांजगीर चांपा लोकसभा लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े, जिला पंचायत शक्ति की अध्यक्ष श्रीमती द्रोपती देवी चंद्रा, राजस्व अनुविभाग शक्ति के एसडीएम अरुण कुमार सोंम,नगर पालिका शक्ति के उप यंत्री श्री नायक जी, भाजपा शक्ति जिले के अध्यक्ष टिकेश्वर गबेल,रामनरेश यादव,सक्ती तहसीलदार डॉक्टर रविशंकर राठौर, जनपद पंचायत शक्ति की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती प्रीति पवार,रामअवतार साहु,ग्राम पंचायत सोंठी के सरपंच अशोक कुमार यादव, नगर पालिका शक्ति के मोहम्मद इब्राहिम खान, रियाजुद्दीन खान सहित सभी अधिकारी, कर्मचारी, स्वच्छता दीदीया, स्वच्छता मित्र, महिला स्व सहायता समूह के सदस्य एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी- कर्मचारी सैकड़ो की संख्या में मौजूद रहे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading