छत्तीसगढ़रायपुरसक्ती

परीक्षा के लिए होगा प्रशिक्षण- जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय में 7 सितंबर को होगा प्रशिक्षण कार्यक्रम,व्यापम द्वारा आयोजित छात्रावास अधीक्षक भर्ती परीक्षा के लिए होना है प्रशिक्षण, जिला नोडल अधिकारी विश्वास कुमार एवं सोमेश घितोड़े ने दी जानकारी

परीक्षा के लिए होगा प्रशिक्षण- जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय में 7 सितंबर को होगा प्रशिक्षण कार्यक्रम,व्यापम द्वारा आयोजित छात्रावास अधीक्षक भर्ती परीक्षा के लिए होना है प्रशिक्षण, जिला नोडल अधिकारी विश्वास कुमार एवं सोमेश घितोड़े ने दी जानकारी kshititech
7 सितंबर को होगा प्रशिक्षण कार्यक्रम

जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय में 7 सितंबर को होगा प्रशिक्षण कार्यक्रम,व्यापम द्वारा आयोजित छात्रावास अधीक्षक भर्ती परीक्षा के लिए होना है प्रशिक्षण, जिला नोडल अधिकारी विश्वास कुमार एवं सोमेश घितोड़े ने दी जानकारी

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सकती- जिला सक्ति में व्यापम द्वारा आयोजित छात्रावास अधीक्षक भर्ती परीक्षा के लिए प्रशिक्षण दिनांक 7 सितंबर 2024 को होंगा,छत्तीसगढ़ व्यापम और जिला कलेक्टर सक्ति के निर्देशानुसार जिला नोडल अधिकारी व्यापम,जिला समन्वयक केंद्र शासकीय क्रान्ति कुमार भारतीय स्नातकोत्तर अग्रणी महाविद्यालय सक्ति के संयुक्त तत्वावधान में छत्तीसगढ़ व्यापम द्वारा आयोजित छात्रावास अधीक्षक भर्ती परीक्षा की तैयारी के लिए जिला के समस्त परीक्षा केंद्र के केंद्राध्यक्ष और पर्यवेक्षक के लिए व्यापम के निर्देशानुसार परीक्षा संचालन हेतु आवश्यक प्रशिक्षण दिनांक 7 सितंबर 2024 शनिवार को प्रातः 11 बजे से कार्यालय जिला कलेक्टर के सभागार में आयोजित किया गया है

उपरोक्त जानकारी देते हुए प्रशिक्षण अधिकारी प्रोफेसर सोमेश कुमार के घिटोड़े ने बताया कि समस्त केंद्राध्यक्ष और पर्यवेक्षक को इस प्रशिक्षण में उपस्थित होना अनिवार्य है। यह प्रशिक्षण विश्वास कुमार (जिला नोडल अधिकारी सक्ति) , डॉ. डी पी पाटले समन्वयक/प्राचार्य समन्वय केंद्र शासकीय क्रान्ति कुमार भारतीय स्नातकोत्तर अग्रणी महाविद्यालय सक्ति,सोमेश कुमार घिटोड़े(सहायक प्राध्यापक/मास्टर ट्रेनर व्यापम )द्वारा संयुक्त रूप से दिया जाएगा।समन्वयक डॉ डी पी पाटले और जिला नोडल अधिकारी विश्वास कुमार ने बताया कि सक्ति जिले में कुल 29 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिसमे 7551 परीक्षार्थी शामिल होंगे।परीक्षा संचालन के लिए कुल 58 पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए हैं। कुल 300 पदों के लिए यह परीक्षा पूरे छत्तीसगढ़ के समस्त जिले में आयोजित किए जा रहे है। इस परीक्षा के लिए लगभग 6.5 लाख परीक्षार्थी ने आवेदन किया है

Back to top button