शक्ति जिला खनिज विभाग ने हसौद के करही में करी अवैध रेत उत्खनन पर बड़ी कार्रवाई.अनेकों वाहन किए गए जब्त,कलेक्टर तोपनों के निर्देशन में जिला खनिज अधिकारी बंजारे की टीम कर रही है लगातार कार्रवाई. माइनिंग विभाग की कार्रवाई से अवैध उत्खनन कारियो में दशहत

शक्ति जिला खनिज विभाग ने हसौद के करही में करी अवैध रेत उत्खनन पर बड़ी कार्रवाई.अनेकों वाहन किए गए जब्त,कलेक्टर तोपनों के निर्देशन में जिला खनिज अधिकारी बंजारे की टीम कर रही है लगातार कार्रवाई. माइनिंग विभाग की कार्रवाई से अवैध उत्खनन कारियो में दशहत kshititech
जिला खनिज विभाग शक्ति की कार्रवाई में जप्त वाहन

शक्ति जिला खनिज विभाग ने हसौद के करही में करी अवैध रेत उत्खनन पर बड़ी कार्रवाई.अनेकों वाहन किए गए जब्त,।कलेक्टर तोपनों के निर्देशन में जिला खनिज अधिकारी बंजारे की टीम कर रही है लगातार कार्रवाई

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ती-कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो के सख्त निर्देशन में जिले में अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध प्रशासन द्वारा लगातार सघन अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) सक्ती के मार्गदर्शन में तहसील हसौद अंतर्गत ग्राम करही में देर रात्रि लगभग 10 बजे संयुक्त टीम द्वारा प्रभावी कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान अवैध रेत परिवहन में संलिप्त एक हाइवा (क्रमांक CG04Q09514) एवं एक ट्रैक्टर लोडर को मौके से जब्त किया गया। यह कार्रवाई खनिज एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम द्वारा योजनाबद्ध तरीके से की गई, जिससे अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों में हड़कंप मच गया। उक्त प्रकरण में छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम 2015 एवं खान और खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम 1957 के तहत नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जा रही है। कलेक्टर श्री तोपनो ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि जिले में अवैध खनिज उत्खनन एवं परिवहन को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस प्रकार की गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोरतम कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। सभी संबंधित अधिकारियों को सतत निगरानी एवं त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं, ताकि इस तरह की अवैध गतिविधियों पर पूर्णतः रोक लगाई जा सके। जिला प्रशासन इस दिशा में पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है और आगे भी ऐसी कार्यवाहि लगातार जारी रहेंगी।

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading