अशोक की सह्रदयता- खरसिया के चेंबर नेता अशोक अग्रवाल के सहयोग से सुशील रामदास निर्विरोध प्रांतीय उपाध्यक्ष के पद पर होंगे निर्वाचित, अशोक की पहल पर व्यापारियों ने किया उनका धन्यवाद, अशोक ने कहा- व्यापारियों का हित मेरे लिए सर्वोपरि


अशोक की सह्रदयता- खरसिया के चेंबर नेता अशोक अग्रवाल के सहयोग से सुशील रामदास निर्विरोध प्रांतीय उपाध्यक्ष के पद पर होंगे निर्वाचित, अशोक की पहल पर व्यापारियों ने किया उनका धन्यवाद
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
सक्ती- खरसिया शहर के वरिष्ठ पत्रकार एवं चैंबर नेता अशोक अग्रवाल ने फिर से एक बड़ी सहदयता दिखाते हुए चेंबर के चुनाव में एक सकारात्मक पहल की है, उन्होंने चुनाव की स्थिति को देखते हुए व्यापारियों के आग्रह पर सुशील रामदास को अपना सहयोग प्रदान करते हुए निर्विरोध निर्वाचन करवाने का एक ज्वलंत उदाहरण प्रस्तुत किया है,जिस पर व्यापारी बंधुओ में भी उन्हें धन्यवाद ज्ञापित किया है, छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स के संपन्न होने जा रहे चुनाव में प्रदेश स्तर पर दोनो प्रमुख व्यापारिक पैनलो की एकजुटता के बाद प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश महामंत्री एवं प्रदेश कोषाध्यक्ष के पदो के साथ-साथ प्रदेश के अधिकांश जिलों में प्रदेश उपाध्यक्ष एवं मंत्री पद पर निर्विरोध निर्वाचन हुए है
इसी तारतम्य में रायगढ़ जिले में प्रदेश उपाध्यक्ष एवं मंत्री के पद पर दो-दो प्रत्याशी होने की वजह से मतदान की नौबत आ गई थी। ऐसी स्थिति में एकॉर्ड प्रीमियम होटल में रायगढ़ जिले के प्रमुख व्यापारियों की आयोजित बैठक में सभी से विचार विमर्श पश्चात अशोक अग्रवाल (पत्रकार) खरसिया ने जिले में व्यापारियों की एकजुटता को और अधिक मजबूत करने के उद्देश्य से श्री सुशील रामदास के पक्ष में अपना नामांकन पत्र वापस लेने की घोषणा की। जिससे सुशील रामदास के निर्विरोध निर्वाचन का मार्ग प्रशस्त हुआ। वरिष्ठ व्यापारी नेताओ के अलावा सुशील रामदास ने भी अशोक अग्रवाल द्वारा लिए गए उक्त निर्णय के लिए उनका स्वागत करते हुएं उन्हे पुष्प गुच्छ देकर उनका अभिनंदन एवं आभार व्यक्त किया तथा अपने उद्बोधन में कहा की आगे भी रायगढ़ जिले में व्यापारियों के हित में अशोक भैया के साथ मिलकर कार्य करेंगे