जिले में होगी चकाचक व्यवस्था-शक्ति जिले के किसानों को बड़ी सौगात- तीन नए धान खरीदी केंद्रों में भी होगी किसानों की धान खरीदी. कलेक्टर जय श्री जैन के निर्देशन में नए केंद्रों में भी खरीदी की तैयारियां पूर्ण. कलेक्टर ने नोडल अधिकारियों को खरीदी व्यवस्था की प्रक्रियाओं से करवाया अवगत

कलेक्टर जय श्री जैन नोडल अधिकारियों को प्रशिक्षण देते हुए
कलेक्टर जय श्री जैन नोडल अधिकारियों को प्रशिक्षण देते हुए
कलेक्टर जय श्री जैन नोडल अधिकारियों को प्रशिक्षण देते हुए

शक्ति जिले के किसानों को बड़ी सौगात- तीन नए धान खरीदी केंद्रों में भी होगी किसानों की धान खरीदी. कलेक्टर जय श्री जैन के निर्देशन में नए केंद्रों में भी खरीदी की तैयारियां पूर्ण. कलेक्टर ने नोडल अधिकारियों को खरीदी व्यवस्था की प्रक्रियाओं से करवाया अवगत

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -राज्य शासन के खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 एवं आगामी खरीफ विपणन वर्षों के लिए सक्ती जिले में तीन नवीन धान उपार्जन केंद्र की शुरुआत की गई है। जारी आदेश के अनुसार सहकारी समिति सक्ती अंतर्गत जेठा एवं परसदाखुर्द तथा सहकारी समिति ठनगन अंतर्गत ठनगन में नवीन धान उपार्जन केंद्र खोले गए हैं।उल्लेखनीय है कि खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में सक्ती जिले की 96 समितियों के अंतर्गत अब कुल 129 धान उपार्जन केंद्रों में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की जाएगी। शासन के निर्देशानुसार तीनों नवीन धान उपार्जन केंद्रों में धान खरीदी के लिए आवश्यक तैयारियां निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण की जा रही है, ताकि किसानों को अपने नजदीकी केंद्रों में सुविधाजनक एवं सुचारू रूप से धान विक्रय की सुविधा उपलब्ध हो सके

धान खरीदी की तैयारियों को लेकर धान खरीदी नोडल अधिकारियों का प्रशिक्षण आयोजित.खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में 15 नवंबर से 15 जनवरी तक होगी समर्थन मूल्य पर धान खरीदी.कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन की अध्यक्षता में आयोजित प्रशिक्षण में धान खरीदी की व्यवस्था एवं आवश्यक प्रक्रियाओं की दी गई जानकारी

शक्ति -खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की तैयारियों को लेकर कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन की अध्यक्षता में जिले में गठित धान खरीदी नोडल अधिकारियों का प्रशिक्षण कार्यक्रम कलेक्ट्रेट कार्यालय सभाकक्ष में आयोजित किया गया। इस दौरान धान खरीदी की व्यवस्था को सुचारू, पारदर्शी एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न कराने के लिए नोडल अधिकारियों की भूमिका, जिम्मेदारियों तथा आवश्यक प्रक्रियाओं के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।प्रशिक्षण में अधिकारियों को धान खरीदी केंद्रों में सेम डे स्टैकिंग कराए कराए जाने, धान की गुणवत्ता परखने, नमी की मात्रा जांचने, स्टेंसिल कराए जाने, धान की बोरो की काउंटिंग करने सहित अन्य विभिन्न महत्वपूर्ण प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण में धान खरीदी के दौरान आने वाली संभावित समस्याओं का समय पर निराकरण करने तथा किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए। प्रशिक्षण में बताया गया कि सभी नोडल अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों के धान उपार्जन केंद्रों में आवश्यक व्यवस्थाओं की नियमित निगरानी करें तथा धान खरीदी कार्य को शासन द्वारा निर्धारित नियमों एवं दिशा-निर्देशों के अनुरूप संपन्न कराएं। प्रशिक्षण का उद्देश्य धान खरीदी कार्य में संलग्न नोडल अधिकारियों को उनकी जिम्मेदारियों एवं निर्धारित प्रक्रियाओं से अवगत कराते हुए खरीदी कार्य को बेहतर समन्वय के साथ संपन्न कराना है, ताकि जिले के किसानों को समर्थन मूल्य पर धान विक्रय करने में किसी प्रकार की परेशानी न हो। प्रशिक्षण के दौरान अपर कलेक्टर श्री नवीन भगत, एसडीएम, तहसीलदार, जिला खाद्य अधिकारी, जिला मार्कफेड अधिकारी, जिला सहकारिता अधिकारी सहित सभी संबंधित नोडल अधिकारी उपस्थित रहे।उल्लेखनीय है कि शासन द्वारा खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की अवधि 15 नवंबर 2026 से 15 जनवरी 2027 तक निर्धारित की गई है। धान खरीदी के लिए जिले की 96 सहकारी समितियों के अंतर्गत कुल 129 धान उपार्जन केंद्र बनाए गए हैं। किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इस वर्ष 03 नवीन धान उपार्जन केंद्र भी प्रारंभ किए गए हैं। धान खरीदी प्रारंभ होने के 5 दिन पूर्व अर्थात 10 नवंबर से किसानों को टोकन जारी करने की प्रक्रिया शुरू की गई है। समिति में टोकन प्राप्त करने के साथ ही शासन द्वारा उपलब्ध कराए गए तुंहर टोकन मोबाइल ऐप के माध्यम से पंजीकृत किसान 24×7 घर बैठे ऑनलाइन टोकन प्राप्त कर सकते हैं। इस वर्ष धान कॉमन का समर्थन मूल्य 2441 रुपए प्रति क्विंटल एवं धान ग्रेड-ए का समर्थन मूल्य 2461 रुपए प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है। प्रति एकड़ धान खरीदी की अधिकतम सीमा 21 क्विंटल लिंकिंग सहित निर्धारित की गई है। साथ ही धान की खरीदी बायोमेट्रिक आधारित प्रणाली से की जाएगी।

किसानों की सुविधा के लिए धान खरीदी से संबंधित जानकारियों का पोस्टर बैनर के माध्यम से करे प्रचार प्रसार- कलेक्टर

धान खरीदी के लिए आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में कलेक्टर श्रीमती जैन ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को धान खरीदी से संबंधित आवश्यक जानकारी व प्रक्रियाओं का जमीनी स्तर पर व्यापक प्रचार प्रसार कराए जाने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने धान खरीदी कार्य से जुड़े विभागीय अधिकारियों को धान खरीदी से संबंधित आवश्यक जानकारियों का गांव गांव में मुनादी कराए जाने तथा पोस्टर बैनर के माध्यम से भी प्रचार प्रसार कराए जाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सभी जनपद पंचायत कार्यालय, जिला पंचायत कार्यालय, धान खरीदी केंद्रों सहित खाद्य विभाग, सहकारिता विभाग, कृषि विभाग व अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर पोस्टर बैनर लगाकर धान खरीदी की जानकारियां किसानों तक पहुँचाए जाने के निर्देश दिए हैं। जिससे जमीनी स्तर पर किसान धान खरीदी कार्य से जुड़े आवश्यक जानकारियां प्राप्त कर सकें।

कलेक्टर ने जिले के सभी धान खरीदी केंद्रों में सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

प्रशिक्षण के दौरान कलेक्टर ने जिले के सभी धान खरीदी केंद्रों में किसानों के लिए पेयजल, छाया सहित अन्य मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करते हुए सुव्यवस्थित धान खरीदी कार्य कराए जाने तथा धान की तौल एवं गुणवत्ता परीक्षण में पारदर्शिता बनाए रखने के भी निर्देश दिए है। कलेक्टर ने जिले में किसी भी प्रकार से अवैध न खपने पाए इसके लिए कोचियों बिचौलियों पर सतत निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने जिले में किसी भी प्रकार से अवैध धान परिवहन या गतिविधि की जानकारी प्राप्त होने पर संबंधित जांच दलों को त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने धान खरीदी कार्य से पूर्व सभी संबंधित अधिकारियों का आवश्यक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित कराए जाने के निर्देश दिए हैं। जिससे धान खरीदी के दौरान किसानों को किसी भी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े।

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading