तेज आंधी तूफान ने शक्ति के वंदना ग्रुप को पहुंचाई 70 से 80 लाख रुपए की क्षति. प्लांट के बड़े-बड़े लोहे के शेड उड़ गए हवा में. वंदना ग्रुप की दो अलग-अलग इकाइयों को हुआ भारी नुकसान. जिले वासियों ने कहा- पहली बार देखा ऐसा तूफान का कहर





तेज आंधी तूफान ने शक्ति के वंदना ग्रुप को पहुंचाई 70 से 80 लाख रुपए की क्षति. प्लांट के बड़े-बड़े लोहे के शेड उड़ गए हवा में. वंदना ग्रुप की दो अलग-अलग इकाइयों को हुआ भारी नुकसान
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
सक्ती-जिला मुख्यालय शक्ति में 13 मई की शाम 4-5 बजे के आसपास आयी अचानक बवंडर आंधी तुफान ने सक्ती शहर में पेड़ पौधो उखडने के साथ विद्युत व्यवस्था भी 24 घंटों के लिये बाधित रही। जिसमें शहर के एकमात्र औद्योगिक कारखाना वंदना ट्रेलर्स एंड बॉडी मेनु. प्रा. लि. सक्ती एवं वंदना एग्रो इण्डस्ट्रीज सक्ती का भी टीन शेड, स्पॉन उखड कर आस पास के क्षेत्र में चला गया. जिसमें कारखाना का कार्य दो दिन तक प्रभावित रहा तथा किसी भी प्रकार का जनहानि नहीं हुई है। माना जा रहा है कि वंदना ट्रेलर्स एंड बॉडी मेनु. प्रा. लि. सक्ती में लगभग 25-30 लाख रू. का नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।तथा वंदना एग्रो इण्डस्ट्रीज सक्ती में लगभग 35-40 लाख रू. का नुकसान होने का अनुमान लगाया जा रहा है। वही 13 मई की आई आंधी एवं भारी तूफान ने जहां जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया था। तो वहीं आम जनता को भी इस तूफान से भारी नुकसान पहुंचा है। एवं विद्युत व्यवस्था तो आज तक जिला मुख्यालय शक्ति के अनेकों मोहल्लो में बहाल नहीं हो पाई है। तथा तूफान के कहर ने बड़े-बड़े बिजली के खंभों को भी अपनी चपेट में ले लिया था






