शक्ति जिला ट्रैफिक पुलिस की बड़ी सफलता- लाखों रुपए की हुई वाहन चालान से राजस्व प्राप्ति. एसपी साहब के निर्देशन में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों से हो रही है सख्ती से वसूली. शर्मा के नेतृत्व में तैनात है ट्रैफिक पुलिस

शक्ति जिला ट्रैफिक पुलिस की बड़ी सफलता- लाखों रुपए की हुई वाहन चालान से राजस्व प्राप्ति. एसपी साहब के निर्देशन में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों से हो रही है सख्ती से वसूली. शर्मा के नेतृत्व में तैनात है ट्रैफिक पुलिस kshititech
यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले लोगों से कार्रवाई करते शक्ति जिला ट्रैफिक पुलिस

शक्ति जिला ट्रैफिक पुलिस की बड़ी सफलता- लाखों रुपए की हुई वाहन चालान से राजस्व प्राप्ति. एसपी साहब के निर्देशन में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों से हो रही है सख्ती से वसूली

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -शक्ति जिले में ट्रैफिक प्रभारी के रूप में जब से निरीक्षक वाई एन शर्मा ने पदभार संभाला है।तब से जिला यातायात विभाग के कार्यों में गति देखने को मिल रही है ।एवं ट्रैफिक पुलिस जहां पूरे जिले में लगातार सक्रिय है। तो वहीं जिला मुख्यालय के आसपास भी लगातार ट्रैफिक पुलिस की सक्रियता देखी जा रही है।सक्ती यातायात पुलिस द्वारा रिकॉर्ड तोड़ चालानी कार्यवाही की गई है।जिला सक्ती राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 49 पर स्थित है तथा जिले एवं आसपास के जिलों में उद्योग/कारखानों की अधिक संख्या होने के कारण यातायात का दबाव निरंतर बना रहता है। सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली जनहानि को रोकने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक श्री प्रफुल्ल कुमार ठाकुर द्वारा हाईवे पर सतत् एवं प्रभावी कार्यवाही के निर्देश प्रदान किए गए हैं।उक्त निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पंकज पटेल के मार्गदर्शन में यातायात प्रभारी निरीक्षक श्री वाय. एन. शर्मा एवं उनकी टीम सउनि. सुरेंद्र सिंह. सउनि. लक्ष्मण महानदिया द्वारा लगातार बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, तीन सवारी, शराब सेवन कर वाहन चलाने तथा ओवर स्पीड जैसे खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के विरुद्ध चालानी कार्यवाही की जा रही है।माह मार्च 2026 में कुल 1150 वाहन चालकों के विरुद्ध चालानी कार्यवाही करते हुए ₹4,43,800/- (चार लाख तैंतालीस हजार आठ सौ रुपये) समन शुल्क के रूप में वसूले गए, जो कि जिला सक्ती में अब तक की रिकॉर्ड कार्यवाही है।यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध आगे भी इसी प्रकार सख्ती से कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी*

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading