नगर पालिका शक्ति में आज 14 जुलाई को होगा नवनियुक्त एल्डरमेंनो का शपथ ग्रहण समारोह. पांच मनोनीत पार्षद लेंगे शपथ


नगर पालिका शक्ति में आज 14 जुलाई को होगा नवनियुक्त एल्डरमेंनो का शपथ ग्रहण समारोह
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -छत्तीसगढ़ शासन नगरीय प्रशासन विकास विभाग द्वारा नगर पालिका परिषद शक्ति के लिए मनोनीत पार्षद एल्डरमेंन सुश्री सुषमा कसेर. दादू केवट. दीपक गुप्ता. श्रीमती सुशीला गबेल एवं सुमित शर्मा के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन आज दिनांक 14 जुलाई 2026 दिन मंगलवार को शाम 4:00 बजे नगर पालिका कार्यालय सभागार में आयोजित किया गया है। उपरोक्त जानकारी नगर पालिका शक्ति के मुख्य नगर पालिका अधिकारी प्रहलाद पांडे ने बताया कि छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार सभी नव मनोनीत पांचों एल्डरमेंन को शपथ दिलाई जाएगी


