छत्तीसगढ़ में पेट्रोल डीजल का है पर्याप्त स्टाक.चिंता करने की नहीं है जरूरत।सीएम साहब ने दिलाया प्रदेशवासियों को भरोसा



छत्तीसगढ़ में पेट्रोल डीजल का है पर्याप्त स्टाक.चिंता करने की नहीं है जरूरत।सीएम साहब ने दिलाया प्रदेशवासियों को भरोसा
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -छत्तीसगढ़ में पेट्रोल एवं डीजल का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। प्रदेशवासियों को किसी भी प्रकार की चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। उपरोक्त जानकारी छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री बिष्णु देव साय ने स्वयं सोशल मीडिया के माध्यम से देते हुए बताया है कि प्रदेश के सभी ऑयल डिपो में नियमित रूप से ईंधन की आपूर्ति हो रही है और वितरण व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित की जा रही है। प्रदेश सरकार एवं ऑयल कंपनियां पूर्ण समन्वय के साथ स्थिति पर लगातार निगरानी बनाए हुए हैं।वैश्विक परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए भी भारत सरकार ने प्रभावी तैयारियां सुनिश्चित की हैं। आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने देशवासियों से अपील की है कि वे अनावश्यक खरीदारी एवं संग्रहण से बचें तथा किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें। मैं प्रदेशवासियों से भी आग्रह करता हूं कि संयम, जागरूकता और जिम्मेदारी का परिचय दें। केवल आवश्यकता अनुसार ही ईंधन लें और किसी भी भ्रामक सूचना से दूर रहें।आपकी सजगता, संयम और सहयोग से छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश की ईंधन व्यवस्था निरंतर सुचारू बनी रहेगी।आइए, हम सभी मिलकर जिम्मेदार नागरिक होने का परिचय दें। संयम, सहयोग और सकारात्मक सोच के साथ राष्ट्रहित में अपना योगदान सुनिश्चित करें।






