शक्ति जिले की गाइड बहनों द्वारा तैयार की गई राखियों की प्रदेश स्तर पर हुई प्रशंसा, निर्धारित लक्ष्य से तीन गुना अधिक स्वयं अपने हाथों से राखियां तैयार की बहनों ने, सैनिक भाइयों तक पहुंचेंगी राखियां, जिला मुख्य आयुक्त अंकित अग्रवाल के नेतृत्व में सक्रिय है संगठन

शक्ति जिले की गाइड बहनों द्वारा तैयार की गई राखियों की प्रदेश स्तर पर हुई प्रशंसा, निर्धारित लक्ष्य से तीन गुना अधिक स्वयं अपने हाथों से राखियां तैयार की बहनों ने, सैनिक भाइयों तक पहुंचेंगी राखियां, जिला मुख्य आयुक्त अंकित अग्रवाल के नेतृत्व में सक्रिय है संगठन kshititech
शक्ति जिले में तैयार की गई राखीयो को जिला मुख्य आयुक्त के नेतृत्व में राज्य मुख्यालय को सोपा गया

शक्ति जिले की गाइड बहनों द्वारा तैयार की गई राखियों की प्रदेश स्तर पर हुई प्रशंसा, निर्धारित लक्ष्य से तीन गुना हाथों से राखियां तैयार की बहनों ने, सैनिक भाइयों तक पहुंचेंगी राखियां, जिला मुख्य आयुक्त अंकित अग्रवाल के नेतृत्व में सक्रिय है संगठन

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ती-भारत स्काउट्स एवं गाइड्स रायपुर छत्तीसगढ़ द्वारा सरहद पर तैनात हम सभी भारतीयों के राष्ट्र गौरव वीर सैनिक भाइयों के सम्मान में एक राखी सैनिक भाई के नाम अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें प्रत्येक जिला संघ को 30 जुलाई 2025 तक 1000 राखीयाँ बनाने का लक्ष्य दिया गया था।सक्ती के कलेक्टर एवं जिला मुख्य संरक्षक भारत स्काउट्स एवं गाइड्स अमृत विकास तोपनो के संरक्षण, जिला मुख्य आयुक्त अंकित अग्रवाल के मार्गदर्शन एवं जिला शिक्षा अधिकारी व पदेन जिला आयुक्त भारत स्काउट्स एवं गाइड्स जिला संघ सक्ती डा.कुमुदिनी बाघ द्विवेदी के दिशा निर्देशन में सक्ती जिले भर के विभिन्न स्काउट्स एवं गाइड्स दलों ने मिलकर इस अभियान के लिए 3424 राखीयाँ निर्धारित समय सीमा के भीतर ही लक्ष्य से तीन गुना अधिक बनाकर राज्य मुख्यालय को भेंटकर अपने सैनिक भाइयों के लिए भेज दीं हैं। इस अवसर पर जिला संगठन आयुक्त गाइड रंजिता राज और सक्रिय यूनिट लीडर कमलादपि गबेल विशेष रूप से मौजूद रहीं।साथ ही भारत स्काउट्स एवं गाइड्स जिला संघ सक्ती ने देश की सुरक्षा में तैनात सैनिक भाइयों को रक्षाबंधन की शुभकामनायें प्रेषित किया है। शक्ति जिले की गाइड बहनों द्वारा किए गए इस कार्य की पूरे प्रदेश स्तर पर प्रशंसा हो रही है, तो वही शक्ति जिला भारत स्काउट गाइड के कार्यों में एक सक्रिय जिले के रूप में अपनी पहचान रखता है

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading