जिला एथलेटिक संघ के संरक्षक श्यामसुंदर अग्रवाल की उपस्थिति में संपन्न हुआ चयन शिविर-हैदराबाद तेलंगाना में होने वाली 20वीं नेशनल इंटर डिस्ट्रिक्ट जूनियर एथलेटिक्स मीट (NIDJAM) 2026 के लिए सक्ती जिले के 13 खिलाड़ी चयनित

जिला एथलेटिक संघ के संरक्षक श्यामसुंदर अग्रवाल की उपस्थिति में संपन्न हुआ चयन शिविर-हैदराबाद तेलंगाना में होने वाली 20वीं नेशनल इंटर डिस्ट्रिक्ट जूनियर एथलेटिक्स मीट (NIDJAM) 2026 के लिए सक्ती जिले के 13 खिलाड़ी चयनित kshititech

जिला एथलेटिक संघ के संरक्षक श्यामसुंदर अग्रवाल की उपस्थिति में संपन्न हुआ चयन शिविर-हैदराबाद तेलंगाना में होने वाली 20वीं नेशनल इंटर डिस्ट्रिक्ट जूनियर एथलेटिक्स मीट (NIDJAM) 2026 के लिए सक्ती जिले के 13 खिलाड़ी चयनित

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -जिला एथलेटिक्स संघ सक्ती के मुख्य संरक्षक एवं नगर पालिका परिषद सक्ती के अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल के आतिथ्य में जिला एथलेटिक्स संघ सक्ती के तत्वावधान में 27 सितंबर 2026 रविवार को सक्ती के पं.दीनदयाल उपाध्याय स्टेडियम में जिला स्तरीय ट्रायल का आयोजन किया गया था। इस दौरान एल्डरमैन सुमित शर्मा भी मौजूद रहे।जिसमें अंडर 14एवं16 आयु वर्ग में दिव्यांश यादव ,माही महंत, रितेश चंद्रा,अंश पटेल, विराट धीवर, नैतिक कसेर,मोक्ष पटेल,अलका राठौर, लक्षिता यादव,निशा साहू,साक्षी देवांगन,अक्षत कुमार यादव और मृत्युंजय प्रसाद यादव का चयन इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए हुआ है।
जिला एथलेटिक्स संघ के मुख्य संरक्षक एवं नगर पालिका परिषद सक्ती के अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल के संरक्षण व नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में जिला एथलेटिक्स संघ सक्ती राष्ट्रीय स्तर के एथलीट तैयार करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।सेवानिवृत्त खेल अधिकारी एवं जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव एन.पी. गोपाल ने जानकारी दी कि भारतीय एथलेटिक्स महासंघ ( AFI) द्वारा इस वर्ष 20वें नेशनल इंटर डिस्ट्रिक्ट जूनियर एथलेटिक्स मीट ( NIDJAM )2026 का आयोजन 14 से 16 नवंबर 2026 तक वाक्सन यूनिवर्सिटी हैदराबाद ( तेलंगाना) स्थिति खेल परिसर में होना है। जिसके लिए सभी खिलाड़ियों के आने जाने के लिए रेल टिकट की बुकिंग की जा चुकी है।जिले की टीम आगामी 12नवंबर को प्रातः 8 बजे चांपा रेल्वे स्टेशन से प्रतियोगिता स्थल के लिए रवाना होगी।ज्ञात हो कि सक्ती में सम्पन्न इस ट्रायल में अंडर 14 बालक- बालिकाओं के लिए ट्राई थलान A B C ,कीड्स जेवलिन थ्रो एवं अंडर 16 बालक-बालिकाओं के लिए पेंटा थलान, जैवलिन थ्रो एवं दोनों आयु वर्गों के लिए 60 मीटर दौड़,600मीटर दौड़ लांग जंप,हाई जंप एवं शाट पुट, बैक थ्रो इवेंट का चयन ट्रायल रखा गया था।इस अवसर पर जिला एथलेटिक्स संघ के पंजीकृत खिलाड़ी एवं सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्याम सुंदर अग्रवाल एवं सुमीत शर्मा ने सभी चयनित खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading