मांगों को लेकर दो टूक- छत्तीसगढ़ सरकार से नाराज है राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी संघ, विधानसभा के मानसून सत्र में दी संघ ने आंदोलन की चेतावनी,संघ ने कहा- सरकार करें निर्णय, अन्यथा तैयार रहे कर्मचारियों के विरोध प्रदर्शन के लिए, संघ ने कहा- स्वास्थ्य सचिव अमित कटारिया एवं डॉ प्रियंका शुक्ला ने भी दिया था आश्वासन

मांगों को लेकर दो टूक- छत्तीसगढ़ सरकार से नाराज है राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी संघ, विधानसभा के मानसून सत्र में दी संघ ने आंदोलन की चेतावनी,संघ ने कहा- सरकार करें निर्णय, अन्यथा तैयार रहे कर्मचारियों के विरोध प्रदर्शन के लिए, संघ ने कहा- स्वास्थ्य सचिव अमित कटारिया एवं डॉ प्रियंका शुक्ला ने भी दिया था आश्वासन kshititech
फाइल फोटो एक नजर में
मांगों को लेकर दो टूक- छत्तीसगढ़ सरकार से नाराज है राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी संघ, विधानसभा के मानसून सत्र में दी संघ ने आंदोलन की चेतावनी,संघ ने कहा- सरकार करें निर्णय, अन्यथा तैयार रहे कर्मचारियों के विरोध प्रदर्शन के लिए, संघ ने कहा- स्वास्थ्य सचिव अमित कटारिया एवं डॉ प्रियंका शुक्ला ने भी दिया था आश्वासन kshititech
छत्तीसगढ़ राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी संघ

छत्तीसगढ़ सरकार से नाराज है राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी संघ, विधानसभा के मानसून सत्र में दी संघ ने आंदोलन की चेतावनी,संघ ने कहा- सरकार करें निर्णय, अन्यथा तैयार रहे कर्मचारियों के विरोध प्रदर्शन के लिए, संघ ने कहा- स्वास्थ्य सचिव अमित कटारिया एवं डॉ प्रियंका शुक्ला ने भी दिया था आश्वासन

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ती- एक लंबे समय से अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलन की राह पर चल रहे छत्तीसगढ़ राष्ट्रीय स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने एक बार फिर आने वाले जुलाई माह से प्रारंभ होने वाले छत्तीसगढ़ सरकार के विधानसभा के मानसून सत्र को लेकर अपनी मांगे पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है,संघ ने कहा है कि मानसून सत्र में NHM कर्मचारियों का निर्णायक आंदोलन संभावित है एवम उनकी मांगों पर दो माह से सरकार की चुप्पी के चलते संविदा स्वास्थ्य कर्मियों में भारी आक्रोश व्याप्त है,तथा छत्तीसगढ़ प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) कर्मचारी संघ ने स्पष्ट शब्दों में चेतावनी दी है कि यदि सरकार ने उनकी वर्षों पुरानी व न्यायोचित मांगों पर शीघ्र निर्णय नहीं लिया, तो आगामी विधानसभा मानसून सत्र 14 से 18 जुलाई 2025 के दौरान बड़े स्तर पर आंदोलन किया जाएगा। इस संबंध में 29 जुलाई 2025 को संघ के सदस्यों ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया है कि मई 2025 में संघ के प्रतिनिधिमंडल ने स्वास्थ्य सचिव अमित कटारिया और मिशन संचालक डॉ. प्रियंका शुक्ला से मुलाकात कर नियमितीकरण, ग्रेड पे, मेडिकल अवकाश, स्थानांतरण नीति जैसे बिंदुओं पर चर्चा की थी,अधिकारियों द्वारा एक माह में सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया गया था, लेकिन दो माह बाद भी कोई निर्णय या ठोस कार्यवाही नहीं हुई है, जिससे कर्मियों में घोर असंतोष व्याप्त है।

शासन की उदासीनता से टूटा धैर्य – आंदोलन की सिफारिश जिलों से शुरू

संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अमित मिरी ने बताया कि सभी जिलों से कर्मचारी आंदोलन में भाग लेने के लिए तैयार हैं और जिलाध्यक्षों द्वारा अनिश्चितकालीन आंदोलन की अनुशंसा की गई है।वहीं संघ के प्रवक्ता श्री पूरन दास ने कहा है कि NHM संविदा कर्मियों का सब्र अब जवाब दे चुका है शासन-प्रशासन की निष्क्रियता और वादाखिलाफी, सुशासन के दावों की असलियत उजागर कर रही है,बीते दो दशकों से अत्यंत विषम परिस्थितियों में कार्यरत ये कर्मी बिना ग्रेड पे, बिना मेडिकल अवकाश, और अल्प वेतन में भी निरंतर जनस्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़ बने हुए हैं।

जनस्वास्थ्य को खतरा – जिम्मेदारी सरकार की होगी

NHM कर्मियों की बदौलत ही छत्तीसगढ़ को स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में कई राष्ट्रीय पुरस्कार मिले हैं। लेकिन इन्हीं कर्मियों की उपेक्षा सरकार के दोहरे मापदंड को उजागर करती है।मानसून के इस दौर में डायरिया, डेंगू, मलेरिया, उल्टी, सर्पदंश जैसी बीमारियों का प्रकोप आम है। ऐसे समय पर यदि हजारों कर्मी आंदोलन के लिए बाध्य होते हैं, तो इसका असर सीधे जनजीवन पर पड़ेगा। इस स्थिति की पूर्ण जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।

अब भी अवसर है – सरकार करे संवेदनशील निर्णय

NHM संघ राज्य सरकार से पुनः आग्रह करता है कि संविदा कर्मियों की न्यायोचित, गैर-राजनीतिक और जनहितकारी मांगों पर तुरंत संज्ञान लेकर समाधान किया जाए, ताकि न सिर्फ कर्मचारियों का मनोबल बना रहे, बल्कि राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था भी सुचारु बनी रह सके

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading