सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस सूर्यकांत बोले- बंगाल में 92% मतदान को देखकर गर्व महसूस हो रहा है. बदल रहा है बंगाल

सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस सूर्यकांत बोले- बंगाल में 92% मतदान को देखकर गर्व महसूस हो रहा है. बदल रहा है बंगाल kshititech

सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस सूर्यकांत बोले- बंगाल में 92% मतदान को देखकर गर्व महसूस हो रहा है. बदल रहा है बंगाल

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -पश्चिम बंगाल में पहले चरण के मतदान में वोटरों ने जिस तरह से अबतक के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं, उसने देश के लोकतंत्र और संविधान के रक्षक सुप्रीम कोर्ट को भी गदगद कर दिया है। पहले चरण की वोटिंग में 92% से अधिक मतदान पर भारत के चीफ जस्टिस (CJI) सूर्यकांत भी अपनी खुशी जाहिर किए बिना नहीं रह पाए हैं।सुप्रीम कोर्ट में शुक्रवार को स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR)पर सुनवाई के दौरान गुरुवार को पश्चिम बंगाल में पहले चरण में हुई बंपर वोटिंग का मुद्दा ही छाया रहा है। इस दौरान सीजेआई सूर्यकांत ने पहले चरण में 92 प्रतिशत से अधिक वोटिंग पर काफी खुशी जताई है।इस दौरान सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने भी पश्चिम बंगाल में भारी मतदान की सराहना की है। उन्होंने राज्य में शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न करवाने के लिए केंद्रीय सुरक्षा बलों की भूमिका की भी खूब तारीफ की है।

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading