कल 26 सितंबर को शक्ति में हो जाएगी अग्रवाल समाज के अग्रसेन जयंती महोत्सव पखवाड़े की शुरुआत. वृंदावन गौशाला में गौ माता की सेवा के साथ होगी अग्रसेन जी की पूजा अर्चना. समाज के सभी घरों से पांच-पांच रोटी एवं गुड लाने की की गई अपील

कल 26 सितंबर को शक्ति में हो जाएगी अग्रवाल समाज के अग्रसेन जयंती महोत्सव पखवाड़े की शुरुआत. वृंदावन गौशाला में गौ माता की सेवा के साथ होगी अग्रसेन जी की पूजा अर्चना. समाज के सभी घरों से पांच-पांच रोटी एवं गुड लाने की की गई अपील kshititech

कल 26 सितंबर को शक्ति में हो जाएगी अग्रवाल समाज के अग्रसेन जयंती महोत्सव पखवाड़े की शुरुआत. वृंदावन गौशाला में गौ माता की सेवा के साथ होगी अग्रसेन जी की पूजा अर्चना

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -अग्रवाल समाज शक्ति के वार्षिक महोत्सव श्री अग्रसेन जयंती पखवाड़े की शुरुआत कल 26 सितंबर को शक्ति में धूमधाम के साथ होगी। इस अवसर पर श्री अग्रसेन जयंती समारोह समिति द्वारा वृंदावन गौशाला नंदेली भाटा में गौ माता की सेवा के साथ ही अग्रसेन जी की पूजा अर्चना की जाएगी एवं अग्रसेन जयंती समारोह समिति ने शक्ति शहर के प्रत्येक अग्रवाल समाज के परिवारों को अपने घरों से पांच रोटी एवं एक गुड़ सुबह 10:00 बजे तक धर्मशाला में भिजवाने का आग्रह किया है। तथा जयंती समारोह समिति का कहना है कि गौ माता की सेवा के साथ ही अग्रसेन जी के इस महोत्सव का शुभारंभ होगा तथा भगवान अग्रसेन जी ने सदैव दीन दुखियों की सेवा एवं गौ माता की सेवा का जो संदेश दिया आज उसी को चरितार्थ करते हुए समाज के लोग इस पुनीत कार्य को करेंगे। तथा 26 सितंबर को इस कार्य के साथ ही समाज के सभी वर्ग के लोगों के लिए विभिन्न प्रकार की प्रतिस्पर्धाओं का भी आयोजन प्रारंभ हो जाएगा

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading