एक पिता की मार्मिक अपील -पत्रकार दिनेश साहू के लापता पुत्र प्रांशु साहू का अभी तक नहीं चला कोई पता. रेलवे स्टेशन बाराद्वार से 29 जून से लापता है प्रांशु


पत्रकार दिनेश साहू के लापता पुत्र प्रांशु साहू का अभी तक नहीं चला कोई पता. रेलवे स्टेशन बाराद्वार से 29 जून से लापता है प्रांशु
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -शक्ति जिले के बेल्हाडीह निवासी पत्रकार दिनेश साहू का सुपुत्र प्रांशु साहू विगत 29 जून को रेलवे स्टेशन बाराद्वार से लापता हो गया है। तथा प्रांशु साहू का आज पर्यंत तक कुछ पता नहीं चल पाया है। एवं घर वालों ने जहां इसकी सूचना सभी जगह दे दी है। तथा अपने-अपने स्तर पर प्रयास किया जा रहे हैं। किंतु सफलता हाथ ना लगते देखा प्रांशु साहू के पिता ने एक अपील लोगों से जारी की है। किसने अपील करते हुए कहां है कि मैं, दिनेश साहू (पत्रकार), अपने लापता पुत्र प्रांशु साहू के संबंध में आप सभी से हाथ जोड़कर विनम्र निवेदन करता हूँ।मेरा बेटा प्रांशु साहू दिनांक 29 जून 2026 से लापता है।उसके बिना हमारा पूरा परिवार गहरे दुःख और चिंता में है। हर बीतता पल हमारे लिए अत्यंत कठिन होता जा रहा है। एक पिता के रूप में मैं अपने बेटे की सकुशल वापसी के लिए हर पल ईश्वर से प्रार्थना कर रहा हूँ।यदि किसी भी भाई, बहन या सज्जन को मेरे बेटे के बारे में कहीं भी कोई जानकारी मिले, या वह कहीं दिखाई दे, तो कृपया मानवता के नाते तत्काल हमें सूचित करें। आपकी एक छोटी-सी सूचना हमारे परिवार की खुशियाँ वापस लौटा सकती है।कृपया इस संदेश को अधिक से अधिक लोगों तक साझा करें, ताकि हमारा बेटा जल्द से जल्द सकुशल अपने घर लौट सके।संपर्क करें:
9827963682, 8349054666।दिनेश साहू (पत्रकार) (एक व्यथित पिता की भावुक अपील)पताः ग्राम – बेल्हाड़ीह थाना – बाराद्वार जिला सक्ती (छत्तीसगढ़)

