शक्ति जिले में संवैधानिक अधिकारों की मांग को लेकर 13 सितंबर को कलेक्ट्रेट कार्यालय के सामने होगा विशाल धरना प्रदर्शन, संगठन ने लगाया राज्य शासन आरोप- कहा 23 वर्षों से शासन ने केंद्र को नहीं भेजी है सर्वे रिपोर्ट

संवैधानिक अधिकारों की मांग को लेकर 13 सितंबर को कलेक्ट्रेट कार्यालय के सामने होगा विशाल धरना प्रदर्शन, संगठन ने लगाया राज्य शासन आरोप- कहा 23 वर्षों से शासन ने केंद्र को नहीं भेजी है सर्वे रिपोर्ट

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ति- मोवार/ मौवार समाज द्वारा अपने संवैधानिक अधिकार अनुसूचित जनजाति( आदिवासी) में शामिल किए जाने की एक सूत्रीय मांग के लिए दिनांक 13/ 09/ 2023 को सक्ती जिला कलेक्टर कार्यालय के सामने एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया जायेगा,अघोषित आदिम जनजाति मोवार/ मौवार समाज छतीसगढ के प्रदेश अध्यक्ष उदित नारायण मैत्री द्वारा यह जानकारी देते हुए बताया गया की विगत 23 वर्षो से अघोषित आदिम जनजाति मोवार/ मौवार समाज को अपने संवैधानिक अधिकारो से वंचित रखकर छत्तीसगढ़ राज्य शासन द्वारा जाति सर्वे रिपोर्ट केंद्र शासन को मंजूरी हेतु नही भेजा गया है, जिसे भेजे जाने की एक सूत्रीय मांग के लिए उक्त धरना प्रदर्शन आयोजित है , जिसमे मोवार/ मौवार समाज के छत्तीसगढ़ राज्य भर से लगभग 500 की संख्या में सामाजिक लोग भाग लेंगे ।उक्त धरना प्रदर्शन को सफल बनाने हेतु सामाजिक संगठन छत्तीसगढ़ के लोग जुटे हुए है, 8 सितंबर को संगठन द्वारा जिला कलेक्ट्रेट में उपरोक्त धरना प्रदर्शन को लेकर सूचना भी प्रेषित कर दी गई है

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading