नेता प्रतिपक्ष महंत जी की पहल से सोलर रोशनी से जगमगाएगा टेमर पंचायत, पंचायत में शुरू हुआ सोलर लाइट लगाने का काम, सरपंच चंद्र कुमार सोनी सहित ग्रामीणों ने किया महंत जी का धन्यवाद, सरपंच सोनी की सक्रियता से पूरे ग्रामीणों में हर्ष

19 सितंबर को ग्राम पंचायत टेमर में हुआ सोलर पैनल रोशनी लगाने का कार्य प्रारंभ
शक्ति के विधायक डॉ चरण दास महंत
ग्राम पंचायत टेमर के सरपंच चंद्र कुमार सोनी

नेता प्रतिपक्ष महंत जी की पहल से सोलर रोशनी से जगमगाएगा टेमर पंचायत, पंचायत में शुरू हुआ सोलर लाइट लगाने का काम, सरपंच चंद्र कुमार सोनी सहित ग्रामीणों ने किया महंत जी का धन्यवाद

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ति-शक्ति विकासखंड के ग्राम पंचायत टेमर में स्थानीय विधायक तथा छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ चरण दास महंत की पहल से सोलर पैनल लाइट की स्वीकृति मिली है, तथा ग्राम पंचायत टेमर के सरपंच चंद्र कुमार सोनी ने विगत दिनों महंत जी से इस संबंध में मांग की थी जिस पर तत्काल स्वीकृति प्रदान हुई है एवं गांव के प्रमुख स्थानों में सोलर लाइट लगाने का काम चालू हो गया है ,एवं 22 सितंबर से प्रसिद्ध नवरात्रि महोत्सव प्रारंभ हो रहा है एवं टेमर में भी दुर्गा पूजा महोत्सव की धूम रहती है,तथा सोलर लाइट लगने से जहां गांव सोलर रोशनी से जगमगाएगा तो वहीं ग्रामीणों में भी काफी उत्साह देखा जा रहा है, एवं सरपंच चंद्र कुमार सोनी ने कहा कि आज हमारा गांव विकास के मामले में काफी तेजी से आगे बढ़ रहा है, एवं बिजली पानी जो की मूलभूत समस्या होती है इस दिशा में लगातार पहल की जा रही है ग्राम पंचायत टेमर में सोलर पैनल से लाइट लगाने के कार्य के शुभारंभ अवसर पर सरपंच चंद्र कुमार सोनी, उप सरपंच योगिता घनश्याम पटेल,पंचगण-कुलदीप पटेल,राजेंद्र कुमार, रामकुमार देवांगन, घनश्याम पटेल, शिवनारायण पटेल, टेकचंद पटेल, देवेश कुर्रे,गोविंद राम पटेल सहित काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading