धन्यवाद कलेक्टर साहब-शक्ति जिले का प्रशासन अब डीजल- पेट्रोल की करेगा बचत. प्रधानमंत्री जी की अपील का हुआ जिले में क्रियान्वन. कलेक्टर- एसपी साहब एवं प्रशासनिक अधिकारी समाधान शिविर में पहुंचे बस में बैठकर. कलेक्टर साहब ने कहा- ईंधन की की बचत करना हम सब की सामूहिक जिम्मेदारी

धन्यवाद कलेक्टर साहब-शक्ति जिले का प्रशासन अब डीजल- पेट्रोल की करेगा बचत. प्रधानमंत्री जी की अपील का हुआ जिले में क्रियान्वन. कलेक्टर- एसपी साहब एवं प्रशासनिक अधिकारी समाधान शिविर में पहुंचे बस में बैठकर. कलेक्टर साहब ने कहा- ईंधन की की बचत करना हम सब की सामूहिक जिम्मेदारी kshititech
समाधान शिविर में बस में सवार होकर पहुंचे कलेक्टर एसपी एवं जिला पंचायत सीईओ
धन्यवाद कलेक्टर साहब-शक्ति जिले का प्रशासन अब डीजल- पेट्रोल की करेगा बचत. प्रधानमंत्री जी की अपील का हुआ जिले में क्रियान्वन. कलेक्टर- एसपी साहब एवं प्रशासनिक अधिकारी समाधान शिविर में पहुंचे बस में बैठकर. कलेक्टर साहब ने कहा- ईंधन की की बचत करना हम सब की सामूहिक जिम्मेदारी kshititech
शक्ति जिले में आयोजित समाधान शिविर
धन्यवाद कलेक्टर साहब-शक्ति जिले का प्रशासन अब डीजल- पेट्रोल की करेगा बचत. प्रधानमंत्री जी की अपील का हुआ जिले में क्रियान्वन. कलेक्टर- एसपी साहब एवं प्रशासनिक अधिकारी समाधान शिविर में पहुंचे बस में बैठकर. कलेक्टर साहब ने कहा- ईंधन की की बचत करना हम सब की सामूहिक जिम्मेदारी kshititech
रामलला के दर्शन के लिए रवाना हुआ राम भक्तों का जत्था

शक्ति जिले का प्रशासन अब डीजल- पेट्रोल की करेगा बचत. प्रधानमंत्री जी की अपील का हुआ जिले में क्रियान्वन. कलेक्टर- एसपी साहब एवं प्रशासनिक अधिकारी समाधान शिविर में पहुंचे बस में बैठकर. कलेक्टर साहब ने कहा- ईंधन की की बचत करना हम सब की सामूहिक जिम्मेदारी

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा पश्चिम एशिया संकट के चलते उत्पन्न वैश्विक आर्थिक परिस्थितियों के बीच सादगी अपनाने और संसाधनों के बेहतर उपयोग की गई राष्ट्रीय अपील का सकारात्मक प्रभाव अब प्रशासनिक कार्यशैली में भी देखने को मिल रहा है। इसी क्रम में सक्ती जिला प्रशासन ने एक सराहनीय और प्रेरणादायक पहल करते हुए सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में बस का उपयोग किया। कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो के निर्देशानुसार जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने व्यक्तिगत वाहनों के बजाय सामूहिक रूप से बस से सफर कर जनसेवा, सादगी और समन्वय का संदेश दिया। जनपद पंचायत मालखरौदा अंतर्गत ग्राम छपोरा में आयोजित समाधान शिविर में कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो, पुलिस अधीक्षक श्री प्रफुल्ल ठाकुर, जिला पंचायत सीईओ श्री वासु जैन सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी एक साथ बस में सवार होकर पहुंचे। प्रशासन की इस पहल से ग्रामीणों के बीच सकारात्मक संदेश गया और शासन-प्रशासन के प्रति विश्वास और अधिक मजबूत हुआ। अधिकारियों ने आमजन से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं तथा संबंधित विभागों को त्वरित निराकरण के निर्देश भी दिए। शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई तथा पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया गया। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप आयोजित सुशासन तिहार 2026 के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है। जिला प्रशासन द्वारा लगाए जा रहे समाधान शिविरों में राजस्व, पंचायत, स्वास्थ्य, कृषि, महिला एवं बाल विकास, खाद्य, शिक्षा सहित विभिन्न विभागों की सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जा रही हैं, जिससे ग्रामीणों को काफी सुविधा मिल रही है। अधिकारियों के सामूहिक रूप से बस से पहुंचने से समय और संसाधनों की बचत के साथ-साथ टीम भावना और आपसी समन्वय को भी बढ़ावा मिला। शिविर में पहुंचे ग्रामीणों ने प्रशासन की इस सादगीपूर्ण पहल की सराहना करते हुए इसे अनुकरणीय बताया

सुशासन तिहार 2026: जनपद पंचायत मालखरौदा अंतर्गत ग्राम छपोरा में हुआ जनसमस्या समाधान शिविर का आयोजन।21 ग्राम पंचायत के पहुंचे ग्रामीणजन, 381 में से 245 आवेदनों का मौके पर हुआ त्वरित समाधान।शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित हुए ग्रामीणजन

  शक्ति -मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मंशानुसार आमजन की समस्याओं के त्वरित निराकरण एवं शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के उद्देश्य से संचालित सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आज मालखरौदा विकासखंड की ग्राम पंचायत छपोरा में जनसमस्या निवारण शिविर का सफल आयोजन किया गया। क्लस्टर छपोरा शिविर में 21 ग्राम पंचायत छपोरा, बड़ेरबेली, भूतहा, कुरदा, डोमा, अमलीडीह, पिरदा, भड़ोरा, मुड़पार, मिरौनी, नरियरा, रनपोटा, मरघटी, घोघरी, बासीन, देवगांव, माहुलदीप, भेड़ीकोना, बरभांठा, अचरितपाली एवं बरपाली से बड़ी संख्या में ग्रामीणजन शामिल हुए। ग्रामीणों ने अपनी विभिन्न समस्याओं एवं शिकायतों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए, जिनमें कुल 381 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें से 245 आवेदनों का त्वरित निराकरण किया गया। शेष 136 आवेदनों को प्राथमिकता के आधार पर निराकरण हेतु संबंधित विभागों को प्रेषित किया गया तथा ग्रामीणों को शीघ्र समाधान का भरोसा दिलाया गया। कार्यक्रम के दौरान पात्र हितग्राहियों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित कर शासन की योजनाओं का सीधा लाभ प्रदान किया गया।शिविर में कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो ने कहा कि छत्तीसगढ़ शासन के मार्गदर्शन में आयोजित इन शिविरों का मुख्य उद्देश्य केवल शिकायतें प्राप्त करना नहीं, बल्कि आमजन की समस्याओं का त्वरित, पारदर्शी और प्रभावी निराकरण सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि नागरिकों की समस्याओं को संवेदनशीलता के साथ सुनकर उनका समयबद्ध समाधान करना प्रशासन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिए कि शिविरों में प्राप्त सभी आवेदन एवं शिकायतों का गंभीरतापूर्वक परीक्षण कर निर्धारित समयसीमा के भीतर उनका निराकरण सुनिश्चित किया जाए। साथ ही शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक प्राथमिकता के साथ पहुंचाना भी सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि अधिकारी मैदानी स्तर पर सक्रिय रहकर आपसी तालमेल और जिम्मेदारी के साथ काम करें, ताकि आम लोगों को आसान और भरोसेमंद प्रशासनिक सेवाएं समय पर मिल सकें।शिविर में पुलिस अधीक्षक श्री प्रफुल्ल ठाकुर ने कहा कि शासन की इस पहल का उद्देश्य आम नागरिकों की समस्याओं को नजदीक से सुनकर उनका त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग आमजन की सुरक्षा और समस्याओं के निराकरण के लिए पूरी संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रहा है। पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि शिविर में प्राप्त शिकायतों पर गंभीरता से कार्रवाई करते हुए लोगों को समय पर राहत प्रदान की जाए। उन्होंने कहा कि आम जनता और प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय एवं विश्वास बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है।इसी तरह जिला पंचायत सीईओ श्री वासु जैन ने कहा कि सुशासन तिहार शासन की एक महत्वपूर्ण जनहितकारी पहल है, जिसका उद्देश्य आम नागरिकों की समस्याओं को शिविरों के माध्यम से सुनकर उनका त्वरित निराकरण करना है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की मंशानुरूप सभी विभाग अंतिम व्यक्ति तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए कार्य कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री की पहल के अनुरूप कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक सहित जिला प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारी एक साथ बस से यात्रा कर शिविर में शामिल हुए। साथ ही जिला प्रशासन द्वारा बच्चों के लिए एयरपोर्ट विजिट प्रतियोगिता भी आयोजित की गई है, जिससे उन्हें नई प्रेरणा और आगे बढ़ने का उत्साह मिल सके।
शिविर में शिक्षा विभाग अंतर्गत गणवेश वितरण, मालखरौदा विकासखंड अंतर्गत हाई स्कूल, हायर सेकेंडरी स्कूल में टॉप 10 में आए विद्यार्थीयों को प्रशस्ति पत्र एवं मेडल देकर सम्मानित किया गया। समाज कल्याण विभाग द्वारा मुख्यमंत्री वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन, तीन दिव्यांग व्यक्तियों को मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल वितरण, एक दिव्यांग व्यक्ति को वैसाखी वितरण, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अंतर्गत प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पूर्ण आवास वाले हितग्राहियों को प्रतीकात्मक रूप से चाबी सौंपी गई। साथ ही मनरेगा अंतर्गत जॉब कार्ड विवरण, खाद्य विभाग द्वारा राशन कार्ड, स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयुष्मान कार्ड, मत्स्य विभाग द्वारा जाल वितरण किया गया। साथ ही अन्य हितग्राहियों को भी शासन की अन्य योजनाओं के तहत लाभान्वित किया गया। इस शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने उपस्थित नागरिकों को जनकल्याणकारी योजनाओं की विषयवार विस्तृत जानकारी भी प्रदान की। इसके अतिरिक्त आयुर्वेद विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा शिविर में आए लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक निःशुल्क दवाइयों का वितरण किया गया। समाधान शिविर में महिला एवं बाल विकास विभाग, समाज कल्याण विभाग, स्कूल शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, आयुष विभाग, ग्रामोद्योग विभाग, सहकारिता विभाग, कृषि विभाग, उद्यान विभाग, पशुधन विकास विभाग, राजस्व विभाग, आबकारी विभाग, आदिवासी विकास विभाग, खाद्य विभाग, महात्मा गांधी रोजगार गारंटी योजना, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग, प्रधानमंत्री आवास योजना, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, जल संसाधन विभाग, वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम, श्रम विभाग, मत्स्य पालन विभाग, बिजली विभाग, लोक निर्माण विभाग, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग सहित अन्य विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए। इस शिविर में जनपद पंचायत मालखरौदा अध्यक्ष श्री कविशरण वर्मा, जनपद पंचायत मालखरौदा उपाध्यक्ष श्री रितेश साहू, समस्त जनपद सदस्य जनपद पंचायत मालखरौदा, सरपंच ग्राम पंचायत छपोरा श्री राजू साहू, एसडीएम मालखरौदा श्री रूपेंद्र पटेल, जनपद पंचायत मालखरौदा सीईओ श्री तेजेश्वर प्रसाद यादव सहित विभिन्न जनप्रतिनिधिगण, संबंधित विभाग के अधिकारी कर्मचारीगण, क्लस्टर के सरपंच, सचिव, स्व. सहायता समूहो के सक्रिय महिला सदस्य एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन आदि उपस्थित रहे।

श्री रामलला तीर्थ धाम दर्शन हेतु सक्ती जिले से श्रद्धालुओ का दल रवाना

शक्ति -मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल पर छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्रारंभ की गई “श्री रामलला दर्शन (अयोध्याधाम) योजना” के अंतर्गत प्रदेश सहित जिले के श्रद्धालुओं को नि:शुल्क अयोध्या धाम में प्रभु श्री रामलला के दर्शन का अवसर प्रदान किया जा रहा है। इसी क्रम में आज सक्ती जिले से 36 श्रद्धालुओं के दल को कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री अमृत विकास तोपनो के निर्देशन में कचहरी चौक सक्ती से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। उच्च न्यायालय अधिवक्ता श्री चितरंजय पटेल की उपस्थिति में आज कचहरी चौक से श्रद्धालुओ के दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस योजना के अंतर्गत विशेष ट्रेन द्वारा प्रत्येक जिले से चयनित श्रद्धालुओं को सुविधाजनक यात्रा कराई जा रही है। श्रद्धालुओं ने इस विशेष अवसर के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि इस योजना से उनका प्रभु श्री राम के दर्शन का आजीवन सपना साकार हो रहा है। इस अवसर पर तीर्थ यात्रा शाखा प्रभारी ने बताया कि तीर्थ यात्रा हेतु नियुक्त नोडल अधिकारी श्री राज कुमार पटेल के साथ सक्ती, डभरा, मालखरौदा और जैजैपुर विकासखंड से श्रद्धालुओ का दल दर्शनार्थ प्रस्थान किए है।श्रद्धालुजन अपने आराध्य प्रभु श्री राम लला के दर्शन की आकांक्षा लिए उत्साह से रवाना हुए तथा जय श्री राम, जय अयोध्या धाम का उद्घोष करते नजर आए। इस अवसर पर उच्च न्यायालय अधिवक्ता श्री चितरंजय पटेल, सहित जनप्रतिनिधिगण, अधिकारी कर्मचारी एवं श्रीराम के दर्शन के लिए जाने वाले सभी श्रद्धालुजन उपस्थित रहे

महिला एवं बाल विकास विभाग ने जारी की सहायक ग्रेड-03 एवं भृत्य पदों की अंतिम पात्रता-अपात्रता सूची

शक्ति -महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा सहायक ग्रेड 03 तृतीय श्रेणी (लिपिकीय) (अराजपत्रित) पद (अ.ज.जा. एवं अ.जा. संवर्ग) एवं भृत्य पद (अ.ज.जा. संवर्ग) हेतु दिनांक 02 मार्च 2026 सायं 05:00 बजे तक पंजीकृत डाक व स्पीड पोस्ट के माध्यम से आवेदन प्रस्तुत किये जाने की सूचना प्रकाशित की गई थी। निर्धारित तिथि तक प्राप्त आवेदन पत्रों के परीक्षण उपरांत सहायक ग्रेड 03 तृतीय श्रेणी (लिपिकीय) (अराजपत्रित) पद (अ.ज.जा. एवं अ.जा. संवर्ग) एवं भृत्य पद (अ.ज.जा. संवर्ग) की अनंतिम पात्रता एवं अपात्रता सूची प्रकाशित की जा रही है। यदि किसी अभ्यर्थी को प्रकाशित अनंतिम पात्रता व अपात्रता सूची में किसी प्रकार की आपत्ति है, तो वह दिनांक 25 मई 2026 सायं 05:30 बजे तक “कार्यालय जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग, रीपा भवन, लवसरा रोड, जिला सक्ती” में स्वयं उपस्थित होकर लिखित में आपत्ति प्रस्तुत कर सकते हैं। विभाग द्वारा स्पष्ट किया गया है कि दावा-आपत्ति पंजीकृत डाक, स्पीड पोस्ट अथवा अन्य किसी माध्यम से स्वीकार नहीं की जायेगी। निर्धारित तिथि एवं समय के उपरांत प्राप्त दावा-आपत्ति पर विचार नहीं किया जायेगा। पात्र एवं अपात्र अभ्यर्थियों की सूची जिला कार्यालय के सूचना पटल तथा जिले की वेबसाइट https://sakti.cg.gov.in पर देखी जा सकती है।

धन्यवाद कलेक्टर साहब-शक्ति जिले का प्रशासन अब डीजल- पेट्रोल की करेगा बचत. प्रधानमंत्री जी की अपील का हुआ जिले में क्रियान्वन. कलेक्टर- एसपी साहब एवं प्रशासनिक अधिकारी समाधान शिविर में पहुंचे बस में बैठकर. कलेक्टर साहब ने कहा- ईंधन की की बचत करना हम सब की सामूहिक जिम्मेदारी kshititech
समाधान शिविर को संबोधित करते कलेक्टर साहब
धन्यवाद कलेक्टर साहब-शक्ति जिले का प्रशासन अब डीजल- पेट्रोल की करेगा बचत. प्रधानमंत्री जी की अपील का हुआ जिले में क्रियान्वन. कलेक्टर- एसपी साहब एवं प्रशासनिक अधिकारी समाधान शिविर में पहुंचे बस में बैठकर. कलेक्टर साहब ने कहा- ईंधन की की बचत करना हम सब की सामूहिक जिम्मेदारी kshititech
जिला पंचायत सीईओ का स्वागत करते जनप्रतिनिधि
धन्यवाद कलेक्टर साहब-शक्ति जिले का प्रशासन अब डीजल- पेट्रोल की करेगा बचत. प्रधानमंत्री जी की अपील का हुआ जिले में क्रियान्वन. कलेक्टर- एसपी साहब एवं प्रशासनिक अधिकारी समाधान शिविर में पहुंचे बस में बैठकर. कलेक्टर साहब ने कहा- ईंधन की की बचत करना हम सब की सामूहिक जिम्मेदारी kshititech
एसपी साहब का स्वागत करते नागरिक
धन्यवाद कलेक्टर साहब-शक्ति जिले का प्रशासन अब डीजल- पेट्रोल की करेगा बचत. प्रधानमंत्री जी की अपील का हुआ जिले में क्रियान्वन. कलेक्टर- एसपी साहब एवं प्रशासनिक अधिकारी समाधान शिविर में पहुंचे बस में बैठकर. कलेक्टर साहब ने कहा- ईंधन की की बचत करना हम सब की सामूहिक जिम्मेदारी kshititech
बस में सवार होकर पहुंचे अधिकारी
धन्यवाद कलेक्टर साहब-शक्ति जिले का प्रशासन अब डीजल- पेट्रोल की करेगा बचत. प्रधानमंत्री जी की अपील का हुआ जिले में क्रियान्वन. कलेक्टर- एसपी साहब एवं प्रशासनिक अधिकारी समाधान शिविर में पहुंचे बस में बैठकर. कलेक्टर साहब ने कहा- ईंधन की की बचत करना हम सब की सामूहिक जिम्मेदारी kshititech
डीजल पेट्रोल की बचत करने बस का सहारा लिया अधिकारियों ने

प्रातिक्रिया दे