स्व. श्रीमती ईश्वरी देवी खूबवानी का बारहवां कार्यक्रम 23 अगस्त को, भाजपा नेता राम खूबवानी की पूज्य माताजी थी ईश्वरी देवी, भाजपा सहित विभिन्न संगठनों ने दी श्रद्धांजलि

स्व. श्रीमती ईश्वरी देवी खूबवानी का बारहवां कार्यक्रम 23 अगस्त को, भाजपा नेता राम खूबवानी की पूज्य माताजी थी ईश्वरी देवी, भाजपा सहित विभिन्न संगठनों ने दी श्रद्धांजलि kshititech
स्वर्गीय श्रीमती ईश्वरी देवी खूबवानी चाम्पा

स्व. श्रीमती ईश्वरी देवी खूबवानी का बारहवां कार्यक्रम 23 अगस्त को, भाजपा नेता राम खूबवानी की पूज्य माताजी थी ईश्वरी देवी, भाजपा सहित विभिन्न संगठनों ने दी श्रद्धांजलि

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ती- भारतीय जनता पार्टी व्यापार प्रकोष्ठ जांजगीर चांपा जिले के संयोजक,चैंबर नेता, फैशन एंड फैशन सदर बाजार चाम्पा के संचालक राम खूबवानी, अशोक ख़ूबवानी, राकेश खूबवानी, की पूज्य माताजी श्रीमती ईश्वरी देवी खूबवानी धर्मपत्नी स्वर्गीय श्री साधुराम खूबवानी का आकस्मिक निधन विगत दिनांक- 12 अगस्त 2025 दिन- मंगलवार को हो गया था, जिनका बारहवां कार्यक्रम आगामी दिनांक- 23 अगस्त 2025 दिन- शनिवार को निवास स्थान गुरु नानक रेजिडेंसी चाम्पा में होगा, इस अवसर पर दोपहर 1:00 से शांति भोज का आयोजन किया गया है, श्रीमती ईश्वरी देवी खूबवानी के निधन पर भारतीय जनता पार्टी जिला जांजगीर चांपा, छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज सहित विभिन्न सामाजिक,धार्मिक,संगठनों ने अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की है,चाम्पा के प्रतिष्ठित ख़ूबवानी परिवार ने ऑनलाइन शोक संवेदना व्यक्त करने हेतु मोबाइल नंबर- 9300615222, 9300994000, 98261 22444 एवं 98265 15000 में प्रेषित करने का आग्रह किया है