जनर्लिस्ट वेलफेयर यूनियन का सातवां स्थापना दिवस कार्यक्रम 9 दिसंबर को मुंगेली में, प्रदेश अध्यक्ष अमित गौतम रहेंगे मौजूद, प्रदेश के विभिन्न जिलों से पहुंचेंगे यूनियन के सदस्य, यूनियन की मुंगेली जिला इकाई के आतिथ्य में आयोजित है कार्यक्रम

यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष अमित गौतम
छत्तीसगढ़ जनरलिस्ट वेलफेयर यूनियन
यूनियन का सदस्यता फॉर्म

जनर्लिस्ट वेलफेयर यूनियन का सातवां स्थापना दिवस कार्यक्रम 9 दिसंबर को मुंगेली में, प्रदेश अध्यक्ष अमित गौतम रहेंगे मौजूद

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ती- छत्तीसगढ़ प्रदेश में पत्रकारों के सबसे सशक्त एवं सक्रिय संगठन छत्तीसगढ़ जनरलिस्ट वेलफेयर यूनियन का सातवां स्थापना दिवस का कार्यक्रम आगामी दिनांक- 9 दिसंबर 2025 दिन- मंगलवार को दोपहर 12:00 बजे से यूनियन की मुंगेली जिला इकाई के आतिथ्य में होटल कस्तूरी कलेक्ट्रेट कार्यालय के पास में आयोजित किया गया है, उपरोक्त कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ जनरलिस्ट वेलफेयर यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष अमित गौतम सहित प्रदेश के पदाधिकारी गण एवं कार्यक्रम की आयोजक मुंगेली जिला इकाई के पदाधिकारी, सदस्य मौजूद रहेंगे, स्थापना दिवस कार्यक्रम को लेकर जहां व्यापक रूप से यूनियन द्वारा तैयारी की जा रही है तो वहीं इस स्थापना दिवस के कार्यक्रम मे प्रदेश के विभिन्न स्थानों के यूनियन सदस्यों को भी आमंत्रित किया गया है

यूनियन की मुंगेली जिला इकाई सक्रिय शाखाओ में है एक

छत्तीसगढ़ जनरलिस्ट वेलफेयर यूनियन की मुंगेली जिला इकाई लगातार संस्था की सक्रिय शाखाओ में अपनी पहचान रखती है,इस इकाई द्वारा पूर्व में भी अनेकों बार प्रदेश स्तरीय कार्यक्रमों का आयोजन अपने जिले में किया जा चुका है, तो वहीं पत्रकारों के हितों के लिए एवं यूनियन के संगठन को मजबूत बनाने की दिशा में मुंगेली जिला इकाई सतत गतिशील रहती है

यूनियन का सातवां स्थापना दिवस पत्रकार हितों के लिए लगातार संघर्ष का सफर

छत्तीसगढ़ जनरलिस्ट वेलफेयर यूनियन की स्थापना करीब 7 वर्ष पूर्व वरिष्ठ पत्रकार अमित गौतम के कुशल मार्गदर्शन एवं वरिष्ठ पत्रकार साथियों के द्वारा की गई थी तथा आज यह यूनियन पूरे छत्तीसगढ़ सहित देश में भी अपनी सक्रियता के लिए अपनी एक पहचान रखता है, छत्तीसगढ़ जनरलिस्ट वेलफेयर यूनियन इंडियन ट्रेड यूनियन के अंतर्गत जहां पंजीकृत है, तो वहीं इस संस्था द्वारा विधिवत अपनी संस्था का निर्वचन एवं अन्य कार्यों का कुशलता पूर्वक संचालन किया जाता है, तथा यूनियन ने पत्रकार हितों के लिए यहां लगातार कार्य किया है तो वहीं कोरोना का संक्रमण काल हो या की पत्रकारों के हितों के यूनियन द्वारा सदैव आगे बढ़कर सक्रिय रूप से अपनी भागीदारी की जा रही है

छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में स्थापित है यूनियन की इकाइयां

छत्तीसगढ़ जनरललिस्ट वेलफेयर यूनियन ने प्रदेश के सभी जिलों में अपनी इकाइयां गठित की हैं, जो की सक्रिय रूप से कार्य कर रही हैं, एवं जिले के अंतर्गत स्थानीय ब्लॉक इकाइयां भी लगातार सक्रिय है

पत्रकार हितों के आंदोलन में भी है यूनियन की सक्रिय भागीदारी

विगत वर्षों में छत्तीसगढ़ प्रदेश की राजधानी रायपुर में पत्रकार हितों के लिए किए गए संयुक्त पत्रकार संगठनों के आंदोलन में भी छत्तीसगढ़ जनरलिस्ट वेलफेयर यूनियन के सदस्यों ने अपनी सक्रिय भागीदारी करते हुए अपनी सर्वाधिक उपस्थिति दर्ज कराई है

यूनियन के सदस्यों के लिए विभिन्न अस्पतालों से भी है इलाज का अनुबंध

छत्तीसगढ़ जनरलिस्ट वेलफेयर यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष अमित गौतम की कार्य कुशलता से पत्रकारों को लगातार निजी जीवन में भी अनावश्यक आर्थिक रूप से अपने या की अपने परिवार के सदस्यों के चिकित्सा उपचार में परेशानियां न हो, इसे देखते हुए छत्तीसगढ़ के प्रमुख मल्टी सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटलों से अनुबंध कर उन्हें समय-समय पर जरूरत पड़ने पर इस अनुबंध के तहत चिकित्सा उपचार में रियायतों का भी लाभ दिलाने की पहल की गई है

पत्रकार सुरक्षा कानून के लिए यूनियन ने की राष्ट्रीय स्तर पर पहल

छत्तीसगढ़ प्रदेश में पत्रकार सुरक्षा कानून को सक्रियता के साथ लागू करवाने के लिए यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष अमित गौतम द्वारा लगातार एक लंबे समय से पहल की गई, तथा शासन को पत्रकार सुरक्षा कानून को लेकर गंभीरता के साथ इसे लागू करवाने एवं पत्रकार हितों के लिए योजनाएं बनाने हेतु भी आग्रह किया गया

ग्रामीण पत्रकारों को भी मंच देने का कार्य किया यूनियन ने

छत्तीसगढ़ जनरलिस्ट वेलफेयर यूनियन ने अपनी स्थापना के बाद से ही लगातार ग्रामीण क्षेत्रों में भी सक्रियता के साथ कार्य करने वाले पत्रकार साथियों को संस्था से जोड़कर उनकी प्रतिभाओं को सामने लाने तथा ग्रामीण क्षेत्र के पत्रकारों के हितों के लिए भी लगातार काम किया एवं यूनियन द्वारा सदस्यता का कार्य भी लगातार जारी है एवं यूनियन की जिला इकाइयां तथा ब्लॉक इकाइयां प्रत्येक वर्ष एक लक्ष्य निर्धारित कर सदस्यता अभियान को भी गति दे रही हैं

यूनियन द्वारा वार्षिक सदस्यता शुल्क के साथ पत्रकारों को दिया जा रहा एक विश्वसनीय पत्रकार संगठन का लाभ

छत्तीसगढ़ जनरलिस्ट वेलफेयर यूनियन द्वारा प्रत्येक वर्ष संस्था से जुड़ने वाले सदस्यों से ₹300/-रुपये का वार्षिक सदस्यता शुल्क लिया जाता है, तथा संस्था द्वारा संबंधित सदस्य को यूनियन का एक आई कार्ड भी प्रदान किया जाता है,जिससे यूनियन का कोई भी सदस्य यूनियन के प्रति सक्रियता एवं समर्पित भावना के साथ सदैव कार्य कर सके, एवं प्रत्येक सदस्यों का प्रति वर्ष समय पर नवीनीकरण कार्य भी किया जा रहा है

यूनियन की प्रदेश टीम

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading