शक्ति जिले में कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान का काम हुआ तेज- 4 अप्रैल को संपन्न बैठक में बूथ एवं पंचायत स्तर पर कमेटी गठन के कार्यों को मिली नई गति. जिला अध्यक्ष रश्मि गबेल ने कहा- पार्टी के वरिष्ठ जनों से सलाह कर कर दें गठन को गति



शक्ति जिले में कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान का काम हुआ तेज- 4 अप्रैल को संपन्न बैठक में बूथ एवं पंचायत स्तर पर कमेटी गठन के कार्यों को मिली नई गति. जिला अध्यक्ष रश्मि गबेल ने कहा- पार्टी के वरिष्ठ जनों से सलाह कर कर दें गठन को गति
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -संगठन को मजबूती और विस्तार को लेकर विश्राम गृह सकती में प्रभारियो के उपस्थिति में ग्रामीण एवं शहरी मण्डल अध्यक्ष गण की बैठक सयुक्त रूप से ब्लाक कॉग्रेस एवँ शहर कॉग्रेस की बैठक विश्राम गृह सकती में आयोजित की गई जिला कॉग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्रीमती रश्मि गवेल ने कहा कि बूथ स्तर की कमेटी में गाँव मे बैठक कर सभी वर्गों के कॉग्रेस कार्यकर्ताओं को जोड़ना है पंचायत स्तर पर गठन में पंचायत में सभी सक्रीय लोगों को जोड़कर कमेटी तैयार करनी जो बुथस्तर के कार्यकर्ताओं से मिलकर मजबूती प्रदान करेंगे साथ ही बी एल ए की नियुक्ति की जानी है पूर्व में मतदाता सूची पुनरीक्षण संशोधन के समय जो बी एल ए सक्रीय रूप से कार्य करते आ रहे है उन्हें बी एल ए के रूप में नामित करना है जो चुनाव के समय पोलिंग एजेंट के रूप में भूमिका निभाएंगे प्रभारी महामंत्री विजय सूर्यवंशी ने कहा कि कॉग्रेस कार्यकर्ताओं को पार्टी के प्रति जागरूक एवँ ईमानदार हो अन्य वरिष्ठ कॉग्रेस नेता संगठन के लोगों एवँ वरिष्ठ लोगों को साथ लेकर आपसी सहमति से बूथ कमेटी एवँ पंचायत कमेटी का गठन करें इस अवसर पर जिला महामंत्री गिरधर जायसवाल पिंटू ठाकुर घनश्याम देवांगन मण्डल अध्यक्ष गण डॉ लखन राठौर सत्यप्रकाश महन्त धनेश्वर जायसवाल हेमंत डडसेना अशोक यादव ब्लॉक अध्यक्ष रामप्यारी सिदार नगर अध्यक्ष राकेश राठौर के अलावा वरिष्ठ कॉग्रेसी नारायण प्रसाद गवेल जिवेंद्र राठौर मंगलू कवर की उपस्थिति रही सभी मण्डल अध्यक्ष गण की शीघ्रता से बूथ कमेटी पंचायत कमेटी केगठन के निर्देश दिये गए है कार्यक्रम का संचालन शहर कॉग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राकेश राठौर ने किया


