बच्चों की अद्भुत प्रतिभाओं ने बिखेरा रंग-चित्रकला प्रतियोगिता में लिटिल फ्लावर स्कूल के विद्यार्थियों ने हासिल की सफलता. जिला प्रशासन शक्ति ने सेवा संकल्प कार्यक्रम के तहत आयोजित की थी प्रतियोगिता




चित्रकला प्रतियोगिता में लिटिल फ्लावर स्कूल के विद्यार्थियों ने हासिल की सफलता
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
सक्ती-सेवा संकल्प के अंतर्गत आयोजित विभिन्न विद्यालय स्तरीय गतिविधियों में लिटिल फ्लावर इंग्लिश मीडियम हायर सेकेंडरी स्कूल, सक्ती के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया।पी.एम. श्री स्कूल सक्ती में सेवा संकल्प के अंतर्गत आयोजित ब्लॉक स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता में हायर सेकेंडरी वर्ग में लिटिल फ्लावर स्कूल की छात्रा यशस्वी लहरे ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। उनकी इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है।इसी क्रम में सेवा संकल्प के अंतर्गत संस्कार पब्लिक स्कूल में आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में मिडिल स्कूल वर्ग में लिटिल फ्लावर स्कूल की छात्रा जया पटेल ने उत्कृष्ट चित्रकला का प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान प्राप्त किया।दोनों छात्राओं की इस उपलब्धि पर विद्यालय के संचालक टी.पी. उपाध्याय एवं मोहम्मद अनीस शेख, प्राचार्या संध्या सोनी, खेल शिक्षक हिमांशु सर तथा समस्तशिक्षक-शिक्षिकाओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए दोनों छात्राओं को बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं। विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि विद्यार्थियों की ऐसी उपलब्धियाँ अन्य विद्यार्थियों को भी अपनी प्रतिभा को निखारने के लिए प्रेरित करती हैं।






