दुर्गा पंडाल में हुए हादसे पर दिवंगत आत्माओं के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की अंतरराष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन के केंद्रीय मुख्यालय कोलकाता ने. अध्यक्ष राजकुमार मित्तल ने कहा- हादसा अत्यंत दुखद

दुर्गा पंडाल में हुए हादसे पर दिवंगत आत्माओं के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की अंतरराष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन के केंद्रीय मुख्यालय कोलकाता ने. अध्यक्ष राजकुमार मित्तल ने कहा- हादसा अत्यंत दुखद

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -17 अक्टूबर की देर रात्रि पश्चिम बंगाल के कोलकाता शहर के चोर बागान दुर्गा पंडाल हादसे को लेकर अंतरराष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन के केंद्रीय मुख्यालय कोलकाता ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की है। अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार मित्तल ने कहा कि दुर्गा पंडाल का यह हादसा भारी बारिश के चलते मची भगदड़ के कारण हुआ है। तथा इस हादसे में मारे गए सभी लोगों के प्रति अंतरराष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन परिवार गहरा दुख व्यक्त करते हुए शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त करता हैं। साथ ही श्री मित्तल ने कहा है कि कोलकाता में दुर्गा पूजा का आयोजन प्रति वर्ष भव्य रूप से होता है। किंतु प्राकृतिक विपदा के चलते यह हादसा घटित हुआ है एवं हादसे में घायल लोगों का जहां राज्य की सरकार बड़े अस्पतालों में उपचार करवा रही है।तो वहीं प्रदेश की विभिन्न संस्थाएं भी हादसे में मारे गए लोगों के परिवार जनों के प्रति उन्हें सहायता पहुंचाने की दिशा में कार्य कर रही है।एवं इस हादसे से हम सभी दुखी हैं तथा माता रानी से प्रार्थना करते हैं कि सभी दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करते हुए स्वर्ग लोक में अपने श्री चरणों में उन्हें स्थान दें

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading