चुनाव को लेकर भाजपाइयों की नब्ज़ टटोली असम के विधायक ने,राष्ट्रीय संगठन ने असम से शक्ति भेजा विधायकों को चुनाव जीतने समीकरण तैयार करने, नाराज- उपेक्षित कार्यकर्ताओं से चल रहा मनाने का दौर, 8 दिन रहकर विधायक ने एकत्रित करी पार्टी की स्थिति, प्रदेश संगठन को सौंपेंगे रिपोर्ट

शक्ति के जिला भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते असम के विधायक
भाजपा नेताओं के साथ असम के विधायक रूप ज्योति कुर्मी
असम के विधायक के शक्ति आगमन के दौरान उपस्थित कार्यकर्ता

चुनाव को लेकर भाजपाइयों की नब्ज़ टटोली असम के विधायक ने,राष्ट्रीय संगठन ने असम से शक्ति भेजा विधायकों को चुनाव जीतने समीकरण तैयार करने, नाराज- उपेक्षित कार्यकर्ताओं से चल रहा मनाने का दौर

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ति- भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय संगठन 2023 के विधानसभा चुनाव को लेकर छत्तीसगढ़ में 2018 की खोई हुई सत्ता को वापस लाने बेताब नजर आ रहा है, तथा केंद्रीय नेतृत्व ने जहां दिग्गज नेता अमित शाह को भी छत्तीसगढ़ भेजकर यहां की नब्ज टटोलने का काम किया है,तो वहीं नवगठित शक्ति जिले में भी असम के विधायक को आठ दिवसीय प्रवास पर शक्ति भेज कर आपस में समन्वय बनाने तथा उपेक्षित एवं नाराज कार्यकर्ताओं को पार्टी की मुख्य धारा में जोड़कर पुनः काम में लगाने का प्रयास किया गया

भारतीय जनता पार्टी की विधायक कार्यशाला में अन्य राज्यों के विधायको का आठ दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास हुआ है, जिसमे सक्ती में असम के भाजपा विधायक रुप ज्योति कुर्मी का सक्ती आगमन हुआ, भारतीय जनता पार्टी द्वारा पांच राज्यों से भाजपा के विधायक छत्तीसगढ़ के 90 विधानसभा में आठ दिवसीय प्रवास पर कार्यशाला योजना के अंतर्गत सक्ती जिले के सक्ती विधानसभा में प्रथम दिवस विधानसभा स्तरीय कार्यक्रम के अंतर्गत विधानसभा स्तरीय बैठक में असम के विधायक रुप ज्योती कुर्मी द्वारा सोशल मीडिया की समीक्षा, विधानसभा एवम जिला की टोली के साथ भोजन, सोशल मीडिया के साथ बातचीत, विचार परिवार के सदस्यों के साथ भोजन, कार्यक्रम में सम्मिलित हुए सक्ती विधानसभा में विधायक रुप ज्योति कुर्मी जो असम से आए हुए हैं, ने भाजपा जिला कार्यालय सक्ती में विधानसभा के मुद्दों और मौजूदा हालात पर अपेक्षित पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं से चर्चा की,विधानसभा एवं मंडल स्तर पर सोशल मीडिया एवं आईटी सेल टीम के प्रदर्शन की समीक्षा की पार्टी के कार्यकर्ताओं से जुड़ना मिलना सामाजिक संदेश देना इस विषय पर चर्चा की मौजूदा राजनीतिक हालात पर रणनीतियों पर चर्चा के साथ प्रथम दिवस के कार्यक्रम में शामिल हुए

उक्त बैठक में जिला भाजपा अध्यक्ष सक्ती कृष्णकांत चंद्रा, भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता रामावतार अग्रवाल,पूर्व विधायक डॉ.खिलावन साहू, ऋषि कुमार गोयल, मंडल अध्यक्ष अनूप अग्रवाल,संजय रामचंद्र, प्रेमलाल पटेल, भुवन भास्कर यादव, सुश्रीअन्नपूर्णा राठौर, श्रीमती कमलेश जांगड़े, चेतन साहू,अभिषेक शर्मा, गौतम शर्मा, अभिषेक बंसल,राजकमल राठौर, आदित्य अग्रवाल एवम जिला पदाधिकारी मंडल एवम युवा मोर्चा के पदाधिकारी एवम कार्यकर्ता उपस्थित रहे

असम के विधायक का स्वागत करते वरिष्ठ भाजपा नेता रामावतार अग्रवाल
कार्यकर्ताओं के साथ भोजन करते असम के विधायक रूप ज्योति कुर्मी
शक्ति जिले ने किया असम के विधायक का स्वागत
पूर्व मंडल कोषा अध्यक्ष ऋषि कुमार गोयल से चर्चा करते असम के विधायक
नगरीय निकाय जिला प्रकोष्ठ के अध्यक्ष चेतन साहू से चर्चा करते असम के विधायक
असम के विधायक के आगमन पर जिला भाजपा कार्यालय में मीटिंग
संगठन पदाधिकारीयो के साथ भोजन किया विधायक रूप ज्योति कुर्मी ने

प्रातिक्रिया दे