संगीत कला की महान विभूति स्वर्गीय श्याम कुमार चंद्रा का चंदन पान एवं शोक सभा का कार्यक्रम 25 अगस्त को शक्ति में, छत्तीसगढ़ के प्रतिष्ठित श्याम संगीत सृजन संस्थान के संस्थापक एवं जिला चिकित्सालय शक्ति में पदस्थ चिरंजीव कुमार चंद्रा तथा विजय चंद्रा के पूज्य पिताजी थे चंद्रा जी


स्वर्गीय श्याम कुमार चंद्रा का चंदन पान एवं शोक सभा का कार्यक्रम 25 अगस्त को शक्ति में, छत्तीसगढ़ के प्रतिष्ठित श्याम संगीत सृजन संस्थान के संस्थापक एवं जिला चिकित्सालय शक्ति में पदस्थ चिरंजीव कुमार चंद्रा तथा विजय चंद्रा के पूज्य पिताजी थे चंद्रा जी
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
सक्ती- 5 दशकों पूर्व अविभाजित मध्य प्रदेश के समय से संगीत के क्षेत्र में अपनी कला से विद्यार्थियों को निपुण बनाने वाले श्याम संगीत सृजन संस्थान के संस्थापक एवं अध्यक्ष श्याम कुमार चंद्रा का विगत दिनांक-15 अगस्त 2025 दिन- शुक्रवार को आकस्मिक निधन हो गया था,वे जिला स्वास्थ्य विभाग जिला चिकित्सालय शक्ति में पदस्थ चिरंजीव कुमार चंद्रा, विजय कुमार चंद्रा के पूज्य पिता थे, तथा पूरे अंचल के एक प्रतिष्ठित व्यक्ति तथा चंद्रा समाज के वरिष्ठ सदस्य के रूप में जाने जाते थे, स्वर्गीय श्याम कुमार चंद्रा का चंदनपान एवं शोकसभा कार्यक्रम आगामी दिनांक-25 अगस्त 2025 दिन- सोमवार को उनके स्थाई गृह निवास वार्ड क्रमांक- 15 रेलवे कॉलोनी शक्ति में रखी गया है, श्याम कुमार चंद्रा के निधन पर स्वास्थ्य विभाग, सहित पूरे अंचल के विभिन्न सामाजिक, धार्मिक संगठनों ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की है, तो वहीं स्वर्गीय श्याम कुमार चंद्रा अपनी संगीत कला के क्षेत्र में महारथ के चलते अनेकों बार राष्ट्रीय एवं प्रदेश स्तर के शासकीय एवं सामाजिक मंचों पर भी सम्मानित हो चुके हैं,तथा उनके द्वारा पढ़ाये गए विद्यार्थी आज अंतरराष्ट्रीय स्तर पर संगीत के क्षेत्र में पूरे अंचल का नाम रोशन कर रहे हैं, एवं जब संगीत के क्षेत्र में लोगों को एक बेहतर शिक्षण संस्थान की सुविधा नहीं मिलती थी तब स्वर्गीय श्याम कुमार चंद्रा जी ने श्याम संगीत सृजन संस्थान की स्थापना कर एक अनुकरणीय पहल की तथा आज उनके निधन से पूरे संगीत जगत में भी जहां शोक की लहर है तो वहीं उन्होंने विगत कई वर्षों से शक्ति शहर में ही स्थाई रूप से अपने संस्थान के माध्यम से बच्चों को संगीत के क्षेत्र में निपुण बनाने का कार्य प्रारंभ किया, जो आज भी अनवरत जारी है
स्वर्गीय श्री श्याम कुमार चंद्रा का निधन पूरे अंचल वासियो के लिए एक अपूरणीय क्षति है, एवं क्षेत्र वासियों ने ईश्वर से प्रार्थना की है कि इस दुख की घड़ी में चंद्रा परिवार को दुख का सामना करने की शक्ति प्रदान करें एवं स्वर्गीय श्याम कुमार चंद्रा जी की मृत आत्मा को ईश्वर शांति प्रदान करते हुए स्वर्ग लोक में अपने श्री चरणों में उन्हें स्थान प्रदान करें श्री चंद्रा जी के निधन पर सोशल मीडिया के माध्यम से भी देश- प्रदेश के विभिन्न स्थानों से राजनैतिक,सामाजिक, एवं प्रशासनिक क्षेत्र की बड़ी हस्तियों ने अपनी संवेदनाएं भी व्यक्त की है



