खुफिया एजेंसी के डायरेक्टर ने अपने ऑफिशियल ट्रिप को बनाया घूमने की जगह. गर्लफ्रेंड के साथ घूमते नजर आए डायरेक्टर साहब. 35 से 50 हजार डॉलर कीमत वाले प्राइवेट सूट रूम में लिया शो का आनंद




खुफिया एजेंसी के डायरेक्टर ने अपने ऑफिशियल ट्रिप को बनाया घूमने की जगह. गर्लफ्रेंड के साथ घूमते नजर आए डायरेक्टर साहब
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया बघेल की खबर
शक्ति -अमेरिका की खुफिया एजेंसी FBI के डायरेक्टर काश पटेल एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। इस बार उनकी लग्जरी लाइफस्टाइल को लेकर आलोचना की जा रही है। न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, काश पटेल ने ऑफिशियल ट्रिप को अपने घूमने की जगह बना ली और वे अपनी गर्लफ्रेंड के साथ लग्जरी आनंद लेते दिखे।रिपोर्ट में कहा गया कि 47 साल के FBI के डायरेक्टर काश पटेल 10 मई 2025 को अपनी 27 साल की गर्लफ्रेंड एलेक्सिस विल्किंस के साथ FBI के गल्फस्ट्रीम-V जेट से वॉशिंगटन से फिलोडेल्फिया पहुँचे। वहाँ दोनों ने मशहूर कंट्री म्यूजिक स्टार्स जॉर्ज स्ट्रेट और क्रिस स्टेपलटन का कॉन्सर्ट देखा। रिपोर्ट में बताया गया कि दोनों ने करीब 35-50 हजार डॉलर कीमत वाले प्राइवेट सूइट (होटल का आलीशान कमरा) से शो का आनंद लिया। और तब तक FBI के फ्लाइट क्रू और सुरक्षा अधिकारी देर रात तक उनके कॉन्सर्ट खत्म होने का इंतजार करते रहे।FBI ने इन आरोपों को खारिज करने की कोशिश की और कहा कि एलेक्सिस विल्किंस ‘आमंत्रित मेहमान’ के तौर पर कॉन्सर्ट में पहुँची थीं और यह यात्रा आधिकारिक कार्यकर्म का हिस्सा थी।






