अपने गांव की जनता की सेवा करने का मिला है अवसर- अमित राठौर,ग्राम पंचायत किरारी के सरपंच निर्वाचित हुए अमित राठौर ने ली शपथ, टीम अमित राठौर के साथ पंचों की भी हुई शपथ, निर्विरोध उपसरपंच चुनी गई जय कुमारी सुदामा गोंड, पूर्व में जिला पंचायत सदस्य भी रह चुके हैं अमित

ग्राम पंचायत किरारी के सरपंच एवं पंचों का संपन्न शपथ ग्रहण समारोह
ग्राम पंचायत किरारी की निर्विरोध निर्वाचित हुई उप सरपंच जय कुमारी

अपने गांव की जनता की सेवा करने का मिला है अवसर- अमित राठौर,ग्राम पंचायत किरारी के सरपंच निर्वाचित हुए अमित राठौर ने ली शपथ, टीम अमित राठौर के साथ पंचों की भी हुई शपथ, निर्विरोध उपसरपंच चुनी गई जय कुमारी सुदामा गोंड

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ती- शक्ति विकासखंड के सबसे बड़ी ग्राम पंचायत किरारी में जिस परिवार ने दशकों से पूरे जनपद क्षेत्र एवं गांव के विकास के लिए अपना सब कुछ समर्पित कर दिया तथा निरंतर जरूरतमंदों की सेवा के लिए काम करने वाले किरारी के प्रतिष्ठित राठौर परिवार के सदस्य अमित राठौर ने ग्राम पंचायत किरारी के सरपंच जैसे महत्वपूर्ण पद पर चुनाव जीत कर गांव की के लोगों की सेवा एवं विकास के लिए काम करने का संकल्प लिया है, तथा अमित राठौर पूर्व में जिला पंचायत जांजगीर चाम्पा के सदस्य भी रह चुके हैं,तथा जनपद पंचायत शक्ति में छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ चरण दास महंत के वे विधायक प्रतिनिधि भी हैं, एवं अमित राठौर की माताजी श्रीमती उषा राठौर जनपद पंचायत शक्ति की अध्यक्ष भी रह चुके हैं,एवं अमित राठौर ने सरपंच पद पर निर्वाचित होकर अपने पंचों के साथ शपथ ग्रहण किया,साथ ही अमित राठौर ने कहा कि ग्राम पंचायत किरारी आज पूरे विकासखंड का एक बड़ा गांव है,एवं इस गांव में आने वाले समय में लोगों की छोटी-छोटी समस्याओं एवं गांव के तेजी से विकास के लिए वे काम करेंगे तथा राज्य एवं केंद्र सरकार की समस्त जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उनके गांव के प्रत्येक परिवारों को मिले, इस दिशा में भी वे पहल करेंगे तथा ग्राम पंचायत किरारी में उप सरपंच का चुनाव भी निर्विरोध संपन्न हुआ, जिसमें सरपंच चुनकर आए अमित राठौर के पैनल से ही जय कुमारी सुदामा गोंड ने निर्विरोध उपसरपंच निर्वाचित होकर गौरव हासिल किया तथा सरपंच अमित राठौर सहित पांचों ने भी निर्विरोध निर्वाचित हुई उप सरपंच को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं