खिलावन के व्यवहार से प्रभावित हो रहे क्षेत्र के नागरिक– बुजुर्ग दे रहे आशीर्वाद तो वहीं युवा कंधे से कंधे मिलाकर चल रहे, शक्ति विधानसभा में डॉक्टर खिलावन साहू का चल रहा है सघन जनसंपर्क,साल- 2013 से 2018 तक विधायक के रूप में दे चुके हैं अपनी सेवाएं

भाजपा प्रत्याशी डॉक्टर खिलावन साहू का शक्ति विधानसभा क्षेत्र में चल रहा सघन जनसंपर्क
नगर पंचायत बाराद्वार के उपाध्यक्ष से समर्थन मांगते भाजपा प्रत्याशी डॉक्टर खिलावन साहू
भाजपा प्रत्याशी डॉक्टर खिलावन साहू का शक्ति विधानसभा क्षेत्र में चल रहा सघन जनसंपर्क

खिलावन के व्यवहार से प्रभावित हो रहे क्षेत्र के नागरिक– बुजुर्ग दे रहे आशीर्वाद तो वहीं युवा कंधे से कंधे मिलाकर चल रहे, शक्ति विधानसभा में डॉक्टर खिलावन साहू का चल रहा है सघन जनसंपर्क

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ति- शक्ति विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी पूर्व विधायक डॉक्टर खिलावन साहू का सघन जनसंपर्क जोरों से चल रहा है, डॉक्टर खिलावन साहू ने जहां शक्ति विधानसभा क्षेत्र के सभी स्थानों पर जनसंपर्क प्रारंभ कर दिया है, तो वहीं उन्होंने संगठन की दृष्टि से सारागांव मंडल,बाराद्वार मंडल, शक्ति ग्रामीण मंडल,एवम शक्ति नगर मंडल में भी कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर विधानसभा चुनाव की रणनीति बनाते हुए एक-एक घर में जाने का कार्य प्रारंभ कर दिया है, 17 अक्टूबर को भाजपा प्रत्याशी डॉक्टर खिलावन साहू ने शक्ति शहर के विभिन्न वार्डों एवं प्रमुख मार्गों पर लोगों के घर जा जाकर भाजपा को वोट देने की अपील की,इस दौरान जहां कार्यकर्ता भी उत्साह के साथ हाथों में झंडा लिए एवं भाजपा जिंदाबाद के नारे लगाते हुए चल रहे थे तो वहीं पूर्व विधायक डॉक्टर खिलावन साहू के व्यवहार को देखते हुए बुजुर्ग उन्हें आशीर्वाद देते रहे तो वहीं युवा वर्ग भी उनके साथ कंधे से कंधे मिलाकर चला नजर आया, तथा लोगों ने कहा कि 2013 से 2018 तक उन्होंने डॉक्टर खिलावन साहू को विधायक के रूप में उनकी सक्रियता को देखा है तथा वे आने वाले 2023 के चुनाव में पुनःउन्हें अपना सहयोग प्रदान करेंगे वही डॉक्टर खिलावन साहू भी सुबह घर से निकलकर देर रात तक निरंतर जनसंपर्क कर रहे हैं एवं उनके जनसंपर्क अभियान में जहां महिलाएं, माताएं, बहने, युवा, बुजुर्ग सभी काफी संख्या में जुट रहे हैं

बुजुर्गों का सहारा बन रहे भाजपा प्रत्याशी
भाजपा प्रत्याशी डॉक्टर खिलावन साहू का शक्ति विधानसभा क्षेत्र में चल रहा सघन जनसंपर्क
माताओ का पैर छूकर आशीर्वाद लेते खिलावन
भाजपा प्रत्याशी डॉक्टर खिलावन साहू का शक्ति विधानसभा क्षेत्र में चल रहा सघन जनसंपर्क
भाजपा प्रत्याशी डॉक्टर खिलावन साहू का शक्ति विधानसभा क्षेत्र में चल रहा सघन जनसंपर्क

प्रातिक्रिया दे