धन्यवाद कलेक्टर साहब- शक्ति कलेक्टर का मिशन हेल्थ- शक्ति के सरकारी अस्पताल में भी कलेक्टर टोपनो के प्रयासों से मिलेगी हड्डी रोग विशेषज्ञ चिकित्सक की सुविधा, तत्कालीन CMHO सूरज राठौर के प्रयासों से अस्पताल में पदस्थ किए गए अस्थि रोग विशेषज्ञ, नई हड्डी रोग विशेषज्ञ चिकित्सक ने की कलेक्टर टोपनो से मुलाकात

धन्यवाद कलेक्टर साहब- शक्ति कलेक्टर का मिशन हेल्थ- शक्ति के सरकारी अस्पताल में भी कलेक्टर टोपनो के प्रयासों से मिलेगी हड्डी रोग विशेषज्ञ चिकित्सक की सुविधा, तत्कालीन CMHO सूरज राठौर के प्रयासों से अस्पताल में पदस्थ किए गए अस्थि रोग विशेषज्ञ, नई हड्डी रोग विशेषज्ञ चिकित्सक ने की कलेक्टर टोपनो से मुलाकात kshititech
शक्ति जिले के कलेक्टर से मुलाकात करते नए हड्डी रोग विशेषज्ञ

शक्ति कलेक्टर का मिशन हेल्थ- शक्ति के सरकारी अस्पताल में भी कलेक्टर टोपनो के प्रयासों से मिलेगी हड्डी रोग विशेषज्ञ चिकित्सक की सुविधा, तत्कालीन CMHO सूरज राठौर के प्रयासों से अस्पताल में पदस्थ किए गए अस्थि रोग विशेषज्ञ, नई हड्डी रोग विशेषज्ञ चिकित्सक ने की कलेक्टर टोपनो से मुलाकात

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सकती-शासकीय चिकित्सालयों में विशेषज्ञ चिकित्सको की उपलब्धता को छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्रमुखता से लिया गया है,राज्य के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जयसवाल द्वारा इस दिशा में निर्णायक कदम उठाए जा रहे है। इसी तारतम्य में सक्ती कलेक्टर अमृत विकास तोपनो ने सक्ती जिला मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में चिकित्सा सेवा विस्तार हेतु डीएमएफ मद से अस्थि रोग विशेषज्ञ सर्जन की सेवा दी है। अस्थि रोग विशेषज्ञ सर्जन डॉ बादल इक्का एम एस आर्थो की चिकित्सा सेवा देंगे। कलेक्टर श्री तोपनो के समक्ष आज डॉ. बादल इक्का ने अपनी उपस्थिति दी है। चिकित्सक के आवेदन पर संज्ञान लेते हुए तत्कालीन मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ सूरज सिंह राठौर ने जिला कलेक्टर के समक्ष प्रस्ताव रखा था की डीएमएफ मद से अस्थि रोग विशेषज्ञ चिकित्सक की सेवा आमजनों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराए जाना प्रस्तावित है। इस पर जिला कलेक्टर सक्ती द्वारा तत्कालीन समय पर कार्यवाही करते हुए अस्थि रोग विशेषज्ञ सर्जन की सेवा जिलेवासियों हेतु उपलब्ध कराने के संंबध में कार्यवाही किया गया। इसी तारतम्य में आज अस्थि रोग विशेषज्ञ सर्जन ने कर्तव्य में अपनी उपस्थिति दी है। अब जिले में अस्थि बाधित, जोड़ों का दर्द, कमर दर्द, आर्थराइटिस, घुटनो का दर्द से संंबधित रोगों के इलाज की सुविधा सक्ती सीएचसी में आमजन को मिलेगा

ज्ञात हो की शक्ति जिले में कलेक्टर के रूप में अमृत विकास टोपनो ने पदभार ग्रहण करते ही पूरे जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने की दिशा में सकारात्मक पहल की है, कलेक्टर टोपनो जहां निरंतर हेल्थ को लेकर चिंतित रहते हैं तो वहीं नियमित रूप से वे जिले के सभी स्वास्थ्य केदो के चिकित्सकों एवं चिकित्सा अधिकारियों से संपर्क कर स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने की दिशा में कार्य कर रहे हैं एवं अब शक्ति के सरकारी अस्पताल में हड्डी रोग विशेषज्ञ की सुविधा मिलना क्षेत्र के लोगों के लिए एक बड़ी उपलब्धि होगी

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading