*G L NEWS*छत्तीसगढ़रायपुरसक्ती

भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ की शक्ति जिला इकाई का हुआ नवीन गठन, 7 सितंबर को प्रदेश पदाधिकारियो की उपस्थिति में आयोजित बैठक में हुए विभिन्न निर्णय, जांजगीर चांपा जिला अध्यक्ष परमेश्वर स्वर्णकार ने कहा- पेंशनर्स के हितों को नजरअंदाज कर रही है सरकार

भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ की शक्ति जिला इकाई का हुआ नवीन गठन, 7 सितंबर को प्रदेश पदाधिकारियो की उपस्थिति में आयोजित बैठक में हुए विभिन्न निर्णय, जांजगीर चांपा जिला अध्यक्ष परमेश्वर स्वर्णकार ने कहा- पेंशनर्स के हितों को नजरअंदाज कर रही है सरकार kshititech
शक्ति में 7 सितंबर को आयोजित पेंशनर महासंघ की बैठक

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ति-भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ छत्तीसगढ़ प्रदेश के जिला सक्ती गठन के लिए रविवार 7 सितंबर 25 को गुंजन एजुकेशन सेंटर स्टेशन रोड सक्ती मेें पेंशनरों की बैठक मे शिक्षा विभाग से सेवानिवृत व्याख्याता हरिप्रसाद मिश्रा को जिला अध्यक्ष नियुक्त किया और सेवानिवृत व्यायाम शिक्षक एन पी गोपाल जिला संयोजक नियुक्त किए गए। इस बैठक में पी पी उपाध्याय, हीरामनी वर्मा, कुश लाल वर्मा, मोहन सिंह गवेल, नारायण प्रसाद पटेल, नवल किशोर देवांगन, बसंत लाल दुबे, पूरन लाल सोनी, श्री मति बीना उपाध्याय, श्रीमती शारदा तिवारी, देवेन्द्र कुमार साहू, बांके बिहारी त्रिवेदी, शत्रुघन लाल गवेल, रामाधार वारे, बद्री प्रसाद चन्द्र, शिवदयाल सिदार, जयसिंग गवेल,समयलाल बरेठ, जे एल सिदार तथा दरस राम दिलावर आदि ने पेंशनरों की समस्या पर विचार व्यक्त किया। प्रांताध्यक्ष वीरेन्द्र नामदेव से पूछताछ कर शंका समाधान किया।

इस अवसर पर उपस्थित सभी पेंशनरों को अंगवस्त्र और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।बैठक में संभागीय अध्यक्ष राजेन्द्र कश्यप, प्रदेश संगठन मंत्री टी पी सिंह तथा जांजगीर चांपा जिले के अध्यक्ष परमेश्वर स्वर्णकार उपस्थित रहे। उन्होंने पेंशनरों को संबोधित कर सभी सेवानिवृत कर्मचारियों को भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ छत्तीसगढ़ प्रदेश में जुड़ने का आव्हान किया,बैठक को भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ छत्तीसगढ़ प्रदेश के अध्यक्ष वीरेन्द्र नामदेव ने संबोधित करते हुए बताया कि भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ राष्ट्रीय विचार धारा को लेकर देश हित के साथ पेंशनरों के हित में कार्य करने वाला एकमात्र संगठन है। प्रदेश में महासंघ ने अनेक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल किया है जिसमें छत्तीसगढ़ में सेंट्रल पेंशन प्रोसेसिंग सेल स्टेट बैंक , पृथक पेंशन संचालनालय स्थापना, 80 वर्ष पूरी होने पर जन्म माह से ही अतिरिक्त पेंशन की पात्रता आदेश के साथ कई अनेक पेंशनर्स हितैषी महत्वपूर्ण मामलों पर उपलब्धि हासिल की है।
उन्होंने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि धारा 49 के बहाने पेंशनरों के महंगाई राहत को लेकर आर्थिक शोषण कर रही है और मोदी के गारंटी के तहत केंद्र के समान महंगाई राहत (डीआर) देने मेें षड्यंत्र कर एरियर हड़प कर लगातार अन्याय कर रही है।महासंघ इसके निदान के लिए संघर्ष कर रही है। इस अवसर पर बैठक में हरि प्रसाद मिश्रा ने महासंघ की आजीवन सदस्यता ग्रहण किया,बैठक में राज्य सरकार द्वारा पेंशनरों हेतु महंगाई राहत के आदेश जारी नहीं करने पर असंतोष जाहिर किया गया और बिना एरियर के आदेश जारी करने पर महंगाई राहत के आदेश की प्रतियों का प्रदेश में होली जलाने का निर्णय लिया गया*

प्रातिक्रिया दे

Back to top button