27 अप्रैल को होगा गौ सम्मान आवाहन अभियान के प्रथम चरण का भव्य आगाज. देश भर में करोड़ों गौ सेवक गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने देंगे ज्ञापन. 5000 तहसीलों में एक साथ ज्ञापन

27 अप्रैल को होगा गौ सम्मान आवाहन अभियान के प्रथम चरण का भव्य आगाज. देश भर में करोड़ों गौ सेवक गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने देंगे ज्ञापन. 5000 तहसीलों में एक साथ ज्ञापन kshititech
27 अप्रैल को होगा गौ सम्मान आवाहन अभियान का महा aagaj
27 अप्रैल को होगा गौ सम्मान आवाहन अभियान के प्रथम चरण का भव्य आगाज. देश भर में करोड़ों गौ सेवक गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने देंगे ज्ञापन. 5000 तहसीलों में एक साथ ज्ञापन kshititech
27 अप्रैल को होगा गौ सम्मान आवाहन अभियान का महा आगाज

27 अप्रैल को होगा गौ सम्मान आवाहन अभियान के प्रथम चरण का भव्य आगाज. देश भर में करोड़ों गौ सेवक गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने देंगे ज्ञापन. 5000 तहसीलों में एक साथ ज्ञापन

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -भारत देश में गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने के लिए जहां एक लंबे समय से गौ सेवा से जुड़ी संस्थाएं लगातार काम कर रही है। तो वहीं इन संस्थाओं द्वारा संयुक्त रूप से 27 अप्रैल 2026 दिन- सोमवार को देशभर में एक साथ गौ माता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने के लिए ज्ञापन सौंपा जाएगा तथा इस अभियान के लिए जहां विगत 3 महीनो से लगातार प्रत्येक गांव-गांव तक प्रचार किया गया है तो वहीं एक-एक घरों में वॉल पेंटिंग तथा लोगों तक पंपलेट भी पहुंचा कर यह अपील की गई है कि लोग इस अभियान से जुड़े एवं इसमें अपनी भागीदारी करें तथा 27 अप्रैल को होने वाले इस आयोजन को लेकर भी इसे अंतिम रूप दिया जा चुका है

27 अप्रैल के प्रथम चरण के अभियान का मुख्य उद्देश्य

केंद्र सरकार और देश की सभी राज्य सरकारों से राष्ट्र और भारतीय संस्कृति के हित में संविधान के दायरे में रहकर अहिंसक तरीके से गौ माता को सेवा (गौ माता को उचित अनुदान मिले), सुरक्षा (भारत से गौहत्या पूरी तरह समाप्त हो) और सम्मान (गौ माता राष्ट्रमाता बने) का मौलिक अधिकार प्रदान करवाना।यह अभियान किसी संस्था अथवा संगठन के बैनर तले ना होकर केवल ईश्वर, गोमाता, और नंदी बाबा के सानिध्य में होगा।इस अभियान में कोई नेतृत्व कर्ता नहीं होगा भारत के समस्त गो प्रेमी संत भक्त कार्यकर्ता समान रूप से कार्य करेंगे। इस अभियान में किसी आचार्य, संत, महंत, नेता, अभिनेता, कार्यकर्ता का फ़ोटो, पोस्टर, बैनर, होल्डिंग पर नहीं लगेगा; केवल नंदी महाराज और गोमाता का ही चित्र मुद्रित होगा। यह अभियान किसी भी राजनैतिक दल, संगठन, अथवा किसी भी राज्य अथवा केंद्र सरकार के विरुद्ध नहीं है। इस अभियान का उद्देश्य केवल यही है कि गोमाता को सेवा, सुरक्षा और सम्मान मिले। यह अभियान पूर्ण रूपेण अहिंसक होगा। इस दौरान किसी भी राष्ट्रीय अथवा निजी संपत्ति को नुक़सान पहुँचाने वाले विचारकों को पूरी तरह दूर रखा जाएगा।इस अभियान में कोई मंचीय उद्बोधन नहीं होगा, कोई माइक से भाषण नहीं होगा। गो प्रेमीजन – संकीर्तन, रैली और प्रार्थना पत्र के माध्यम से अपनी बात रखेंगे। इस अभियान हेतु किसी भी प्रकार का दान या चंदा स्वीकार नहीं किया जा रहा है

भारत सरकार से गो रक्षा सम्बंधित मुख्य आग्रह

गौ माता को राष्ट्र माता के पद पर विराजमान करे (गौ माता को सम्मान मिले)।गो रक्षा हेतु केंद्रीय कानून बने।भारतवर्ष में गौ हत्या पूरी तरह समाप्त हो

प्रथम चरण -प्रचार प्रसार

अप्रैल 2026 28 राज्य, 8 केंद्र शासित प्रदेश, 780 जिले और 5000 तहसीलो तक 5 माह में गहन प्रचार प्रसार एवं जनसम्पर्क।27 अप्रैल 2026 (सोमवार) – प्रातः 11 बजे प्रत्येक तहसील क्षेत्र के 1000 गो भक्तों एवं संतों के साथ मिलकर उस जिले में जितने तहसील मुख्यालय है, वहाँ जाकर तहसीलदार अथवा SDM को, माननीय राष्ट्रपति महोदया, भारत के नाम ज्ञापन दिया जाएगा

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading