1 फरवरी को जननेता स्वर्गीय रोशन लाल अग्रवाल की पुण्यतिथि पर रायगढ़ जिले में हुए विभिन्न स्थानों पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम, पूर्व विधायक को याद किया जिले वासियों ने, वरिष्ठ नेता गिरधर गुप्ता ने कहा- जन-जन के दुलारे थे रोशन, पुण्यतिथि पर कहीं हुआ हनुमान चालीसा का पाठस कहीं स्वच्छता अभियान, कहीं फल वितरण, तो कहीं सेवा के बड़े काम




1 फरवरी को जननेता स्वर्गीय रोशन लाल अग्रवाल की पुण्यतिथि पर रायगढ़ जिले में हुए विभिन्न स्थानों पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम, पूर्व विधायक को याद किया जिले वासियों ने
सक्ती-घरघोड़ा नगर पंचायत में जननेता स्वर्गीय रोशनलाल अग्रवाल को दी गई श्रद्धांजलि,जिला भाजपा अध्यक्ष सहित वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी रहे उपस्थित,घरघोड़ा नगर पंचायत स्थित स्थानीय सरस्वती शिशु मंदिर में जननेता स्वर्गीय रोशन लाल अग्रवाल की 5 वीं पुण्यतिथि श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उपस्थितजनों ने उनके चित्रपट पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए तथा उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।कार्यक्रम में वक्ताओं ने स्वर्गीय अग्रवाल जी के समाजसेवा, जनकल्याण के प्रति समर्पण और सरल व्यक्तित्व को स्मरण करते हुए कहा कि उनका पूरा जीवन जनसेवा को समर्पित रहा। उन्होंने सदैव समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति की आवाज़ को प्रमुखता से उठाया और क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया।इनकी रही उपस्थिति
इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों में प्रमुख रूप से जिला भाजपाध्यक्ष अरुनधर दीवान,उपाध्यक्ष नरेश पंडा,जनेश्वर मिश्रा,राजेंद्र ठाकुर,शिशु सिन्हा,राजेश पटेल, हंशु गुप्ता, मुरली राठिया,गौरी शंकर गुप्ता,गगन ठाकुर,अभिराम गुप्ता,भोलू उरांव,अम्बिका शोभवानी,रितेश शर्मा सहित भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने उनके बताए आदर्शों एवं मूल्यों पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ।
दिल से याद आ रहे भैया रोशनलाल: मनीष अग्रवाल,भाजपा लोईंग मंडल ने श्रद्धांजलि सभा, कोडपाली व कांदागढ़ में हुआ सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ
सक्ती- भाजपा के पूर्व विधायक जनहितैषी व जननेता रोशनलाल अग्रवाल को आज पूरा जिला सहित प्रदेश याद कर रहा है। उनकी यादे सबके दिलों में बसी हुई है। उनकी कमी आज सबको खल रही है। वो जमीन से जुडे हुए नेता थे। ये बात आज भाजपा लोईंग मंडल द्वारा महतारी सदन महापल्ली में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में पूर्व जिला पंचायत सदस्य मनीष अग्रवाल ने कहा है। उन्होने आगे बताया कि विकास के साथ साथ संगठन व ंसामाजिक सरोकार उनकी प्राथमिकता हुआ करता था। भाजपा पूर्व मंडल अध्यक्ष द्वय डॉ आशुतोष गुप्ता एवं सुखलाल चौहान ने भी उन्हें यादकर अपनी संस्मरण साक्षा किया। इनके अलावा भाजपा महामंत्री द्वय मुरारी अग्रवाल व छबिलाल पटेल सहित श्रवण गुप्ता, नारायण वैष्णव, मनोज प्रधान, नवीन विश्वाल दिपेश गोयल, ज्ञान सागर जेना ने भी अपनी संस्मरण सुनायाउल्लेखनीय है कि भाजपा लोईंग मंडल द्वारा महापल्ली स्थित महतारी सदन में पूर्व विधायक जननेता स्व रोशनलाल अग्रवाल की 5वीं पूण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर उन्हें याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित किये। इसी तारत्मय में कांदागढ़ में वरिष्ठ भाजपा नेता गौरांग साव के नेतृत्व में एवं कोडपाली के सक्रिय युवा नेता अविनाश गुप्ता के नेतृत्व में सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ कर उन्हें याद किया गयाएनटीपीसी लारा क्षेत्र के प्रभावित ग्राम कांदागढ़ में स्थित हनुमान मंदिर पर हनुमान भक्त जननेता रोशनलाल अग्रवाल के समर्थकों एवं उनके द्वारा बनाये कार्यकर्ताओं ने ग्रामीण गणमान्यों के साथ उनको याद करते हुए सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ कर हनुमान चालीसा एवं प्रसाद विरतण कर 5वीं पूण्यतिथि मनाया। इसी प्रकार कोडपाली स्थित बिजांटीनपलहिन हनुमान मंदिर चौपाल में सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ कर पुण्यस्मरण किया गया। जिसमें भाजपा वरिष्ठ नेता विरेन्द्र गुप्ता, अशोक गुप्ता, पप्पू यादव पार्षद, संजय षडगी, अविनाश गुप्ता, कालाचंद गुप्ता सहित बडी संख्या में गणमान्य नागरिक थे।
5 वी पुण्यतिथि पर स्वच्छता अभियान चलाकर जननेता स्वर्गीय रोशनलाल अग्रवाल को दी गई श्रद्धांजलि,महापौर,सभापति,पार्षद सहित भाजपा कार्यकर्ता हुए शामिल
सक्ती-जननेता, पूर्व विधायक स्वर्गीय रोशनलाल अग्रवाल की 5 वीं पुण्यतिथि के अवसर पर कमलम परिवार, भाजपा कार्यकर्ताओं एवं उनके चाहने वालों द्वारा उनकी पुण्य स्मृति को नमन करते हुए स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। यह अभियान स्थानीय कमला नेहरू उद्यान एवं बेटी पढ़ाओ–बेटी बचाओ चौक (स्टेशन चौक) में चलाया गया।इस अवसर पर महापौर, सभापति, पूर्व सभापति, पार्षद, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता सहित स्वर्गीय रोशनलाल अग्रवाल के समर्थक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने हाथों में झाड़ू लेकर उद्यान एवं चौक परिसर की साफ-सफाई की और आमजन को स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थितजनों ने “जननेता स्वर्गीय रोशनलाल अग्रवाल अमर रहें” के नारों के साथ उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित कीस्वच्छता के प्रति जागरूकता बनी प्रेरणास्रोत-गौरतलब हो कि पूर्व विधायक स्वर्गीय रोशनलाल अग्रवाल का संपूर्ण जीवन स्वच्छता, जनसेवा और स्वास्थ्य जागरूकता को समर्पित रहा। वे अपने कार्यकाल में शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर अत्यंत गंभीर रहते थे। उनके निर्देश पर नगर के प्रत्येक वार्ड में नियमित स्वच्छता अभियान चलाए जाते थे, जिनकी वे स्वयं मौके पर पहुंचकर निगरानी करते थे।स्वर्गीय रोशनलाल अग्रवाल का मानना था कि स्वच्छता केवल नगर निगम की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हर नागरिक का कर्तव्य है। इसी सोच के तहत उन्होंने जनभागीदारी को बढ़ावा दिया और आम नागरिकों, सामाजिक संगठनों व जनप्रतिनिधियों को साथ लेकर सफाई अभियानों को सफल बनाया। उनके प्रयासों का ही परिणाम रहा कि रायगढ़ शहर को कई बार डेंगू एवं मौसमी बीमारियों के प्रकोप से बचाव मिला। आज भी शहरवासी उनके द्वारा चलाए गए स्वच्छता अभियानों को याद करते हैं और उन्हें प्रेरणास्रोत मानते हैं।
पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित यह स्वच्छता अभियान न केवल उन्हें श्रद्धांजलि देने का माध्यम बना, बल्कि उनके विचारों और कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प भी साबित हुआ,मेगा हेल्थ कैंप आज भी अविस्मरणीय-स्वर्गीय रोशनलाल अग्रवाल के कार्यकाल में आयोजित होने वाले मेगा हेल्थ कैंप आज भी लोगों के बीच चर्चा का विषय हैं। प्रतिवर्ष आयोजित इन शिविरों से न केवल रायगढ़ जिले बल्कि आसपास के जिलों के हजारों लोगों को लाभ मिला। इन शिविरों में सैकड़ों बीमारियों की जांच, विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा परामर्श तथा आवश्यक उपचार की सुविधा निःशुल्क उपलब्ध कराई जाती थी। स्वास्थ्य के क्षेत्र में उनके ये प्रयास जनसेवा की मिसाल माने जाते हैं,आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधि एवं भाजपा कार्यकर्ता-महापौर जीवर्धन चौहान, सभापति डिग्रीलाल साहू, पूर्व सभापति सुरेश गोयल, गुरविंदर घई, गौतम अग्रवाल, बजरंग अग्रवाल, बाबूलाल अग्रवाल, प्रमोद सराफ, पार्षद पंकज कंकरवाल, किशन अग्रवाल,श्रवण केजरीवाल, अयूब अली ,मेहरू निशा, मेघा जाटवर, हरि सराफ, गुलाम रहमान खान, कमल मरार, अंशु टुटेजा, मित्रमणि त्रिपाठी, ज्ञानु मोदी, पल्लू बेरीवाल, अमित खेमका, राहुल सोनी, मोनू दुबे नितेश सोनी ,संजय जोगी, मुक्कू यादव, उमेश थवाईत, सुनील थवाईत, कमल शर्मा, प्रशांत ठाकुर, महेंद्र यादव,लक्ष्मण चौहान,मनीष पालीवाल, नब्बु,वसीम जाफर, सुशांत सिंह, प्रशांत ठाकुर, पप्पू यादव, सुशील गुप्ता, प्रदीप खलखो, अभिषेक ठाकुर,पप्पू यादव, बजरंग साहू, फारुख, बबलू पांडे, उत्तम पटेल,पृथ्वी कंकरवाल, सुरेंद्र बघेल, विमल,अजित गुप्ता, राजेंद्र ,मुझे भाजपा की प्राथमिक सदस्यता दिलाने वाले जननेता स्वर्गीय रोशनलाल अग्रवाल ही थे। उनकी पुण्य स्मृति में यह स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया है। उनके बताए मार्गों का अनुसरण कर ही आज मैं महापौर बना हूं और उनकी प्रेरणा से शहर की स्वच्छता को लेकर निरंतर प्रयासरत रहता हूं।जनजन के नेता स्वर्गीय रोशनलाल अग्रवाल की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि देने यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। समय की महत्ता और जनसेवा की प्रेरणा हमें उन्हीं से मिली है। स्वच्छता अभियान के माध्यम से उनके प्रयासों को नमन किया गयाज़ पूर्व सभापतिरोशन भैय्या शहर की स्वच्छता को लेकर आजीवन सक्रिय रहे। डेंगू जैसी बीमारियों से शहरवासियों को बचाने के लिए उन्होंने लगातार स्वच्छता अभियान चलाए। उनके प्रयासों से आयोजित मेगा हेल्थ कैंप में हजारों लोगों को लाभ मिला।जननेता रोशनलाल अग्रवाल की स्वच्छता के प्रति जागरूकता अविस्मरणीय रही। उनकी पुण्यतिथि पर उनके चाहने वालों व समर्थकों द्वारा स्वच्छता अभियान आयोजित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई
बरमकेला कृषि उपज मंडी में पूर्व विधायक स्वर्गीय रोशनलाल अग्रवाल की दी गई श्रद्धांजलि,अध्यक्ष उपाध्यक्ष सहित वरिष्ठ भाजपाई हुए शामिल
सक्ती- पूर्व विधायक एवं जननेता स्वर्गीय रोशनलाल अग्रवाल की पांचवीं पुण्य तिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित करने हेतु बरमकेला कृषि उपज मंडी परिसर में एक भावपूर्ण श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत उनके छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं श्रद्धा सुमन अर्पित कर की गई। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता, जनप्रतिनिधि, मंडी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में उनके समर्थक उपस्थित रहे।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि स्वर्गीय रोशनलाल अग्रवाल को क्षेत्र आज भी उनकी सादगी, कर्मठता, स्पष्टवादिता और जनसेवा के प्रति अटूट समर्पण के कारण याद करता है। वे ऐसे जननेता थे, जो आमजन की समस्याओं को न केवल गंभीरता से सुनते थे, बल्कि उनके त्वरित समाधान के लिए सदैव सक्रिय रहते थे। विशेषकर किसानों, मजदूरों और कमजोर वर्गों के हितों के लिए उनका संघर्ष क्षेत्र की राजनीति में एक मिसाल के रूप में देखा जाता है।वक्ताओं ने यह भी स्मरण किया कि विधायक रहते हुए स्वर्गीय अग्रवाल ने कृषि, सड़क, पेयजल, शिक्षा एवं बुनियादी सुविधाओं के विस्तार हेतु कई महत्वपूर्ण पहलें कीं। वे किसानों की समस्याओं को लेकर मंडी, प्रशासन और शासन स्तर तक लगातार संवाद बनाए रखते थे। उनकी यही सक्रियता और जमीनी पकड़ उन्हें जनता के बीच एक लोकप्रिय और भरोसेमंद नेता बनाती थी।आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिकों में प्रमुख रूप से संजय भूषण पांडे,अजय जवाहर नायक, पुनीराम चौहान,राजकिशोर पटेल,श्रीमती अभिलाषा नायक,गणेशी चौहान, तरुणअग्रवाल,वरुणपटेल,जयकिशन,गोकुल विश्वकर्मा,वासुदेव चौधरी,अशोक अग्रवाल सहित अन्य गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही।
रोशन को हम कभी नही भूल पांएगे: गिरधर गुप्ता,खरसिया भाजपा कार्यालय में दी गई श्रद्धांजलि एवं सिविल अस्पताल में किया गया फल वितरण
सक्ती-जननेता स्व. रोशन लाल की 5वीं पुण्यतिथि पर खरसिया नगर और महका मंडल के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यालय खरसिया में उनको याद करते हुए श्रद्धांजलि दी और सिविल अस्पताल खरसिया में मरीजों को फल वितरण किया गया। जिसमें अनेक कार्यकर्ताओं ने उनके किए कार्यों को स्मरण किया और कहा कि ऐसे नेता को हम कभी नहीं भूल पाएंगे।पूर्व प्रदेश महामंत्री गिरधर गुप्ता ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि मेरे परम मित्र जननेता स्व. रोशनलाल अग्रवाल को क्षेत्र आज भी उनकी सादगी, कर्मठता, स्पष्टवादिता और जनसेवा के प्रति अटूट समर्पण के कारण याद करता है। और आगे भी याद करता रहेगा। हम उसको कभी नही भूल पाएंगे। वे ऐसे जननेता थे, जो आमजन की समस्याओं को न केवल गंभीरता से सुनते थे, बल्कि उनके त्वरित समाधान के लिए सदैव सक्रिय रहते थे। विशेषकर किसानों, मजदूरों और कमजोर वर्गों के हितों के लिए उनका संघर्ष क्षेत्र की राजनीति में एक मिसाल के रूप में देखा जाता है।वरिष्ठ भाजपा नेता बजरंग अग्रवाल ने अपने संस्मरण मे कहा कि विधायक रहते हुए रोशन भैया ने कृषि, सड़क, पेयजल, शिक्षा एवं बुनियादी सुविधाओं के विस्तार हेतु कई महत्वपूर्ण पहलें कीं। वे किसानों की समस्याओं को लेकर मंडी, प्रशासन और शासन स्तर तक लगातार संवाद बनाए रखते थे। उनकी यही सक्रियता और जमीनी पकड़ उन्हें जनता के बीच एक लोकप्रिय और भरोसेमंद नेता बनाती थीश्रद्धांजलि सभा में प्रमुख सभी वक्ताओं ने अपनी अपनी संस्मरण साझा किया और जननेता रोशनलाल अग्रवाल के जीवन पर प्रकाश डाला इनका जीवन चीरकाल तक लोगों को प्रेरणा देता रहेगा। इसके बाद सिविल अस्पताल पहुंचकर मरीजों को फल वितरण किया गया। जिसमें बडी संख्या में कार्यकर्ता समर्थक एवं प्रशंसक पहुचकर रोशनलाल अग्रवाल के याद में फल वितरण किया।
जिले भर में याद किए गए जननेता रोशनलाल अग्रवाल,धरमजयगढ़, पत्थलगांव, लैलूंगा, घरघोड़ा, तमनार, खरसिया, सारंगढ़, बरमकेला, सरिया, लोइंग, पुसौर, कोड़ातराई, सूपा, चपले, रायगढ़ शहर सहित सैकड़ो मंदिरों में किया गया सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ
सक्ती-जननेता स्व. रोशनलाल अग्रवाल जहां अपनी कर्मठता, सुस्पष्ट विचारधारा और सकुशल कार्यशैली के लिए जनमानस में विशेष पहचान रखते थे l वहीं वे संकट मोचन हनुमान के अनन्य भक्तों में भी शुमार थे। हनुमान जी के प्रति उनकी आस्था केवल व्यक्तिगत भक्ति तक सीमित नहीं थी, बल्कि वह उनके सार्वजनिक जीवन, सामाजिक सरोकारों और जनसंपर्क का भी अभिन्न हिस्सा रही। उनकी कर्मठता और व्यक्तित्व से प्रभावित होकर हज़ारो समर्थक व प्रशंसक आज भी उन्हें दिल से याद करते है l उनकी 5वीं पुण्यतिथि पर धरमजयगढ़, पत्थलगांव, लैलूंगा, घरघोड़ा, तमनार, खरसिया, सारंगढ़, बरमकेला, सरिया, लोइंग, पुसौर, कोड़ातराई, सूपा, चपले, रायगढ़ शहर सहित सैकड़ो मंदिरों में किया गया सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ, सुन्दर कांड पाठ, सहित फल वितरण, स्वच्छता अभियान आदि विविध कार्यक्रम कर श्रद्धांजलि दिया गया l उल्लेखनीय है कि स्वर्गीय रोशनलाल अग्रवाल का मानना था कि हनुमान जी सेवा, शक्ति, साहस और समर्पण के प्रतीक हैं। यही मूल्य वे अपने राजनीतिक और सामाजिक जीवन में भी उतारने का प्रयास करते रहे। वे प्रत्येक आयोजन, बैठक अथवा जनसंपर्क कार्यक्रम में आमजन से आत्मीय जुड़ाव रखते थे और श्रद्धा के प्रतीक के रूप में लोगों को हनुमान चालीसा भेंट किया करते थे। उनके लिए हनुमान चालीसा केवल एक धार्मिक ग्रंथ नहीं, बल्कि जीवन में सकारात्मक ऊर्जा, आत्मबल और नैतिक शक्ति का स्रोत थी।सुन्दर कांड व हनुमान चालीसा के पाठ का हुआ आयोजन
गौरतलब हो कि पूर्व विधायक स्वर्गीय रोशनलाल अग्रवाल की इसी गहरी श्रद्धा और सरल व्यक्तित्व के कारण वे हर वर्ग में समान रूप से लोकप्रिय रहे। आमजन के सुख-दुख में सहभागी होना, समस्याओं को गंभीरता से सुनना और उनके निराकरण के लिए सतत प्रयास करना उनकी कार्यशैली की पहचान रही। जनसेवा को वे अपना धर्म मानते थे और इसे पूरी निष्ठा के साथ निभाते रहे।स्वर्गीय रोशनलाल अग्रवाल की पांचवीं पुण्यतिथि के अवसर पर उनके समर्थकों, चाहने वालों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा उन्हें श्रद्धापूर्वक स्मरण किया गया। इस अवसर पर शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के विभिन्न धरमजयगढ़, पत्थलगांव, लैलूंगा, घरघोड़ा, तमनार, खरसिया, सारंगढ़, बरमकेला, सरिया, लोइंग, पुसौर, कोड़ातराई, सूपा, चपले, रायगढ़ शहर सहित सैकड़ो मंदिरों में सुन्दर कांड व हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ आयोजित किया गया। श्रद्धालुओं ने हनुमान जी की आराधना करते हुए दिवंगत जननेता के व्यक्तित्व और कार्यों को याद किया तथा उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।रायगढ़ शहर के इन मंदिरो मे हुआ हनुमान चालीसा का वाचन-रायगढ़ शहर में शाम 6 से 7बजे तक रोशन लाल अग्रवाल की पुण्यतिथि के अवसर पर विभिन्न मंदिरों में हनुमान चालीसा का वचन किया गया । जिनमें मुख्य रूप से सुभाष चौक हनुमान मंदिर, बुजी भवन पंचमुखी हनुमान मंदिर, बैकुंठपुर राम मंदिर, ढिमरापुर चौक हनुमान मंदिर, रेलवे बंगला पारा हनुमान मंदिर, चांदमारी पहाड़ हनुमान मंदिर, इंदिरा नगर हनुमान मंदिर, गौरी शंकर मंदिर, स्टेडियम रोड़ मंदिर कमला नेहरू पार्क हनुमान मंदिर, टी.वी. रोड़ हनुमान मंदिर, एफ.सी.आई. गोदाम हनुमान मंदिर, कान्हा हॉस्पिटल के बगल हनुमान मंदिर, पहाड़ मंदिर स्थिति हनुमान मंदिर अन्य कई स्थानों और मंदिरों में रोशन लाल अग्रवाल के शुभचिंता व आम नागरिकों कार्यकर्ताओं द्वारा हनुमान चालीसा का पाठ करके उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किये lकार्यक्रमों के माध्यम से कार्यकर्ताओं ने बताया कि स्वर्गीय रोशनलाल अग्रवाल का जीवन सादगी, सेवा और समर्पण का प्रेरणास्रोत है। उनकी हनुमान भक्ति आज भी उनके अनुयायियों को सकारात्मक सोच और समाजसेवा की दिशा में प्रेरित करती है। हनुमान चालीसा पाठ के माध्यम से न केवल उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई, बल्कि उनके आदर्शों को जीवित रखने का संदेश भी दिया गया।



