शक्ति में 13 दिसंबर को होगा साल की अंतिम नेशनल लोक अदालत का आयोजन, न्यायाधीश ने बैठक लेकर दिए अधिकारियों को निर्देश, जिले के पुलिस कप्तान ठाकुर भी रहे मौजूद

शक्ति में 13 दिसंबर को होगा साल की अंतिम नेशनल लोक अदालत का आयोजन, न्यायाधीश ने बैठक लेकर दिए अधिकारियों को निर्देश, जिले के पुलिस कप्तान ठाकुर भी रहे मौजूद kshititech
नेशनल लोक अदालत के आयोजन को लेकर आयोजित तैयारी बैठक

शक्ति में 13 दिसंबर को होगा साल की अंतिम नेशनल लोक अदालत का आयोजन, न्यायाधीश ने बैठक लेकर दिए अधिकारियों को निर्देश

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गुर्जर की खबर

सक्ति-राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली के निर्देशानुसार 13 दिसंबर दिन शनिवार को संपूर्ण देश में नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। यह वर्ष 2025 का चतुर्थ एवं अंतिम नेशनल लोक अदालत होगी, जिस संबंध में आज शक्ति सिंह राजपूत प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जांजगीर चांपा द्वारा नेशनल लोक अदालत की तैयारी के संबंध में प्री लिटिगेशन प्रस्तुत करने वाले विभाग जैसे राजस्व, पुलिस विभाग, नगर पालिका, जिला पंचायत, सिंचाई विभाग, यातायात, विद्युत, परिवहन, खनिज, स्वास्थ्य, वन, श्रम एवं अन्य विभागों के अधिकारियों की बैठक लेकर प्री लिटिगेशन संबंधी मामलों का आगामी आयोजित होने वाले नेशनल लोक अदालत के माध्यम से अधिक से अधिक प्रकरणों के निराकरण पर चर्चा करते हुए जिले में लंबित राजीनामा योग्य सभी प्रकरणों की पक्षकारों से आपसी समन्वय स्थापित करते हुए खंडपीठो के माध्यम से अधिकाधिक प्रकरणों की निराकृत करते हुए नेशनल लोक अदालत के लोगों को लोगों के लिए सुलभ बनाने पर चर्चा एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिए। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जांजगीर-चांपा के सचिव मनोज कुमार कुशवाहा के द्वारा जानकारी दिया गया कि न्यायालय में बड़ी संख्या में लंबित प्रकरणों में कमी लाने के उद्देश्य से तथा प्रभावित पक्षकारों को त्वरित एवं सुलभ न्याय प्रदान करने की दिशा में नेशनल लोक का अदालत एक प्रभावशाली कदम है। जिस हेतु जिला एवं सत्र न्यायालय जांजगीर, समस्त तालुका न्यायालय तथा समस्त राजस्व न्यायालय जिला जांजगीर चांपा एवं शक्ति पर दिनांक 13 दिसंबर 2025 को नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। बैठक में प्रथम जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश शैलेंद्र चौहान, मुख्य न्यायक मजिस्ट्रेट प्रवीण मिश्रा, मुख्य न्यायक मजिस्ट्रेट शक्ति सुश्री शुभदा गोयल, पुलिस अधीक्षक शक्ति प्रफुल्ल कुमार ठाकुर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जांजगीर उमेश कश्यप सहित उपस्थित विभिन्न विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading