बिना किसान पंजीयन के किसानों का गेहूं खरीदेगी सरकार. सरकारी खरीदी केंद्रों में लिया जाएगा किसानों का गेहूं. भाजपा सरकार ने प्रदेश के सभी कलेक्टरों को जारी किए गए आदेश



बिना किसान पंजीयन के किसानों का गेहूं खरीदेगी सरकार. सरकारी खरीदी केंद्रों में लिया जाएगा किसानों का गेहूं.कलेक्टरों को जारी किए गए आदेश
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य के किसानों को बड़ी राहत दी है। योगी आदित्यनाथ ने गेहूं खरीद को लेकर किसानों को हो रही दिक्कत को दूर करने के लिए बड़ा फैसला लिया है. प्रदेश के किसान अब बिना फॉर्मर रजिस्ट्री के अपने गेहूं सरकारी क्रय केंद्र पर बेच सकेंगे.इसके लिए सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिया है. किसानों को हो रही असुविधा के दृष्टिगत सरकार ने यह बड़ा फैसला लिया है. प्रदेश के किसान अब पूर्व के सालों की तरह अपना गेहूं बेच सकेंगे. सीएम ने सभी ज़िलाधिकारियों को यह आदेश तत्काल लागू करने के निर्देश दिए हैं। सरकार के फैसले से जहां किसानों में भी प्रसन्नता देखी जा रही है। तो वहीं प्रदेश के किसानों ने योगी सरकार का धन्यवाद किया है



