TRANSFER BREKING-छत्तीसगढ़ में तबादलों का दौर- 20 अप्रैल को बदले गए कई जिलों के पुलिस कप्तान, 20 आईपीएस अधिकारियों का ट्रांसफर किया सरकार ने, पुलिस के कार्यों में आएगी कसावट, मुख्यालय से कई महीनो से जारी नहीं हुए TI स्तर के अधिकारियों की तबादलों सूची, थाना प्रभारियो को इंतजार है सूची का


छत्तीसगढ़ में तबादलों का दौर- 20 अप्रैल को बदले गए कई जिलों के पुलिस कप्तान, 20 आईपीएस अधिकारियों का ट्रांसफर किया सरकार ने, पुलिस के कार्यों में आएगी कसावट, मुख्यालय से कई महीनो से जारी नहीं हुए TI स्तर के अधिकारियों की तबादलों सूची, थाना प्रभारियो को इंतजार है सूची का
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
सक्ती- छत्तीसगढ़ प्रदेश में स्थानीय चुनाव सम्पन्न होते ही सरकार एक्शन के मूड में आ गई है, सुशासन वाली सरकार के रूप में अपनी पहचान बना चुकी भाजपा की सरकार ने 19 अप्रैल को जहां प्रदेश के 41 आईएएस अफसरो के तबादले कर दिए थे तो वही 20 अप्रैल को छुट्टी के बावजूद सरकार ने पुलिस प्रशासन के कार्यों में कसावट लाने की सोच से आईपीएस अधिकारियों के तबादलों की सूची जारी कर दी, इस सूची में जहां अनेकों जिलों के पुलिस कप्तान भी प्रभावित हुए हैं,तो वहीं शासन का भी मानना है कि आईपीएस अधिकारियों के तबादलों से पुलिस के कार्यों में भी कसावट आएगी,पुलिस मुख्यालय महानदी भवन, नवा रायपुर, अटल नगर के आदेश/ रायपुर, दिनांक 20.04.2025 क्रमांक एफ 1-3/दो-गृह/भापुसे/2025 के अनुसार तबादले किये जाते है जिसमे
01- श्री पवन देव (भापुसे-1992), प्रबंध संचालक, छत्तीसगढ़ पुलिस हाउसिंग कार्पोरेशन, रायपुर को तत्काल प्रभाव से, अस्थायी रूप से, आगामी आदेश तक अध्यक्ष एवं प्रबंध संचालक, छ०ग० पुलिस हाउसिंग कार्पोरेशन रायपुर के पद पर पदस्थ करता है।
02- श्री अंकित कुमार गर्ग (भापुसे-2004) पुलिस महानिरीक्षक, सरगुजा रेंज, सरगुजा को तत्काल प्रभाव से, अस्थायी रूप से, आगामी आदेश तक पुलिस महानिरीक्षक, एस०आई०बी०, पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर के पद पर पदस्थ करता है।
03- श्री ध्रुव गुप्ता (भापुसे-2005) पुलिस महानिरीक्षक, एस०आई०बी०, पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर को तत्काल प्रभाव से, अस्थायी रूप से, आगामी आदेश तक पुलिस महानिरीक्षक, सी०आई०डी, पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर के पद पर पदस्थ करते हुए पुलिस महानिरीक्षक, सी०सी०टी०एन०एस०/एस०सी०आर०बी० तथा पुलिस महानिरीक्षक, तकनीकी सेवायें, पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर का अतिरिक्त रूप प्रभार दिया जाता है। (श्री एस०सी० द्विवेदी, (भापुसे-2003). पुलिस महानिरीक्षक, सी०आई०डी०, पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर के सेवानिवृत्ति तिथि दिनांक 30.04.2025 के उपरांत पुलिस महानिरीक्षक, सी०आई०डी० का कार्यभार ग्रहण करेंगे)
04- श्री दीपक कुमार झा (भापुसे-2007) पुलिस महानिरीक्षक, राजनांदगांव रेंज, राजनांदगांव को तत्काल प्रभाव से, अस्थायी रूप से, आगामी आदेश तक पुलिस महानिरीक्षक, सरगुजा रेंज, सरगुजा के पद पर पदस्थ करता है।
05- श्री अभिषेक शांडिल्य (भापुसे-2007) पुलिस महानिरीक्षक, कानून व्यवस्था, विशेष शाखा, पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर को तत्काल प्रभाव से, अस्थायी रूप से, आगामी आदेश तक पुलिस महानिरीक्षक, राजनांदगांव रेंज, राजनांदगांव के पद पर पदस्थ करता है।
06-– श्री बालाजी राव सोमावार (भापुसे-2007) पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर को तत्काल प्रभाव से, अस्थायी रूप से, आगामी आदेश तक पुलिस महानिरीक्षक, कानून व्यवस्था, विशेष शाखा, पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर के पद पर पदस्थ करता है।
07- श्री अजातशत्रु बहादुर सिंह (भापुसे-2011) निदेशक, ट्रेनिंग ऑपरेशन, अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवायें, नवा रायपुर को तत्काल प्रभाव से, अस्थायी रूप से, आगामी आदेश तक पुलिस उप महानिरीक्षक, गुप्तवार्ता, विशेष शाखा, पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर के पद पर पदस्थ करता है।
08- श्री विवेक शुक्ला (भापुसे-2012) पुलिस अधीक्षक, जांजगीर-चांपा को तत्काल प्रभाव से, अस्थायी रूप से, आगामी आदेश तक ए०आई०जी०, सी०आई०डी. पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर के पद पर पदस्थ करता है।
09- श्री राजेश कुमार अग्रवाल (भापुसे-2012) सेनानी, वी०आई०पी० सुरक्षा वाहिनी, माना रायपुर को तत्काल प्रभाव से, अस्थायी रूप से, आगामी आदेश तक पुलिस अधीक्षक, सरगुजा के पद पर पदस्थ करता है
10- श्री विजय अग्रवाल (भापुसे-2012) पुलिस अधीक्षक, बलौदाबाजार-भाटापारा को तत्काल प्रभाव से, अस्थायी रूप से, आगामी आदेश तक पुलिस अधीक्षक, दुर्ग के पद पर पदस्थ करता है।
11- श्री जितेन्द्र शुक्ला (भापुसे-2013) पुलिस अधीक्षक, दुर्ग को तत्काल प्रभाव से, अस्थायी रूप से. आगामी आदेश तक सेनानी, 5वीं वाहिनी, छसबल, जगदलपुर के पद पर पदस्थ करता है
12- श्रीमती भावना गुप्ता (भापुसे-2014) पुलिस अधीक्षक, गौरेला पेंड्रा मरवाही को तत्काल प्रभाव से, अस्थायी रूप से, आगामी आदेश तक पुलिस अधीक्षक, बलौदाबाजार-भाटापारा के पद पर पदस्थ करता है।
13- श्री सूरज सिंह (भापुसे-2015) सेनानी, 14वीं वाहिनी, छसबल, बालोद को तत्काल प्रभाव से, अस्थायी रूप से. आगामी आदेश तक पुलिस अधीक्षक, धमतरी के पद पर पदस्थ करता है ।
14- श्री त्रिलोक बंसल (भापुसे-2016) पुलिस अधीक्षक, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई को तत्काल प्रभाव से. अस्थायी रूप से, आगामी आदेश तक पुलिस अधीक्षक, एस०टी०एफ, बघेरा के पद पर पदस्थ करता है।
15- श्री लक्ष्य शर्मा (भापुसे-2016) सेनानी, 5वीं वाहिनी, छसबल, जगदलपुर को तत्काल प्रभाव से, अस्थायी रूप से, आगामी आदेश तक पुलिस अधीक्षक, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई के पद पर पदस्थ करता है।
16- श्री अंजनेय वार्षीय(भापुसे-2018) पुलिस अधीक्षक, धमतरी को अस्थायी रूप से, आगामी आदेश तक पुलिस अधीक्षक, सारगंढ-बिलाईगढ़ के पद पर पदस्थ करता है।
17- श्री पुष्कर शर्मा (भापुसे-2018) पुलिस अधीक्षक, सारंगढ-बिलाईगढ को अस्थायी रूप से, आगामी आदेश तक सेनानी, वी०आई०पी० वाहिनी, माना के पद पर पदस्थ करता है।
18- श्री योगेश कुमार पटेल (भापुसे-2018) पुलिस अधीक्षक, सरगुजा को अस्थायी रूप से, आगामी आदेश तक पुलिस अधीक्षक, बालोद के पद पर पदस्थ करता है।
19- श्री एस०आर०भगत (भापुसे) पुलिस अधीक्षक, बालोद को अस्थायी रूप से, आगामी आदेश तक पुलिस अधीक्षक, गौरेला पेंड्रा मरवाही के पद पर पदस्थ करता है।
20- श्री विजय पाण्डे (भापुसे) पुलिस अधीक्षक, एस०टी०एफ० बघेरा को अस्थायी रूप से, आगामी आदेश तक पुलिस अधीक्षक, जांजगीर-चांपा के पद पर पदस्थ करता है।
उपरोक्त आदेश छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के नाम से तथा आदेशानुसार,डी.एस. धुवे अवर सचिव छत्तीसगढ़ शासन गृह (पुलिस) विभाग छत्तीसगढ़ ने 20 अप्रैल 2025 को जारी किए हैं