जिला मुख्यालय शक्ति से लगे रगजा में संपन्न समाधान शिविर में हजारों लोग लाभान्वित हुए शासन की योजनाओं से. क्षेत्रीय सांसद कमलेश जांगड़े एवं जिले के प्रशासनिक मुखिया तोपनो साहब रहे मौजूद. लोगों ने कहा- ऐसे आयोजनों से योजनाओं की एक ही स्थान पर मिलती है संपूर्ण जानकारी. शक्ति में जन भागीदारी अभियान का हुआ शुभारंभ. 25 मई तक चलेगा यह विशेष अभियान

जिला मुख्यालय शक्ति से लगे रगजा में संपन्न समाधान शिविर में हजारों लोग लाभान्वित हुए शासन की योजनाओं से. क्षेत्रीय सांसद कमलेश जांगड़े एवं जिले के प्रशासनिक मुखिया तोपनो साहब रहे मौजूद. लोगों ने कहा- ऐसे आयोजनों से योजनाओं की एक ही स्थान पर मिलती है संपूर्ण जानकारी. शक्ति में जन भागीदारी अभियान का हुआ शुभारंभ. 25 मई तक चलेगा यह विशेष अभियान kshititech
शक्ति के  रग़जा में संपन्न जन समाधान शिविर

जिला मुख्यालय शक्ति से लगे रगजा में संपन्न समाधान शिविर में हजारों लोग लाभान्वित हुए शासन की योजनाओं से. क्षेत्रीय सांसद कमलेश जांगड़े एवं जिले के प्रशासनिक मुखिया तोपनो साहब रहे मौजूद. लोगों ने कहा- ऐसे आयोजनों से योजनाओं की एक ही स्थान पर मिलती है संपूर्ण जानकारी. शक्ति में जन भागीदारी अभियान का हुआ शुभारंभ. 25 मई तक चलेगा यह विशेष अभियान

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मंशानुसार आमजन की समस्याओं के त्वरित निराकरण एवं शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के उद्देश्य से संचालित सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आज सक्ती विकासखंड की ग्राम पंचायत रगजा में जनसमस्या निवारण शिविर का सफल आयोजन किया गया। क्लस्टर रगजा शिविर में 19 ग्राम पंचायत रगजा, जाजंग, गढगोढी, मरकामगोढी, अमलडीहा, मसनियाकला, तेन्दुटोहा, पतेरापालीखुर्द, जोंगरा, जुडगा, आमापाली, बैलाचुंवा, बोरदा, डोडकी, नावापाराखुर्द, कांदानारा, सकरेलीकला, नंदेली एवं हरदा से बड़ी संख्या में ग्रामीणजन शामिल हुए। ग्रामीणों ने अपनी विभिन्न समस्याओं एवं शिकायतों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए, जिनमें कुल 538 आवेदन प्राप्त हुए। जिसमे त्वरित समाधान योग्य आवेदनों का त्वरित निराकरण किया गया। शेष आवेदनों को प्राथमिकता के आधार पर निराकरण हेतु संबंधित विभागों को प्रेषित किया गया तथा ग्रामीणों को शीघ्र समाधान का भरोसा दिलाया गया। इस शिविर में सांसद लोकसभा क्षेत्र जांजगीर चांपा श्रीमती कमलेश जांगड़े, कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो, पुलिस अधीक्षक श्री प्रफुल्ल ठाकुर, जिला पंचायत सीईओ श्री वासु जैन सहित जनप्रतिनिधियों ने कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जनप्रतिनिधियों ने विभागीय योजनाओं, उपलब्ध सेवाओं एवं आमजन को दी जा रही सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। निरीक्षण के दौरान सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े ने स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगाए गए स्टॉल में अपना बीपी (ब्लड प्रेशर) भी चेक कराया। कार्यक्रम के दौरान पात्र हितग्राहियों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित कर शासन की योजनाओं का सीधा लाभ प्रदान किया गया।शिविर में सांसद लोकसभा क्षेत्र जांजगीर-चांपा श्रीमती कमलेश जांगड़े ने जनसमस्या निवारण शिविर को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की मंशानुरूप सुशासन तिहार अंतर्गत विभिन्न ग्रामों में शिविर आयोजित किए जा रहे हैं, जहां आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित निराकरण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शिविरों का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचकर लोगों की समस्याओं को सुनना और मौके पर ही समाधान उपलब्ध कराना है। सांसद ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि शिविर में प्राप्त सभी आवेदनों एवं शिकायतों का गंभीरतापूर्वक निराकरण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा महिलाओं एवं आम नागरिकों के लिए संचालित योजनाओं की जानकारी प्रत्येक पात्र हितग्राही तक पहुंचे और सभी को योजनाओं का लाभ प्राथमिकता के साथ मिले। सांसद ने कहा कि जिले के अंतिम व्यक्ति तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाना प्रशासन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है।शिविर में कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो ने कहा कि सुशासन तिहार मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की मंशानुरूप आमजन की समस्याओं के त्वरित निराकरण का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्राप्त आवेदनों एवं लंबित प्रकरणों का प्राथमिकता के साथ शीघ्र निराकरण सुनिश्चित किया जाए। कलेक्टर ने कहा कि जिला स्तरीय समस्याओं का निराकरण जिले में तथा राज्य स्तरीय प्रकरणों का समाधान राज्य स्तर पर कराया जाए। उन्होंने गर्मी के मौसम को देखते हुए बिजली एवं पानी से संबंधित समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश दिए। साथ ही सभी विभागों को शिविरों में प्राप्त शिकायतों का गंभीरतापूर्वक परीक्षण कर निर्धारित समयसीमा में निराकरण सुनिश्चित करने तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाए जाने के निर्देश दिए।शिविर में पुलिस अधीक्षक श्री प्रफुल्ल ठाकुर ने कहा कि शासन की इस पहल का उद्देश्य आम नागरिकों की समस्याओं को नजदीक से सुनकर उनका त्वरित निराकरण सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि सभी नागरिक अपनी समस्याओं को शिविर में अधिकारियों के समक्ष रखें, ताकि संबंधित विभागों द्वारा उनका समुचित समाधान किया जा सके। पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि शिविर में प्राप्त शिकायतों पर गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ कार्यवाही करते हुए लोगों को समय पर राहत प्रदान करें। इसी तरह जिला पंचायत सीईओ श्री वासु जैन ने कहा कि सुशासन तिहार शासन की एक महत्वपूर्ण जनहितकारी पहल है, जिसका उद्देश्य आम नागरिकों की समस्याओं को शिविरों के माध्यम से सुनकर उनका त्वरित एवं प्रभावी निराकरण सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि यह अभियान शासन और जनता के बीच विश्वास, संवाद और जवाबदेही को मजबूत करने का माध्यम बन रहा है। उन्होंने कहा कि सुशासन तिहार के माध्यम से शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने तथा लोगों की समस्याओं का मौके पर समाधान करने का लगातार प्रयास किया जा रहा है।शिविर में शिक्षा विभाग द्वारा गणवेश व सहायक उपकरण का वितरण, समाज कल्याण विभाग द्वारा मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल वितरण, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अंतर्गत प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत हितग्राहियों को आवास स्वीकृति प्रमाण पत्र एवं प्रतीकात्मक रूप से चाबी सौंपी गई। साथ ही मनरेगा अंतर्गत जॉब कार्ड वितरण, खाद्य विभाग द्वारा राशन कार्ड, स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयुष्मान कार्ड, बिहान की महिलाओं को आजीविका संवर्धन हेतु डेमो चेक का वितरण किया गया। इस शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने उपस्थित नागरिकों को जनकल्याणकारी योजनाओं की विषयवार विस्तृत जानकारी भी प्रदान की। इसके अतिरिक्त आयुर्वेद विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा शिविर में आए लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक निःशुल्क दवाइयों का वितरण किया गया। समाधान शिविर में महिला एवं बाल विकास विभाग, समाज कल्याण विभाग, स्कूल शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, आयुष विभाग, ग्रामोद्योग विभाग, सहकारिता विभाग, कृषि विभाग, उद्यान विभाग, पशुधन विकास विभाग, राजस्व विभाग, आबकारी विभाग, आदिवासी विकास विभाग, खाद्य विभाग, महात्मा गांधी रोजगार गारंटी योजना, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग, प्रधानमंत्री आवास योजना, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, जल संसाधन विभाग, वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम, श्रम विभाग, मत्स्य पालन विभाग, बिजली विभाग, लोक निर्माण विभाग, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग सहित अन्य विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए। इस शिविर में जिला पंचायत सक्ती सदस्य श्रीमती विद्या सिदार, जिला पंचायत सक्ती सदस्य श्री आयुष शर्मा, जिला पंचायत सभापति श्री धर्मेन्द्र सिंह, जनपद पंचायत सदस्य श्री बंशीधर खांडे, सभापति श्री सत्यप्रकाश महंत, सभापति श्री टंकेश्वर, समस्त जनपद सदस्य जनपद पंचायत सक्ती एवं एसडीएम सक्ती सुश्री कावेरी मरकाम, तहसीलदार श्री लक्ष्मीकांत कोरी सहित विभिन्न जनप्रतिनिधिगण, संबंधित विभाग के अधिकारी कर्मचारीगण, क्लस्टर के सरपंच, सचिव, स्व. सहायता समूहो के सक्रिय महिला सदस्य एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन आदि उपस्थित रहे।

“जन भागीदारी – सबसे दूर, सबसे पहले” अभियान से जुड़ेंगे जिले के चिन्हांकित ग्राम।18 से 25 मई तक चलेगा “जनभागीदारी अभियान – जनजातीय गरिमा उत्सव”, दूरस्थ क्षेत्रों तक पहुंचेंगी शासन की योजनाएं

शक्ति -कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो के मार्गदर्शन में सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास विभाग द्वारा सर्व विभागों के समन्वय से “आदि कर्मयोगी अभियान” अंतर्गत “जनभागीदारी अभियान – जनजातीय गरिमा उत्सव” का आयोजन जिला स्तर पर 18 मई 2026 से 25 मई 2026 तक किया जाएगा। यह अभियान पीएम जनमन एवं धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान अंतर्गत चिन्हांकित ग्रामों में संचालित किया जाएगाअभियान का मुख्य उद्देश्य राष्ट्रीय स्तर पर संचालित आईईसी कैम्पेन “जन भागीदारी- सबसे दूर, सबसे पहले” थीम के अंतर्गत दूरस्थ जनजातीय क्षेत्रों में जनसंपर्क स्थापित कर शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है।

सेवा संतृप्ति, जनसुनवाई और जागरूकता कार्यक्रम होंगे आयोजित

अभियान के दौरान सेवा संतृप्ति, स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता कार्यक्रम, विभिन्न विभागों द्वारा जनहितकारी योजनाओं की जानकारी तथा आदि कर्मयोगी अभियान अंतर्गत निर्मित सेवा केन्द्रों में जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगेजनसुनवाई के माध्यम से प्राप्त शिकायतों एवं समस्याओं को सूचीबद्ध कर उनके त्वरित निराकरण हेतु आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। साथ ही अभियान अंतर्गत संचालित समस्त गतिविधियों का प्रगति प्रतिवेदन भी तैयार किया जाएगा। कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो ने जिले के सभी नागरिकों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता कर इस जनहितैषी अभियान को सफल बनाएं तथा शासन की योजनाओं का लाभ जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाने में सहयोग प्रदान करें।

प्रातिक्रिया दे