शिक्षा प्रोत्साहन का सबसे बड़ा कार्य-शिक्षा के प्रति विद्यार्थियों को प्रोत्साहन देने मारवाड़ी युवा मंच की शक्ति शाखा ने करी अनुकरणीय पहल. शहर के सरकारी स्कूल के विद्यार्थियों को शिक्षण सामग्री वितरित कर दिया शिक्षित समाज का संदेश




शिक्षा के प्रति विद्यार्थियों को प्रोत्साहन देने मारवाड़ी युवा मंच की शक्ति शाखा ने करी अनुकरणीय पहल. शहर के सरकारी स्कूल के विद्यार्थियों को शिक्षण सामग्री वितरित कर दिया शिक्षित समाज का संदेश
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -शक्ति शहर में विगत 30 वर्षों से लगातार जन सेवा। समाज सेवा। रचनात्मक कार्यों में अग्रणी रहने वाली मारवाड़ी युवा मंच की शक्ति शाखा ने 31 अगस्त को शहर के सरकारी स्कूल में विद्यार्थियों को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहन देने की दिशा में एक बड़ी पहल की। जिले की दिग्गज हस्तियों के बीच मंच की शाखा ने जहां सरकारी स्कूल के बच्चों को मंच सदस्यों के सहयोग से काफी- पुस्तक एवं अन्य शिक्षण सामग्री वितरित की। तो वहीं मंच की इस पहल का लोगों ने स्वागत किया है। तथा मारवाड़ी युवा मंच की शक्ति शाखा द्वारा लगातार शिक्षा को प्रोत्साहन देने एवं शिक्षित समाज के निर्माण के लिए कार्य किया जा रहा है। 31 अगस्त को मंच की शक्ति शाखा द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में जहां पहुंचे अतिथियों ने भी मंच के कार्यों की सराहना की। तो वहीं शिक्षण सामग्री पाकर विद्यार्थियों के चेहरे पर भी मुस्कान देखी गई तथा सरकारी स्कूल के बच्चों को शिक्षण सामग्री के वितरण का कार्य बहुत ही अनुकरणीय पहल है। तो वहीं मारवाड़ी युवा मंच की शक्ति शाखा ने मंच के सदस्यों सुधीर सराफ द्वारा 300 कॉपियां। रवि अग्रवाल अशोका द्वारा 100 नग कॉपियां।मयंक निगानिया द्वारा 100 कॉपियां एवं मनीष कथूरिया द्वारा 400 पेन का सहयोग प्रदान किया गया। जिससे यह वितरण का कार्यक्रम संपन्न हुआ







