शक्ति शहर के प्रतिष्ठित गल्ला व्यापारी सुनील सेठ की गल्ला दुकान में हुई चोरी.तीन चोरों ने नकाब पहनकर घटना को दिया अंजाम. सीसीटीवी फुटेज में कैद हुआ पूरा मामला

शक्ति शहर के प्रतिष्ठित गल्ला व्यापारी सुनील सेठ की गल्ला दुकान में हुई चोरी.तीन चोरों ने नकाब पहनकर घटना को दिया अंजाम. सीसीटीवी फुटेज में कैद हुआ पूरा मामला
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -शक्ति शहर के प्रतिष्ठित गल्ला व्यापारी श्री किशन सुनील कुमार गोयल के संचालक सुनील सेठ की गल्ला दुकान में चार एवं 5 जुलाई की दरमियानी रात्रि करीब 2:00 बजे तीन चोरों ने चोरी की घटना को जाम दिया। तथा यह दुकान शक्ति शहर के हृदय स्थल कोरबा रोड में श्री राधा कृष्ण मंदिर के बगल में स्थित है जहां की कुछ दिनों के बाद इंडियन बैंक की नई शाखा का शुभारंभ होना है। एवं रात्रि करीब 2:00 बजे तीन चोरों ने रेनकोट एवं चेहरे पर नकाब ढंककर दुकान के सामने का कुंदा तोड़कर दुकान के अंदर प्रवेश किया तथा गल्ले में रखें नगद रुपए चोरी कर लिए तथा तीनों चोरों की करतूत सीसीटीवी फुटेज में दर्ज हो गई है। एवं घटना की सूचना दुकान मालिक को सुबह लगी जब उसने दुकान खोली तथा समाचार लिखे जाने तक घटना की रिपोर्ट अभी थाने में दर्ज नहीं कराई गई है। एवं विगत वर्षों में भी सोसायटी चौक से कोरबा रोड की दुकानों में लगातार श्रृंखलाबद्ध चोरी की घटनाएं घटित होती रही हैं। जिस पर शक्ति पुलिस ने भी तत्परता दिखाते हुए चोरों को पकड़ने के लिए प्रयास भी किया कुछ हद तक चोरों को पकड़ा भी गया। किंतु फिर से हुई यह चोरी की घटना एक चिंता का विषय है। तथा दुकान के ऊपर ही दुकान मालिक सुनील सेठ अपने परिवार के साथ विगत सप्ताह ही मकान का मुहूर्त कर रहने लगे थे

