दीनदयाल जी की जन्म स्थली से प्रचारक के रूप में कार्य प्रारंभ किया है छत्तीसगढ़ के नए संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने. पवन साय की जगह लेंगे कर्मवीर सिंह. 29 वर्षों तक यूपी में संगठन के काम का है लंबा अनुभव. नए संगठन महामंत्री के आने से प्रदेश के पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह




दीनदयाल जी की जन्म स्थल से प्रचारक के रूप में कार्य प्रारंभ किया है छत्तीसगढ़ के नए संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने. पवन साय की जगह लेंगे कर्मवीर सिंह. 29 वर्षों तक यूपी में संगठन के काम का है लंबा अनुभव
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय नेतृत्व में 24 सितंबर को देश के विभिन्न राज्यों में भाजपा के संगठन महामंत्रियों के प्रभार में फेरबदल किया है। तथा इस फेर बादल में छत्तीसगढ़ में प्रदेश भाजपा के नए संगठन महामंत्री के रूप में श्री कर्मवीर सिंह को जिम्मेदारी दी गई है। तथा कर्मवीर सिंह पवन कुमार साय की जगह लेंगे। श्री कर्मवीर सिंह प्रदेश महामंत्री (संगठन) भाजपा छत्तीसगढ़ मूलतः उत्तर प्रदेश के मथुरा जिला वर्तमान में अब हाथरस जिला के स्वयंसेवक है। उन्होंने सन 1993 से संघ के प्रचारक जीवन का प्रारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जन्म स्थली से किया।वे तहसील प्रचारक, नगर प्रचारक रहे।उत्तर प्रदेश के फतेहपुर सिकरी (आगरा) व अलीगढ़ महानगर प्रचारक एवं मथुरा जिला के जिला प्रचारक रहे।उत्तर प्रदेश के एटा, अलीगढ़ व बरेली विभाग के विभाग प्रचारक रहे। सन 2015 में मेरठ प्रांत (पश्चिम उत्तर प्रदेश) के सह प्रांत प्रचारक बने एवं 2019 में ब्रज प्रांत के सह प्रांत प्रचारक के रूप में कार्य कियातथा विगत वर्ष 2020 से :- भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के प्रदेश सह महामंत्री (संगठन) के रूप में कार्य किया।अगस्त 2022 से:- झारखंड प्रदेश के प्रदेश महामंत्री (संगठन) के रूप में कार्य किया एवं वर्तमान में भाजपा प्रदेश कार्यालय, रांची (झारखंड) थे। जो कि आप छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा के नए संगठन महामंत्री बनाए गए हैं







