NCERT को मिला ‘डीम्ड यूनिवर्सिटी’ का दर्जा. किताबें छापने के साथ-साथ डिग्रियां भी बांटेगा एनसीईआरटी. यूजीसी की सलाह पर केंद्र ने लिया बड़ा फैसला

NCERT को मिला 'डीम्ड यूनिवर्सिटी' का दर्जा. किताबें छापने के साथ-साथ डिग्रियां भी बांटेगा एनसीईआरटी. यूजीसी की सलाह पर केंद्र ने लिया बड़ा फैसला kshititech

NCERT को मिला ‘डीम्ड यूनिवर्सिटी’ का दर्जा. किताबें छापने के साथ-साथ डिग्रियां भी बांटेगा एनसीईआरटी

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -केंद्र सरकार ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) की सलाह पर एक बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (NCERT) को ‘डीम्ड यूनिवर्सिटी’ का दर्जा प्रदान कर दिया है।NCERT अब स्वयं प्रदान कर सकेगा डिग्री और डिप्लोमा:-डीम्ड यूनिवर्सिटी का दर्जा मिलने के बाद NCERT को अब एक स्वतंत्र विश्वविद्यालय की तरह कार्य करने की स्वायत्तता मिलेगी। अब NCERT केवल स्कूली पाठ्यक्रम तैयार करने और पुस्तकें प्रकाशित करने तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि स्वयं अपनी डिग्रियां जैसे स्नातक (UG), स्नातकोत्तर (PG), पीएचडी (Ph.D) और डिप्लोमा सर्टिफिकेट प्रदान कर सकेगा। इसके अतिरिक्त, NCERT को अपना पाठ्यक्रम निर्धारित करने, प्रवेश प्रक्रिया और फीस ढांचा तय करने की भी पूरी आजादी होगी। इससे पहले NCERT के ‘रीजनल इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन’ (RIEs) को डिग्री देने के लिए अन्य विश्वविद्यालयों से संबद्धता लेनी पड़ती थी।

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading