*G L NEWS*छत्तीसगढ़रायपुरसक्ती

सेटअप बॉक्स का खेल खत्म- सूचना प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव का बड़ा ऐलान. बिना सेटअप बॉक्स के टीवी पर देखें मनपसंद चैनल

सेटअप बॉक्स का खेल खत्म- सूचना प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव का बड़ा ऐलान. बिना सेटअप बॉक्स के टीवी पर देखें मनपसंद चैनल kshititech

सेटअप बॉक्स का खेल खत्म- सूचना प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव का बड़ा ऐलान. बिना सेटअप बॉक्स के टीवी पर देखें मनपसंद चैनल

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -सरकार ने टीवी देखने के अनुभव को आसान बनाने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है. सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने ऐसे नए टीवी पेश किए हैं जिनमें इन-बिल्ट सैटेलाइट ट्यूनर और स्मार्ट इलेक्ट्रॉनिक प्रोग्राम गाइड (EPG) होगा. इसका मतलब यह है कि अब दर्शक Doordarshan के DD Free Dish चैनल बिना किसी अलग सेट-टॉप बॉक्स के सीधे अपने टीवी पर देख सकेंगे. इस नई पहल से न सिर्फ खर्च कम होगा, बल्कि वायरिंग की झंझट और कई रिमोट इस्तेमाल करने की जरूरत भी खत्म हो जाएगी.इस नई टेक्नोलॉजी के तहत टीवी में ही सैटेलाइट ट्यूनर लगा होगा, जिससे चैनल सीधे सिग्नल पकड़ सकेंगे. साथ ही, इसमें एक आसान और यूजर-फ्रेंडली EPG दिया गया है, जिससे यूजर्स चैनल और उनके प्रोग्राम शेड्यूल को आसानी से ब्राउज कर सकेंगे. केंद्रीय मंत्री Ashwini Vaishnaw ने इस पहल को लॉन्च करते हुए कहा कि अब लोगों को कंटेंट देखने के लिए किसी अतिरिक्त डिवाइस की जरूरत नहीं पड़ेगी और पूरा अनुभव पहले से ज्यादा आसान होगा.

इस मौके पर सरकार ने डिजिटल स्किल्स को बढ़ावा देने के लिए एक और बड़ी पहल भी शुरू की है. यह National AI Skilling Initiative है, जिसे Google और YouTube के साथ मिलकर लॉन्च किया गया है. इस प्रोग्राम का मकसद मीडिया और क्रिएटिव सेक्टर से जुड़े लोगों को नई टेक्नोलॉजी, खासकर AI के इस्तेमाल में ट्रेन करना है. इससे भारत के डिजिटल और मीडिया सेक्टर को और मजबूती मिलेगी

प्रातिक्रिया दे

Back to top button