अमेरिका और फ्रांस के बीच बड़ी कटुता. ईरान युद्ध के बीच मतभेद खुलकर आए सामने. फ्रांस की दो टूक से घबराया अमेरिका

अमेरिका और फ्रांस के बीच बड़ी कटुता. ईरान युद्ध के बीच मतभेद खुलकर आए सामने. फ्रांस की दो टूक से घबराया अमेरिका kshititech

अमेरिका और फ्रांस के बीच बड़ी कटुता. ईरान युद्ध के बीच मतभेद खुलकर आए सामने. फ्रांस की दो टूक से घबराया अमेरिका

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -ईरान युद्ध के बीच फ्रांस और अमेरिका के बीच मतभेद खुलकर सामने आ गए हैं।फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को स्पष्ट कर दिया कि फ्रांस इस युद्ध में सैन्य रूप से अमेरिका का साथ नहीं दे सकता। इसके बाद बदलते घटनाक्रम में फ्रांस को कूटनीतिक स्तर पर फायदा मिलता दिख रहा है।दरअसल, होर्मुज जलडमरूमध्य पर बढ़ते तनाव और तेल-गैस संकट के बीच ईरान ने फ्रांसीसी शिपिंग कंपनी CMA CGM के एक कंटेनर जहाज को जलडमरूमध्य से गुजरने की विशेष अनुमति दी है। जहाज ट्रैकिंग डेटा के अनुसार, माल्टा के झंडे वाला “CMA CGM क्रिबी” दुबई के पास समुद्री क्षेत्र से रवाना होकर ईरान के क़ेश्म और लारक द्वीपों के बीच तय सुरक्षित मार्ग से होकर आगे बढ़ा। ईरान युद्ध शुरू होने के बाद यह पश्चिमी यूरोप से जुड़ा पहला जहाज है जिसे इस मार्ग से गुजरने की अनुमति मिली है।

प्रातिक्रिया दे