जिला मुख्यालय शक्ति में 1 अक्टूबर को अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन. तालुका विधिक सेवा समिति का था कार्यक्रम




जिला मुख्यालय शक्ति में 1 अक्टूबर को अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन. तालुका विधिक सेवा समिति का था कार्यक्रम
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
सक्ती- अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर तालुका विधिक सेवा समिति, सक्ती के तत्वावधान में वृद्धजनों के लिए विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में वृद्धजनों को उनके विधिक अधिकारों, संरक्षण से संबंधित कानूनों तथा निःशुल्क विधिक सहायता के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई।
कार्यक्रम में श्रीमती लीना अग्रवाल, द्वितीय जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष, तालुका विधिक सेवा समिति सक्ती, कुमारी पुष्पलता मारकंडे, अपर सत्र न्यायाधीश सक्ती तथा कुमारी अंकिता देवदास, न्यायिक मजिस्ट्रेट सक्ती उपस्थित रहीं। न्यायिक अधिकारियों द्वारा उपस्थित वृद्धजनों को उनके अधिकारों एवं कानूनी संरक्षण के संबंध में जानकारी देते हुए बताया गया कि किसी भी प्रकार की कानूनी समस्या होने पर वे विधिक सेवा संस्था के माध्यम से निःशुल्क कानूनी सहायता प्राप्त कर सकते हैं।इस अवसर पर अध्यक्ष, तालुका विधिक सेवा समिति सक्ती के मार्गदर्शन में उपस्थित वृद्धजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं चिकित्सा की व्यवस्था की गई तथा उनके लिए स्वल्पाहार की भी व्यवस्था की गई। चिकित्सा दल द्वारा वृद्धजनों के स्वास्थ्य की जाँच कर आवश्यक स्वास्थ्य संबंधी परामर्श प्रदान किया गया। शिविर में चिकित्सा अधिकारी डॉ. शशिकांत पटेल, आरएमए श्री सत्यनारायण , सीएचओ अमृता सिदार, चमेली पटेल, आरएचओ गजेंद्र राव भोसले, महेंद्र प्रताप चौहान, आशीष टंडन, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी तथा पैरालीगल वालंटियर प्रहलाद बंजारे, मनीष साहू एवं भुनेश्वर साहू उपस्थित रहे।






