अवैध महुआ शराब पर आबकारी जिला सहायक अधिकारी आशीष उप्पल की कार्रवाई में आरोपी गिरफ्तार

अवैध महुआ शराब पर आबकारी जिला सहायक अधिकारी आशीष उप्पल की कार्रवाई में आरोपी गिरफ्तार kshititech
आबकारी विभाग द्वारा की गई कार्रवाई

अवैध महुआ शराब पर आबकारी जिला सहायक अधिकारी आशीष उप्पल की कार्रवाई में आरोपी गिरफ्तार

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
                      
शक्ति -सक्ती कलेक्टर के निर्देश पर और प्रभारी जिला आबकारी अधिकारी के मार्गदर्शन में आज दिनांक 06/04/26 को आबकारी वृत्त सक्ती  में दौरान गश्त मुखबिर द्वारा वार्ड नंबर 1 सक्ति निवासी शराब विक्रेता रथबाई पति किरन के द्वारा अपने घर में महुआ शराब को विक्रय करने के लिए रखने की मुखबिर सूचना पर सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल ने तत्काल आबकारी टीम गठित की । पहले एक छद्म खरीददार से रथबाई से महुआ शराब की खरीदारी कराई गई। महुआ शराब बिक्री की पुष्टि होने पर तत्काल मय स्टाफ जांच कार्यवाही करने पर रथबाई के घर से 3 प्लास्टिक बोतलों प्रत्येक में भरा 2 लीटर और 1 प्लास्टिक बोतल में भरा 1 लीटर कुल 7 लीटर महुआ शराब बरामद की गई। आरोपिया के विरुद्ध धारा 34(2) के तहत प्रकरण कायम कर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर आरोपी को जेल निरुद्ध किया गया। उपरोक्त कार्रवाई में सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल के नेतृत्व में आबकारी उपनिरीक्षक घनश्याम प्रधान, प्रधान आरक्षक आबकारी रघुनाथ पैकरा,परसराम कहरा, बसंती चौधरी,कमलेश यादव और नगर सैनिकों का सराहनीय योगदान रहा ।

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading