बिलासपुर की मीमांसा का हुआ NEET में हुआ चयन,2024 में कोलकाता में अग्र अलंकरण से भी सम्मानित हो चुकी है मीमांसा, बिलासपुर के राजकुमार- सुलोचना की मेधावी बिटिया एवं शक्ति के पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष रामावतार अग्रवाल की भांजी है मीमांसा

बिलासपुर की मीमांसा का हुआ NEET में हुआ चयन,2024 में कोलकाता में अग्र अलंकरण से भी सम्मानित हो चुकी है मीमांसा, बिलासपुर के राजकुमार- सुलोचना की मेधावी बिटिया एवं शक्ति के पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष रामावतार अग्रवाल की भांजी है मीमांसा kshititech
मीमांसा अपने पिता राजकुमार अग्रवाल एवं माता श्रीमती सुलोचना अग्रवाल के साथ
बिलासपुर की मीमांसा का हुआ NEET में हुआ चयन,2024 में कोलकाता में अग्र अलंकरण से भी सम्मानित हो चुकी है मीमांसा, बिलासपुर के राजकुमार- सुलोचना की मेधावी बिटिया एवं शक्ति के पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष रामावतार अग्रवाल की भांजी है मीमांसा kshititech
बिलासपुर की मीमांसा ने नीट की परीक्षा में कारी सफलता अर्जित

बिलासपुर की मीमांसा का हुआ NEET में हुआ चयन,2024 में कोलकाता में अग्र अलंकरण से भी सम्मानित हो चुकी है मीमांसा, बिलासपुर के राजकुमार- सुलोचना की मेधावी बिटिया एवं शक्ति के पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष रामावतार अग्रवाल की भांजी है मीमांसा

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ती- कहते है कि सतत् अभ्यास से ही रास्ते सशक्त होते हैं,मीमांसा अग्रवाल विद्या नगर निवासी राजकुमार अग्रवाल एवं सुलोचना अग्रवाल की बेटी है, जिसने कि नीट 2025 में 99.56% टाइल के साथ 557अंक व 9356 रैंक प्राप्त किया है।मीमांसा प्रारंभ से ही लक्ष्य तय कर छुट्टियों का सदुपयोग करते हुए सतत् लक्ष्य के तरफ बढ़ती रही, स्कूल में 100% उपस्थिति के साथ ही प्रथम स्थान प्राप्त करती रही है, साथ ही विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं, वाद-विवाद, भाषण, मंच संचालन, खेलकूद में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करती रही है। शास्त्रीय संगीत में रुचि उसे मानसिक स्वास्थ्य व एकाग्रता के लिए लाभकारी रहा और साथ ही विशारद की डिग्री भी प्राप्त हो गई।मीमांसा ने फिजिक्स केमिस्ट्री और बायोलॉजी विषय चुना किन्तु JEE में भी 96% प्राप्त किया, VVM के राष्ट्रीय कैंप में अपने राज्य का नेतृत्व भी किया, मीमांसा ने दसवीं में 98.2% एवं बारहवीं में 96.6% अंक प्राप्त किया है, सेल्फ स्टडी के द्वारा ही मीमांसा ने यह स्थान प्राप्त किया है उसने समाज से जुड़कर मानव सेवा हेतु डॉक्टर बनने का लक्ष्य तय किया या जिस पर वह अग्रसर है

विगत वर्ष साल 2024 में मीमांसा की इन प्रतिभाओं को देखते हुए अंतरराष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन के प्रथम अंतर्राष्ट्रीय अग्र विभूति अलंकरण समारोह के अंतरराष्ट्रीय मंच पर होटल हिंदुस्तान इंटरनेशनल में उन्हें सम्मानित किया गया था, तथा मीमांसा अग्रवाल की माताजी श्रीमती सुलोचना अग्रवाल भी प्रारंभ से ही शक्ति के सरस्वती शिशु मंदिर में मेधावी के रूप में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाती थी, एवं में पूरे विद्यालय में सभी कक्षाओं में अव्वल स्थान पर आती थी, मीमांसा की इस उपलब्धि पर जहां उनके मामा परिवार शक्ति में भी खुशी का माहौल है, तो वहीं मीमांसा को लोगों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading