फौलादी सट्टे बाजार में बंगाल चुनाव में ममता की वापसी का अनुमान. टीएमसी को 158 से 161 तो वहीं भाजपा को 127 से 130 सीटें मिलने का की संभावना- सूत्र


फौलादी सट्टे बाजार में बंगाल चुनाव में ममता की वापसी का अनुमान. टीएमसी को 158 से 161 तो वहीं भाजपा को 127 से 130 सीटें मिलने का की संभावना- सूत्र
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर 23 अप्रैल को प्रथम चरण के चुनाव संपन्न हो चुके हैं एवं आज देश की राजनीति में देखा जाए तो फौलादी सट्टे बाजार का आकलन भी बहुत हद तक सटीक बैठता रहा है। तो वहीं वर्तमान में 4 मई को आने वाले पांच राज्यों के मतगणना परिणाम को लेकर भी फौलादी सट्टे बाजार में अपने आकलन प्रस्तुत किए हैं। तथा यह आकलन कितना सही होगा यह तो 4 मई की शाम तक ही पता चलेगा। किंतु जिस तरह से सट्टे बाजार की अहमियत को लेकर आज चर्चाएं होती हैं। तो उस नजरिए से देखा जाए तो सूत्रों के अनुसार पश्चिम बंगाल राज्य के विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस को 158 से 161 सीट मिलने की बात कही जा रही है। तो वहीं भाजपा को 127 से 130 सीट एवं भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस को चार से 6 सीट मिलने की बात कही जा रही है।तथा 294 सीटों वाली पश्चिम बंगाल की विधानसभा में सरकार बनाने के लिए 148 सीटों की आवश्यकता होगी ल।तथा वर्तमान में तृणमूल कांग्रेस की ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली सरकार विगत लगभग 15 सालों से बंगाल में सत्तासीन है। किंतु आने वाले दूसरे चरण के चुनाव मतदान के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी कि आज मतदाताओं का रुख क्या है। किंतु असली आकलन तो 4 मई को ही होना है। किंतु यह फौलादी सट्टे बाजार का एक अनुमान है






