धन्यवाद शक्ति पुलिस- शक्ति पुलिस की चोरी के मामलों में बड़ी सफलता- लाखों रुपए का सामान हुआ जब्त,TI लखन पटेल एवं साइबर टीम की सजगता से चोरी के आरोपी हुए गिरफ्तार,एडिशनल एसपी हरीश यादव ने प्रेस वार्ता लेकर दी जानकारी, एसपी ठाकुर साहब के निर्देशन में पुलिस सजग, पुलिस की सक्रियता से आम जनता के मन में सुरक्षा की भावना हुई और मजबूत

धन्यवाद शक्ति पुलिस- शक्ति पुलिस की चोरी के मामलों में बड़ी सफलता- लाखों रुपए का सामान हुआ जब्त,TI लखन पटेल एवं साइबर टीम की सजगता से चोरी के आरोपी हुए गिरफ्तार,एडिशनल एसपी हरीश यादव ने प्रेस वार्ता लेकर दी जानकारी, एसपी ठाकुर साहब के निर्देशन में पुलिस सजग, पुलिस की सक्रियता से आम जनता के मन में सुरक्षा की भावना हुई और मजबूत kshititech
8 नवंबर को एडिशनल एसपी हरीश यादव पत्रकार वार्ता में चोरी का खुलासा करते हुए
धन्यवाद शक्ति पुलिस- शक्ति पुलिस की चोरी के मामलों में बड़ी सफलता- लाखों रुपए का सामान हुआ जब्त,TI लखन पटेल एवं साइबर टीम की सजगता से चोरी के आरोपी हुए गिरफ्तार,एडिशनल एसपी हरीश यादव ने प्रेस वार्ता लेकर दी जानकारी, एसपी ठाकुर साहब के निर्देशन में पुलिस सजग, पुलिस की सक्रियता से आम जनता के मन में सुरक्षा की भावना हुई और मजबूत kshititech
शक्ति के अशोका सुपर बाजार में चोरी के आरोपियों को शक्ति पुलिस में किया गिरफ्तार
धन्यवाद शक्ति पुलिस- शक्ति पुलिस की चोरी के मामलों में बड़ी सफलता- लाखों रुपए का सामान हुआ जब्त,TI लखन पटेल एवं साइबर टीम की सजगता से चोरी के आरोपी हुए गिरफ्तार,एडिशनल एसपी हरीश यादव ने प्रेस वार्ता लेकर दी जानकारी, एसपी ठाकुर साहब के निर्देशन में पुलिस सजग, पुलिस की सक्रियता से आम जनता के मन में सुरक्षा की भावना हुई और मजबूत kshititech
बड़ी चोरी की खुलासे में जब्त सामान

शक्ति पुलिस की चोरी के मामलों में बड़ी सफलता- लाखों रुपए का सामान हुआ जब्त,TI लखन पटेल एवं साइबर टीम की सजगता से चोरी के आरोपी हुए गिरफ्तार,एडिशनल एसपी हरीश यादव ने प्रेस वार्ता लेकर दी जानकारी, एसपी ठाकुर साहब के निर्देशन में पुलिस सजग

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति- जिले के ऊर्जावान आईपीएस पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश यादव के निर्देशन में जहां शक्ति पुलिस सक्रियता के साथ काम कर रही है, तो वहीं अपराधियों पर पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है, एवं चोरी के मामलों में तो पुलिस पूरी सजगता के साथ पतासाजी कर मामले का खुलासा कर रही है,इसी श्रृंखला में पुलिस थाना शक्ति के टीआई लखन पटेल की सक्रियता एवं साइबर की टीम ने चोरी के एक बड़े मामले में सफलता हासिल की है, दिनांक 08.11.2025
थाना सक्ती, जिला सक्ती (छ.ग.)
अपराध क्रमांक 408/2025 धारा:- 331(4),305ए,3(5) बीएनएस के अंतर्गत मरकामगोढी में रात्रि में घर व दुकान अंदर घुसकर सोने चांदी के जेवरात सहित अन्य समानों की चोरी करने वालेें 05 आरोपीगण गिर0 किये गए है,आरोपीगण के कब्जे से चोरी किये गये मशरूका जप्त सहित घटना में प्रयुक्त मोटरसायकल व मोबाईल जुमला कीमती 4,84000 रूप्ये का मशरूका जप्त
ऽ आरोपीगण फरार होने की नियत से बिलासपुर रेल्वे स्टेशन में रूके थे जिन्हे दबिस देकर पकड़ा गया,मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थिया सीता देवांगन साकिन मरकामगोढ़ी की 05.11.2025 को थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 04.11.2025 को शाम 6.00 बजे अपने घर में ताला लगाकर परिवार सहित मायके अड़भार गयी थी, जहाँ से दिनांक 05.11.2025 के दोपहर 01.30 बजे वापस लौटी, तब देखा कि घर व दुकान का ताला तोडकर कोई अज्ञात चोर के द्वारा सोने चांदी के ज्वेलरी, नगदी रकम 01 लाख तथा दुकान में रखे सिगरेट, बीडी, मिक्चर, बिस्किट व राशन सामाग्रियों जुमला कीमती 2,50,000 रूपये को चोरी कर ले गया है। कि रिपोर्ट पर अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया। श्रीमान पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल सिंह ठाकुर द्वारा सम्पत्ति संबंधी अपराधों में दिये गये दिशा निर्देशों के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हरिश यादव के मार्गदशन में संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान कर पूछताछ की जा रही थी व सक्रिय मुखबिर तैनात कर सूचना संकलन किया जा रहा था तथा सायबर टीम से तकनीकी सहायता ली जा रही थी इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिला कि कुछ लोग बिलासपुर रेल्वे स्टेशन में कुछ संदिग्ध व्यक्ति रूके हुये है और अपने पास सिगरेट, बीडी, मिक्चर, बिस्किट व राशन सामाग्रियों का पैकेट रखे है बाहर जाने के लिए ट्रेन का इंतजार कर रहे है कि सूचना पर तत्काल पुलिस टीम रवाना किया गया और घेराबंदी कर संदिग्ध व्यक्तियों को पकडा गया जिनसे पूछताछ करने पर अपना-अपना नाम नरेंद्र पटेल, मनोज पटेल, निवासी कांदानारा, देवकुमार सिदार, दीपक यादव कसेरपारा सक्ती तथा विधि से संघर्षरत बालक बताये जिन्हे पूछताछ करने पर घटना घटित करने से इंकार करते हुये अपने पास रखे ज्वेलरी, राशन अन्य समानों के संबंध में सही जानकारी नही देते हुये गोलमोल जवाब देने लगे और सभी अलग-अलग जवाब देने लगे। जिनसे मनोवैज्ञानिक तरीके से पूछताछ करने पर मरकामगोढ़ी निवास सीता देवांगन के दुकान व घर में चोरी की घटना कारित करना स्वीकार करते हुये बताये कि सभी आपस में एक दुसरे को पूर्व से जानते-पहचाने है और मनोज पटेल प्रार्थिया के दुकान से उधार में समान लिया था जिसे प्रार्थिया द्वारा मांगने पर विवाद हुआ। कि दिनांक 04.11.2025 को देखे कि सीता देवांगन के घर ताला लगा है और वह परिवर सहित बाहर गई है तब सभी मिलकर सीता देवांगन के घर पर रात्रि में चोरी करने की योजना बनाये और रात्रि में मोटरसायकल से ग्राम मरकामगोढ़ी पहुचे तथा रात्रि घर को सुना देखकर दुकान के दरवाजे में लगे ताला को राड से तोड़कर अंदर घुस गये तथा दुकान में रखे बीड़ी सिगरेट व अन्य समानों को चोरी करने के बाद बरामदा में रखे अलमारी से सोने चांदी के जेवर तथा नगदी रकम 01 लाख को चोरी कर लिये। चोरी के रकम मे से कुछ पैसों कों शराब पीने व खाने में खर्च कर दिये तथा शेष बचे रकम व जेवरात को आपस में बांट लिये। दिनांक 05.11.2025 को फरार होने के नियत से बिलासपुर रेल्वे स्टेशन में रूके थे और वहां से अन्य जगह जाने के लिए ट्रेन कर इंतजार कर रहे थें। आरोपीगण द्वारा अपने- अपने कब्जे से पेश करने पर सोने चांदी के जेवरत, राशन समान, बिड़ी सिगरेट तथा घटना कारित करने में 03 नग मोटरसायकल, व 03 नग मोबाईल जुमला कीमती 4,84000 रूप्ये जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया है। आरोपीगण का कृत्य धारा सदर का घटित करने का पर्याप्त साक्ष्य पाये जाने से गिर0 कर विधिवत कार्यवाही की जा रही,उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक लखन लाल पटेल (थाना प्रभारी सक्ती), निरीक्षक अमित सिंह प्रभारी सायबर सेल सक्ती के नेतृत्व में सउनि राजेश यादव, प्रधान आरक्षक शब्बीर मेमन, विनोद कंवर, आरक्षक यादराम चंद्रा, चित्रकेतु लहरे, श्याम गबेल, म.आर. रेखा कंवर तथा सायबर टीम से आरक्षक अलेक्सियुस मिंज, जितेंद्रं कंवर, गोपाल साहू, कमलेश लहरे की महत्वपूर्ण भूमिका रही।नाम व पता आरोपीगण:- 01 नरेन्द्र पटेल पिता तिलेश्वर पटेल उम्र 22 वर्ष साकिन ग्राम मरकामगोढ़ी, थाना व जिला सक्ती (छ.ग.)02. देवकुमार सिदार पिता बालाराम सिदार उम्र 19 वर्ष, साकिन ग्राम मरकामगोढ़ी, थाना व जिला सक्ती (छ.ग.),03. मनोज पटेल पिता कीर्तन पटेल उम्र 26 वर्ष साकिन ग्राम कांदानारा, थाना व जिला सक्ती (छ.ग.),04. दीपक यादव पिता स्व0 मनबोध यादव उम्र 32 वर्ष, साकिन कसेरपारा सक्ती, थाना व जिला सक्ती (छ.ग.) तथा 01 विधि से संर्घरत बालक शामिल है

शक्ति के अशोका सुपर बाजार में हुई चोरी के आरोपी हुए गिरफ्तार

सक्ति- पुलिस थाना सक्ति के टी आई लखन पटेल की सक्रियता से शहर के पाश इलाके स्टेशन रोड में प्रतिष्ठित अशोका सुपर बाजार में हुई चोरी के आरोपियों को भी गिरफ्तार करने में पुलिस में सफलता हासिल की है, अपराध क्रमांक 411/2025
धारा 331(4),305(ए) BNS के तहत रात्रि में अशोका सुपर बाजार शक्ति में घुसकर चोरी करने वाला आरोपी अमीन खान गिरफ्तार हुआ है,मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी मनोज कुमार गर्ग निवासी वार्ड क्रमांक 15 सक्ती का दिनांक 07.11.2025 को थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक यह अशोक सुपर बाजार का संचालक है जो दिनांक 06.11.2025 के रात्रि करीबन 09.00 बजे अपने दुकान को बंद करके घर आ गया और खाना पीना खाकर सो गया । दिनांक 07.11.2025 के सुबह 07.00 बजे जब सोकर उठा तो देखा कि घर के अंदर में सीसीटीव्ही हेतु लगे डीव्हीआर तथा कैमरा नही था और आसपास सामान की जांच किया तो कुछ कपड़े भी नही थे। घर में चोरी होने की शंका होने पर घर में लगे दूसरे सी सी टी व्ही कैमरो को चेक किया तो पता चला कि एक व्यक्ति रात्रिं में 03.13 बजे घर में घुसकर डीव्हीआर को बंद कर रहा था डीव्हीआर और कैमरा घर से गायब था जिसकी कीमत करीबन 5000 रूपये होगी ।सीसीटीव्हीह फुटेज दिखाकर चोरी करने वाले व्यक्ति के बारे में पूछने पर बताया कि यह वयक्ति सक्ती निवासी अमीन खान है। जिसे जानता पहचानता हूं। की रिपोर्ट पर अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया। श्रीमान पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल सिंह ठाकुर द्वारा सम्पत्ति संबंधी अपराधों में दिये गये दिशा निर्देशों के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हरिश यादव के मार्गदशन में संदेही अमीन खान को घेराबंदी कर पकड़ा गया। जिससे पूछताछ करने पर बताया कि दिनांक 07.11.25 के रात्रि करीब 01.00 बजे चोरी करने की नियत से अशोक सुपर बाजार सक्ती के संचालक मनोज कुमार गर्ग के मकान के पीछे तरफ झाडी में छुप कर बैठा था रात्रि करीब 03.00 बजे मनोज कुमार गर्ग के आहाता में चढ़ कर मकान के उपर छत में चढ़ गया छत के उपर सटर में अंदर से ताला लगा हुआ था जिसे लोहे के राड से ताला को तोड कर सटर को खेल कर सीढी के माध्यम से कमरा के अंदर में घुस कर दीवाल किनारे में लगा एक डीवीआर, एक नग सीसीटीवी कैमरा, एक नग पावर सप्लाई को चोरी कर मनोज गर्ग के मकान के पीछे तरफ झाड़ी में पकड़े जाने के डर से छुपाकर रखा हूँ। जिसे अमीन खान के बताए अनुसार जप्त किया गया है। प्रकरण में संपूर्ण विवेचना कारवाही से आरोपी अमीन खान पिता सलीम खान उम्र 25 वर्ष निवासी वार्ड नंबर 04 बुधवारी बाजार शक्ति के विरुद्ध पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

धन्यवाद शक्ति पुलिस- शक्ति पुलिस की चोरी के मामलों में बड़ी सफलता- लाखों रुपए का सामान हुआ जब्त,TI लखन पटेल एवं साइबर टीम की सजगता से चोरी के आरोपी हुए गिरफ्तार,एडिशनल एसपी हरीश यादव ने प्रेस वार्ता लेकर दी जानकारी, एसपी ठाकुर साहब के निर्देशन में पुलिस सजग, पुलिस की सक्रियता से आम जनता के मन में सुरक्षा की भावना हुई और मजबूत kshititech
शक्ति के अशोका सुपर बाजार में चोरी के आरोपियों को शक्ति पुलिस में किया गिरफ्तार
धन्यवाद शक्ति पुलिस- शक्ति पुलिस की चोरी के मामलों में बड़ी सफलता- लाखों रुपए का सामान हुआ जब्त,TI लखन पटेल एवं साइबर टीम की सजगता से चोरी के आरोपी हुए गिरफ्तार,एडिशनल एसपी हरीश यादव ने प्रेस वार्ता लेकर दी जानकारी, एसपी ठाकुर साहब के निर्देशन में पुलिस सजग, पुलिस की सक्रियता से आम जनता के मन में सुरक्षा की भावना हुई और मजबूत kshititech
बड़ी चोरी की खुलासे में जब्त सामान

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading